भारतीय संस्कृति में रक्षाबंधन का बहुत महत्व है। यह दिन भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पावन पर्व माना जाता है। इस दिन सभी बहनें न सिर्फ नए आउटफिट्स पहनती हैं, बल्कि हाथों में सुंदर मेहंदी भी लगवाती हैं। अगर आपको भरे हुए हाथ पसंद हैं, तो आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही आसान और सिंपल फुल हैंड मेहंदी के डिजाइंस बताएंगे, जो कम समय में और बिना किसी झंझट के बन जाते हैं। साथ ही ये डिजाइंस हाथों को भरा हुआ और अट्रैक्टिव बनाते हैं।

रक्षाबंधन 2026 पर ट्राई करें ये 7 खूबसूरत फुल हैंड मेहंदी डिजाइंस

अगर आप भी इस साल रक्षाबंधन 2026 पर अपने पूरे हाथों में मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो ये 7 सिंपल और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइंस आपके फेस्टिव लुक में चार चांद लगा देंगे -

1. जालीदार पैटर्न फुल हैंड मेहंदी डिजाइन 

अगर आप कम मेहनत और कम समय में पूरे हाथ को भरा हुआ दिखाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह जालीदार मेहंदी डिजाइन सबसे सही ऑप्शन हो सकता है। यह डिजाइन दिखने में बेहद सुंदर लगता है और बहुत ही कम समय में बनकर तैयार हो जाता है। 

(Image credit: pinterest/Glam By Mehak)

2. पारंपरिक मांडला विथ एक्सटेंडेड बेल फुल हैंड मेहंदी डिजाइन 

मांडला मेहंदी का डिजाइन हमेशा से ही महिलाओं की पहली पसंद रहा है। इस साल राखी पर आप भी पारंपरिक और मॉडर्न लुक पाने के लिए मांडला विथ एक्सटेंडेड बेल वाला यह डिजाइन बनवा सकती हैं। इसे आप किसी भी मेहंदी आर्टिस्ट को फोटो दिखाकर आसानी से बनवा सकती हैं। 

3. चेकर्ड एंड फ्लोरल मिक्स आर्ट फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

इन दिनों चेकर्ड और फ्लोरल मिक्स आर्ट मेहंदी का डिजाइन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। आप भी अपने राखी लुक को पूरा करने के लिए चेकर्ड यानी डिब्बियों वाला यह डिजाइन बनवा सकती हैं। इसे भी बहुत कम समय में खुद ही लगाया जा सकता है।  

(Image credit: pinterest/tanmai)

4. अरेबिक मल्टी-लेयर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

अरेबिक मेहंदी हर त्योहार पर लगाने के लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है। अगर आप भी इस राखी पूरे हाथ पर मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो आपके लिए यह अरेबिक मल्टी-लेयर फुल हैंड मेहंदी डिजाइन सबसे सही रहेगा। यह मल्टी-लेयर बेल हाथों को मॉडर्न, स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देती है।  

(Image credit: pinterest/Moizuddin Mohmmed)

5. पीकॉक एंड लीफ मोटिफ्स पैटर्न फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

मोर वाला मेहंदी डिजाइन आजकल महिलाओं के बीच काफी पॉपुलर हो रहा है। आप भी इसे राखी वाले दिन बनवाकर अपने हाथों की खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। कलाई पर बना मोर दूर से देखने में बहुत अच्छा लगता है। यह डिजाइन साड़ियों और हैवी ट्रेडिशनल आउटफिट्स के साथ बहुत जचता है।  

(Image credit: pinterest/NikunjSevaDham)

6. झुमका एंड चेन पैटर्न फुल हैंड मेहंदी डिजाइन

आप इस साल राखी के खास मौके पर हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए झुमका एंड चेन पैटर्न वाला मेहंदी डिजाइन बनवा सकती हैं। ऐसे मेहंदी डिजाइंस खासकर एथनिक लुक में जान डाल देते हैं। यह हाथ को पूरी तरह से कवर करने के साथ-साथ एक सुंदर हाथफूल जैसा लुक भी देता है। 

(Image credit: pinterest/Akanksha Verma)

7. ब्राइडल स्टाइल कटवर्क फुल हैंड मेहंदी

आप चाहें तो इस साल राखी पर एकदम दुल्हन जैसा लुक पाने के लिए ब्राइडल स्टाइल कटवर्क फुल हैंड मेहंदी भी लगवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइंस को बनवाने में थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन ये आपके राखी लुक को हमेशा के लिए यादगार बना देंगे।  

(Image credit: pinterest/shaadiFindsByJyoti)

रक्षाबंधन पर हाथों में मेहंदी लगवाने का एक अलग ही महत्व होता है। आप भी इस साल अपने राखी लुक को अट्रैक्टिव बनाने के लिए हाथों पर इन खूबसूरत बेलों और जालियों वाले डिजाइंस को जरूर ट्राई कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।