अगर आप इस हैलोवीन पार्टी में भूत-प्रेत वाले डरावने लुक से हटकर कुछ गॉर्जियस और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं, तो नेल आर्ट एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। सही नेल शेड न सिर्फ आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देंगे बल्कि आपके पूरे लुक को एक ग्लैमरस टच भी दे देंगे।
खास बात यह है कि ये शेड्स ऐसे चुने गए हैं जो हैलोवीन नाइट के लिए जितने परफेक्ट हैं, उतने ही दिवाली के एथनिक आउटफिट्स पर भी खूब जंचेंगे।
5 स्टाइलिश नेल शेड्स
आइए देखते हैं 5 स्टाइलिश शेड्स जो आपके फेस्टिवल्स की चमक बढ़ा देंगे-
1. वॉर्म पंपकिन और चॉकलेट ब्रॉन्ज शेड
अगर आप हैलोवीन पर भूतिया लुक के बजाय कुछ क्लासी चाहती हैं, तो यह शेड आपके लिए बेस्ट रहेगा। इसमें पंपकिन ऑरेंज और डार्क चॉकलेट का कॉम्बिनेशन है, जो आपके नाखूनों को रिच और वॉर्म वाइब देगा। यह शेड हाथों को बहुत ही क्लीन, गोरा और स्टाइलिश लुक देगा। हैलोवीन पार्टी के साथ-साथ दिवाली पर ऑरेंज, येलो या ब्राउन एथनिक ड्रेसेस के साथ भी यह शेड कमाल का लगेगा।
Image Credit- Pinterest/Theresa Nichols
यह भी पढ़ें- फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे ये 5 नेल पेंट कलर, एथनिक आउटफिट्स के साथ दिखेंगे क्लासी
2. बर्न्ट ऑरेंज और लीफ नेल आर्ट
अगर आपको थोड़ा क्रिएटिव और ट्रेंडी लुक पसंद है, तो यह बर्न्ट ऑरेंज शेड परफेक्ट है। इसमें एक उंगली पर न्यूड बेस के साथ छोटी-छोटी पत्तियों का पैटर्न बना हुआ है। ऐसे में अगर आप ये शेड ट्राई करेंगी तो काफी अच्छा लगेगा। यह ग्लॉसी फिनिश वाला शेड नाखूनों को लंबा और हाथों को बहुत ही ग्रेसफुल लुक देगा। इसकी खास बात यह है कि यह हैलोवीन की स्पूकी वाइब के अलावा दिवाली पर यह फ्लोरल और लीफ पैटर्न इंडो-वेस्टर्न या लहंगे के साथ भी बहुत खूबसूरत दिखेगा।
Image Credit- Pinterest/The Beauty Edit
3. टॉरटॉइज शेल प्रिंट और रस्ट ऑरा शेड
अगर आप हैलोवीन पार्टी में एकदम बोल्ड और डैपर लुक चाहती हैं, तो यह रस्ट ऑरेंज और टॉरटॉइज शेल प्रिंट वाला नेल आर्ट जरूर ट्राई करें। इसमें जैसा कि आप देख पा रही हैं कि इसमें ग्लॉसी रस्ट फिनिश के साथ एक-दो उंगलियों पर मार्बल जैसा एनिमल या शेल टेक्सचर दिया गया है। इसकी खास बात यह है कि यह पैटर्न नॉर्मल नेल पॉलिश से हटकर एक हाई-फैशन और प्रीमियम वाइब देगा। इसे आप हैलोवीन की ग्लैमरस नाइट्स के अलावा दिवाली के लिए भी ट्राई कर सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Hellen Blog | Beauty and Fashion ideas
4. डीप मैरून और पोलका बो नेल आर्ट
अगर आप हैलोवीन पर कुछ क्यूट और ड्रामेटिक कॉम्बिनेशन चाहती हैं, तो यह डार्क मैरून और ऑफ-व्हाइट शेड भी एकदम परफेक्ट रहेगा। इसमें एक नाखून पर पोलका डॉट्स और दूसरे पर व्हाइट बो का बहुत ही प्यारा डिजाइन बना हुआ है। हैलोवीन की स्पूकी नाइट्स के अलावा इसे आप दिवाली पर सिल्क साड़ी या हैवी मैरून लहंगे के साथ भी ट्राई कर सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/cherie
5. वेलवेट रेड कैट-आई और रिबन नेल आर्ट
अगर आप हैलोवीन पार्टी में एकदम ग्लैमरस और लग्जरी लुक चाहती हैं, तो यह वेलवेट फिनिश वाला शाइनी रेड कैट-आई शेड सबसे बेस्ट रहेगा। इसमें एक उंगली पर न्यूड बेस के साथ 3डी स्टाइल में प्यारा सा रेड रिबन बना हुआ है, जो इसे बहुत ही अट्रैक्टिव लुक देगा। इसका मैगनेट-इफेक्ट और वेलवेट शाइन रात की रोशनी में बहुत ही सुंदर चमक देगा। इसे आप हैलोवीन की ग्लैमरस वाइब के अलावा दिवाली पर भी ट्राई कर सकती हैं।
Image Credit- Pinterest/Her Style Paradise
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/Ando/POSHood/heena & nails shivshakti
