शादी के बाद ससुराल में पहला त्योहार नई-नवेली दुल्हन के लिए बेहद खास होता है। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव यानी जन्माष्टमी का पावन पर्व हर घर में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। अगर आप भी शादी के बाद पहली बार अपने ससुराल में जन्माष्टमी का त्योहार सेलिब्रेट करने जा रही हैं, तो आज इस लेख में हम आपको पहनने के लिए कुछ बेहतरीन आउटफिट आइडियाज देंगे, जो आपके जन्माष्टमी लुक में चार चांद लगा देंगे।
नई दुल्हन के लिए 4 बेहतरीन एथनिक आउटफिट्स
सही एथनिक ड्रेस न केवल स्टाइलिश लुक देती है, बल्कि नई दुल्हन के रूप को भी निखार देती है। खासकर ससुराल में सास-ससुर और रिश्तेदारों के बीच हर लड़की सबसे सुंदर दिखना चाहती है। ऐसे में आप इन 4 शानदार एथनिक आउटफिट आइडियाज को ट्राई कर सकती हैं।
1. बनारसी या चंदेरी सिल्क साड़ी
अधिकतर दुल्हनें अपने पहले त्योहार पर ससुराल में साड़ी पहनना ही पसंद करती हैं। अगर आप भी अपने ससुराल में जन्माष्टमी पर सबसे अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो आम साड़ियों के बजाय डार्क कलर की बनारसी या चंदेरी सिल्क साड़ी चुन सकती हैं। इस तरह की सिल्क साड़ियां बेहद रॉयल और एलिगेंट लुक देती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: बनारसी साड़ी के साथ आप एल्बो स्लीव्स वाला ब्लाउज सिलवा सकती हैं।
(IMAGE CREDIT: pinterest/nkeva)
2. फ्लोरल या गोटा-पट्टी अनारकली सूट
अगर आप साड़ी नहीं पहनना चाहती हैं, तो जन्माष्टमी के खास मौके पर फ्लोरल या गोटा-पट्टी वाला अनारकली सूट ट्राई कर सकती हैं। घेरेदार अनारकली सूट नई-नवेली दुल्हन की खूबसूरती को बढ़ा देते हैं। गोटा-पट्टी और एम्ब्रॉयडरी वर्क होने की वजह से यह आपको एक ट्रेडिशनल फील भी देगा, जिसे आप पूजा-पाठ के दौरान आराम से पहन सकती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: इस सूट के साथ आप मैचिंग हैवी दुपट्टा और लाइट वेट एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं।
(IMAGE CREDIT: pinterest/Trend & Threads)
3. इंडो-वेस्टर्न पेपलम विद शरारा सेट
आजकल इंडो-वेस्टर्न ड्रेसेस का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। ऐसे में आप जन्माष्टमी पर इंडो-वेस्टर्न शरारा सेट पहन सकती हैं। इन दिनों नई दुल्हनों के बीच पेपलम कुर्ती के साथ शरारा और गरारा सेट्स काफी पसंद किए जा रहे हैं। इसे पहनकर आप सबसे अलग और मॉडर्न नजर आ सकती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के इंडो-वेस्टर्न शरारा सेट के साथ आप कुंदन या पर्ल ज्वेलरी पेयर कर सकती हैं।
(IMAGE CREDIT: pinterest/Preet Kaur)
4. सिल्क फैब्रिक लाइटवेट लहंगा चोली
ससुराल की पहली जन्माष्टमी पर आप सिल्क फैब्रिक का हल्का लहंगा चोली भी पहन सकती हैं। इस तरह का लाइटवेट लहंगा आपको स्टाइलिश लुक देने के साथ-साथ काफी कम्फर्टेबल भी रखेगा। इसे आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से खरीद सकती हैं या फिर अपने नजदीकी बाजार से भी ले सकती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: इस तरह के लहंगे के साथ आप नेट का हल्का दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।
(IMAGE CREDIT: pinterest/Ethnos)
अगर आप भी ससुराल में पहली बार जन्माष्टमी का उत्सव मनाने वाली हैं, तो इस साल अपने लुक को खास और यादगार बनाने के लिए इन 4 बेहतरीन आउटफिट्स को जरूर ट्राई करें। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1788437948840_m.webp)