स्लिंग बैग का जलवा कई सालों से बरकरार है और इस साल भी स्लिंग बैग फैशन में बने हुए हैं। कई डिजाइनर्स ने बैग को हाफ मून, राउंड, हेक्सागन, ज्योमेट्रिकल, रेक्टैंगुलर, ट्रायंगल और स्क्वेयर जैसे अलग-अलग शेप्स में उपलब्ध कराया है। इसके अलावा मिनी स्लिंग बैग का ट्रेंड भी आपको इस साल खूब देखने को मिलेगा।
"अरे! मेरे गाउन के कलर से मैचिंग बैग नहीं मिल रहा..." क्या आप भी अक्सर अपनी ड्रेस से मैच करता बैग ढूंढती हैं? अगर हां, तो हम आपको इस साल ट्रेंड में रहने वाले हैंडबैग्स के बारे में बता रहे हैं। आप इन बैग्स को अपनी ड्रेस से मैच करके कैरी कर सकती हैं। इन ट्रेंडिंग बैग्स को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से खरीद सकती हैं। ये आपको खूबसूरत रंगों और डिजाइंस में मिलेंगे, जिन्हें पार्टी, डेट या ऑफिस में बेझिझक कैरी करके ग्लैमरस लुक पाया जा सकता है।
1. पाउच लव
पाउच बैग को क्लच बैग के नाम से भी जाना जाता है। इसे हाथों में पाउच की तरह कैरी किया जाता है। कुछ पाउच बैग्स में आपको स्टाइल के लिए चेन भी मिलेगी। कॉकटेल पार्टी, डिनर डेट्स और त्योहारों के मौकों के लिए ये बैग्स बेहद खास होते हैं। पाउच बैग या पाउच क्लच को कॉकटेल गाउन, इवनिंग ड्रेस और ट्राउजर के अलावा ट्रेडिशनल ड्रेसेस पर भी कैरी किया जा सकता है।
2. रोमांटिक बागेट (Baguette)
बागेट को एक आइकॉनिक बैग माना जाता है। यह 90 के दशक से लेकर अब तक फैशन की दुनिया में अपनी खास जगह बनाए हुए है। ऐसे बैग आमतौर पर छोटे से मध्यम आकार में मिलते हैं और इनकी स्ट्रैप पतली होती है। डिनर डेट, ब्रंच और फॉर्मल इवेंट्स के दौरान बागेट बैग ले जाना न भूलें।
डिजाइनर्स ने ड्रेस के फैब्रिक से मैचिंग बैग्स का कॉम्बो बनाकर भी शोकेस करना शुरू किया है। रैंप वॉक के दौरान मैचिंग बैग्स के साथ कई मॉडल्स ने वॉक किया है। अगर आप भी किसी खास मौके के लिए बैग लेना चाहती हैं, तो ब्रांडेड या डिजाइनर बैग्स के आउटलेट का रुख कर सकती हैं।
3. हर किसी की पसंद: क्रॉसबॉडी बैग
क्रॉसबॉडी बैग हर उम्र के लोगों की पहली पसंद है। इस बैग को आप न सिर्फ ट्रैवलिंग के दौरान, बल्कि ऑफिस मीटिंग्स के लिए भी ले जा सकती हैं। इसे किसी भी तरह के आउटफिट पर आसानी से कैरी किया जा सकता है। यहां तक कि जिम वेयर की खास एक्सेसरीज में भी क्रॉसबॉडी बैग शामिल है।
4. माइक्रो बैग
माइक्रो बैग्स का चलन पिछले कुछ समय से हर इवेंट और शादियों में काफी देखा जा रहा है। इसे 'माइक्रो मिनी' बैग भी कह सकते हैं। इस साल भी इसका जलवा पूरी तरह बरकरार रहेगा।
5. सेलेब्स का फेवरेट: टोट बैग
टोट बैग अपनी वर्सेटाइल स्टाइल के लिए फेमस है। इसे कहीं भी और किसी भी तरह के आउटफिट के साथ कैरी किया जा सकता है। अक्सर सेलिब्रिटीज आपको टोट बैग कैरी किए नजर आएंगे और टोट बैग का यह ट्रेंड इस साल भी छाया रहेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
लेखक: गीतांजलि
फोटोज: संजीव कुमार
