हरियाली तीज पर महिलाएं अपने लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बनाने के लिए अलग-अलग हेयरस्टाइल ट्राई करती हैं। इस दिन ज्यादातर महिलाएं ट्रेडिशनल लुक पसंद करती हैं, इसलिए साड़ी पहनना उनकी पहली पसंद होती है। हालांकि, साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल चुना जाए? यह समझना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। सबसे पहले महिलाएं यह चुनाव नहीं कर पाती कि बाल खुले रखें, जूड़ा बनाएं या फिर चोटी करें? आप भी अगर कंफ्यूज हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम आएगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपको साड़ी के साथ किस तरह के हेयरस्टाइल खूबसूरत लगते हैं, इसके बारे में विस्तार से बताएंगे।

साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल चुनें?

हरियाली तीज पर चूड़ियां, झुमके, बिंदी और मेहंदी मिलाकर पूरा लुक पहले ही तैयार कर लिया है, लेकिन बालों का क्या करें? अभी तक नहीं समझ आया है, तो पहले आप तस्वीरों के जरिए आसान हेयरस्टाइल का चुनाव करें। अगर आप बहुत ज्यादा मुश्किल हेयरस्टाइल नहीं बनाना चाहती हैं, तो कुछ सिंपल स्टाइल आपके लिए सही रहेगा।

बनारसी साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल अच्छा लगता है?

इस तरह की साड़ियां हैवी होती है, इसलिए आपको बालों को बहुत ज्यादा हैवी लुक नहीं देना चाहिए। गजरे वाला लो बन आपके लुक को एकदम ट्रेडिशनल बना देगा। आप चाहें, तो बालों को खोलकर भी गजरा लगा सकती हैं। इसका फायदा यह है कि बिना बन बनाए, गजरा लगाना मुश्किल नहीं होता।

  • लो बन के साथ बड़ी गोल बिंदी अच्छी लगती है। इसके अलावा आप कानों में झुमके और हाथों में चूड़ियां पहन सकती हैं।
  • ध्यान रखें कि अगर साड़ी हैवी है, तो बालों को ज्यादा एक्सेसरीज से न सजाएं।

image credit- Thai Thai🇹🇭🇹🇭/pinterest

कॉटन साड़ी के कैसा हेयरस्टाइल चुने?

इस बार तीज पर अगर हल्की कॉटन या प्रिंटेड साड़ी पहन रही हैं, तो इसके साथ सिंपल चोटी ही अच्छी लगती है। आप ढीली चोटी बना लें और इसके साथ लंबा गजरा लटकाएं। यह लुक ज्यादा बनावटी भी नहीं लगेगा और इसे किसी को भी बनाना आसान होगा।

इसे भी पढ़ें- हरियाली तीज पर सूट को दें बुटीक लुक, बनवाएं ट्रेंडी बैक नेक डिजाइंस

  • इस हेयरस्टाइल के साथ आप छोटे सफेद फूल या पतला रिबन लगा सकती हैं।
  • इस तरह की साड़ी पर ऑक्सीडाइज्ड झुमके ज्यादा अच्छे लगते हैं।

image credit- Manjula Reddy/pinterest

शिफॉन साड़ी के साथ कैसा हेयरस्टाइल रखें?

अगर आपकी साड़ी हल्की और फ्लोई है, जैसे शिफॉन या जॉर्जेट की होती है, तो इसके साथ खुले बाल रखना ज्यादा अच्छा होता है। आप चाहें, तो आगे की तरफ से हल्के-हल्के बाल मोड़ते हुए पीछे ले जा सकती हैं। इसके अलावा नीचे के हिस्से में हल्की वेव्स बनाना भी खूबसूरत लुक देता है। इसमें बालों को पूरी तरह कर्ल करने की जरूरत नहीं होती।

इसे भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन पर पहनें अंगरखा सूट, ये 4 स्टनिंग डिजाइंस देंगे रॉयल लुक

  • इस तरह के हेयरस्टाइल में बालों को एक साइड पर रखें।
  • इससे ईयररिंग्स भी अच्छी तरह नजर आएंगी और फेस भी अच्छा लगेगा।
image credit- WittyVows /pinterest

हरियाली तीज पर हेयरस्टाइल बनाते समय ज्यादा एक्सपेरिमेंट न करें। अगर आपकी साड़ी और ज्वेलरी पहले से हैवी है तो बालों को सिंपल रखना अच्छा रहता है।

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- pinterest