ओणम केरल का सबसे बड़ा और प्रसिद्ध त्योहार है। हर साल इसे बहुत धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस खास पर्व पर महिलाएं पारंपरिक सफेद और सुनहरे बॉर्डर वाली कसावु साड़ी पहनकर सजती-संवरती हैं। इस साड़ी के साथ आपका लुक तभी निखरकर आता है, जब फुटवियर का चुनाव सही तरीके से किया जाए। अगर आप भी इस साल ओणम सेलिब्रेशन के समय कौन सा फुटवियर पहनें, इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं, तो आम सैंडल्स या वेस्टर्न हील्स के बजाय गोल्डन जरी मोजड़ी डिजाइंस पेयर कर सकती हैं।
ओणम के दिन ये 5 ट्रेंडी गोल्डन जरी मोजड़ी
सुनहरे धागों वाली मोजड़ियां रॉयल लुक देने के साथ-साथ आपके पैरों को पूरा आराम भी देती हैं। आइए जानते हैं कि आपके लिए कौन सी गोल्डन जरी मोजड़ी बेस्ट हो सकती हैं।
1. क्लासिक गोल्डन जरी वर्क मोजड़ी
आप इस साल ओणम के खास मौके पर अपनी कसावु साड़ी के साथ यह क्लासिक गोल्डन जरी मोजड़ी ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की मोजड़ी पूरी तरह से घनी सुनहरी कढ़ाई के साथ तैयार की जाती है। यह आपके पैरों की खूबसूरती में चार चांद लगा देगी।
(Image credit/nayka/House of Vian)
2. पर्ल एंड गोटा-पट्टी स्टडेड जरी मोजड़ी
पर्ल और गोटा-पट्टी वाली मोजड़ियां भी इन दिनों काफी ट्रेंड में हैं। ऐसे में अपने ओणम लुक को ज्यादा अट्रैक्टिव बनाने के लिए आप इस खूबसूरत पर्ल एंड गोटा-पट्टी स्टडेड जरी मोजड़ी को कैरी कर सकती हैं। गोटा-पट्टी और मोतियों का यह कॉम्बिनेशन आपके एथनिक लुक में जान डाल देगा।
(Image credit/nayka/NR by Nidhi Rathi)
3. एंकल-स्ट्रैप विथ जरी मोती वर्क मोजड़ी
मॉडर्न लड़कियों और वर्किंग महिलाओं के लिए एंकल-स्ट्रैप विथ जरी एम्ब्रॉयडरी मोजड़ी सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती है। इसे आप ओणम के दिन कसावु साड़ी या किसी भी एथनिक वियर के साथ पेयर कर सकती हैं। इस तरह की मोजड़ी न सिर्फ देखने में स्टाइलिश लगती है, बल्कि चलने-फिरने में भी काफी आरामदायक होती है।
(Image credit/nayka/YASSIO)
4. वेलवेट बेस गोल्डन जरी मोजड़ी
इस ओणम पर एक शाही और हैवी एथनिक लुक पाने के लिए आप वेलवेट बेस वाली गोल्डन जरी मोजड़ी भी कैरी कर सकती हैं। इस मोजड़ी में वेलवेट फैब्रिक के ऊपर बारीक सुनहरी जरी का काम किया गया होता है। इसे आप न सिर्फ ओणम, बल्कि किसी भी शादी-ब्याह या फैमिली फंक्शन के दौरान पहन सकती हैं।
(Image credit/nayka/Devano)
यह भी पढ़ें- Mojari Designs: लोहड़ी पर पंजाबी सूट के साथ पहनें ऐसी खूबसूरत मोजड़ी, दिखेंगी एकदम पटोला
5. राजस्थानी गोल्डन जरी घुंघरू वर्क मोजड़ी
राजस्थानी मोजड़ियां हमेशा से ही एथनिक वियर के साथ पहनने के लिए पहली पसंद मानी जाती हैं। आप भी इस साल ओणम के खास मौके पर यह राजस्थानी गोल्डन जरी घुंघरू वर्क मोजड़ी पहनकर अपने पैरों को खूबसूरत और स्लिम लुक दे सकती हैं। इसमें किया गया थ्रेड और जरी वर्क त्योहारों पर बहुत खास लुक देता है।
(Image credit/flipkart/anushra)
मोजड़ी चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान
ओणम वाले लुक को शानदार बनाने के लिए अगर आप भी मोजड़ी पहन रही हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखें -
- इस तरह की मोजड़ियां आपकी कसावु साड़ी के ट्रेडिशनल लुक के साथ खूब जचेंगी।
- आप इन्हें अपनी साड़ी के सुनहरे बॉर्डर से मैच करके अपने लुक को पूरा कर सकती हैं।
- मोजड़ी खरीदते समय अंदर लगे सोल को जरूर चेक करें। हैवी सोल वाली मोजड़ी आरामदायक होती है।
- ओणम के बाद भी आप इन मोजड़ियों को अनारकली सूट, इंडो-वेस्टर्न या किसी भी ट्रेडिशनल वियर के साथ स्टाइल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Ghunghroo Mojari Designs for Women: पैरों की खूबसूरती दोगुना कर देगी घुंघरू वाली मोजड़ी, यहां देखें एक से एक डिजाइंस
ओणम के खास मौके पर भीड़ से अलग दिखने के लिए और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप ऊपर बताई गई इन 5 मोजड़ी कलेक्शंस में से अपनी पसंद की मोजड़ी चुनकर स्टाइलिश और कंफर्टेबल लुक पा सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1787648159111_m.webp)