बदलते मौसम के साथ-साथ फैशन में भी कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। गर्मियों की चिलचिलाती धूप और उमस के बाद बरसात और फिर आने वाली हल्की ठंड यानी अर्ली ऑटम का मौसम बेहद ही खुशनुमा होता है। इस मौसम के हिसाब से महिलाएं अपने आउटफिट में कई तरह के बदलाव करती हैं। ऐसे में वे न तो ज्यादा भारी ऊनी कपड़े पहनती हैं और न ही गर्मियों वाले बहुत हल्के आउटफिट ट्राई करती हैं। अगर आप भी अर्ली ऑटम के हिसाब से परफेक्ट आउटफिट की तलाश में हैं, तो आज हम आपको कुछ ट्रेंडी लेयरिंग आउटफिट्स बताएंगे, जो आपके लिए सबसे बेस्ट हो सकते हैं।

अर्ली ऑटम के लिए 5 ट्रेंडी लेयरिंग आउटफिट्स

अर्ली ऑटम में अगर आप भी अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो ऑफिस या आउटिंग में पहनने के लिए ट्रेंडी लेयरिंग आउटफिट चुन सकती हैं। ये हल्के और आरामदायक होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश भी होते हैं। आइए जानते हैं इन 5 अर्ली ऑटम आउटफिट्स के बारे में।

1. स्लीवलेस ड्रेस के साथ लाइटवेट ट्रेंच कोट

घुटने तक की किसी भी तरह की स्लीवलेस मिडी ड्रेस या बॉडीकॉन ड्रेस आप पहन सकती हैं। इसके साथ आप हल्का कॉटन या लिनन का ट्रेंच कोट शामिल करें। यह एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन हो सकता है, जो आपके लुक को बढ़ाने के साथ-साथ आपके अर्ली ऑटम लुक को भी बेहद गॉर्जियस बनाएगा।  

image credit: pinterest/Alexandra Carvalho

2. ब्लेजर और फॉर्मल ट्राउजर सेट

अगर आप ऑफिस में पहनने के लिए अर्ली ऑटम आउटफिट तलाश रही हैं, तो कैजुअल कॉटन शर्ट और फॉर्मल ट्राउजर के साथ एक ओवरसाइज्ड या स्ट्रक्चर्ड ब्लेजर ट्राई कर सकती हैं। इसे आप खास तौर पर ऑफिस मीटिंग्स या इवेंट्स के दौरान पहन सकती हैं। इसके साथ आप मिनिमल गोल्डन एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।

image credit: pinterest/Honey Glow Co.

3. प्लेन कुर्ती विथ क्रॉप श्रग या कार्डिगन

अगर आप एथनिक वियर पहनना पसंद करती हैं और अर्ली ऑटम में कुछ डिफरेंट ट्राई करने की सोच रही हैं, तो आपके लिए यह आउटफिट परफेक्ट रहेगा। इसमें आप किसी भी सिंपल कॉटन स्ट्रेट या ए-लाइन कुर्ती के साथ हल्का क्रॉप कार्डिगन या शॉर्ट जैकेट पेयर कर सकती हैं। यह एक परफेक्ट अर्ली ऑटम एथनिक लुक साबित हो सकता है। इसके साथ आप मैचिंग एक्सेसरीज भी कैरी कर सकती हैं।

image credit: pinterest/StyleVerse

4. डेनिम जैकेट और फॉर्मल पैंट

डेनिम जैकेट के साथ फॉर्मल पैंट भी बहुत खूबसूरत उठाव देती है। स्मार्ट कैजुअल ऑफिस लुक पाने के लिए आप इसे ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आप किसी भी लाइट शेड की डेनिम जैकेट को इनर टॉप के साथ फॉर्मल पैंट पर लेयर करें। यह आपको एक स्मार्ट और एलिगेंट लुक देगा।

image credit: pinterest/Lyra

5. शॉर्ट ड्रेस के साथ लॉन्गलाइन वेस्टकोट

शॉर्ट ड्रेसेस इन दिनों बहुत ज्यादा ट्रेंड में हैं, जो आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। आप किसी भी तरह की सिंपल शॉर्ट कॉटन ड्रेस के ऊपर लिनन का स्लीवलेस लॉन्ग वेस्टकोट पहन सकती हैं। यह लेयरिंग आपके सिंपल लुक को भी बहुत फैशनेबल बना देगी।

image credit: pinterest/Susy

लेयरिंग आउटफिट के लिए स्टाइलिंग टिप्स

अर्ली ऑटम वियर पहनते वक्त कुछ जरूरी स्टाइलिंग टिप्स का ध्यान रखें। जैसे -

  • बदलते मौसम में बहुत भारी और मोटे कपड़ों के बजाय कॉटन, सिल्क, लिनन, जॉर्जेट या लाइटवेट वूल जैसे फैब्रिक्स का इस्तेमाल करें।
  • अर्ली ऑटम के लिए आप ऑलिव ग्रीन, मस्टर्ड येलो, टैन, नेवी ब्लू या चारकोल ग्रे जैसे रिच और वार्म कलर्स चुन सकती हैं।
  • लेयरिंग करते वक्त बहुत भारी ज्वेलरी के बजाय सिंपल और मिनिमल एक्सेसरीज ही कैरी करें ताकि आपका लुक बैलेंस्ड लगे।

निष्कर्ष: अगर आप भी इस बदलते मौसम के साथ-साथ अपने स्टाइल में बदलाव करना चाहती हैं, तो एक जैसे साधारण कपड़े पहनने के बजाय इन अर्ली ऑटम लेयरिंग आउटफिट्स को चुन सकती हैं। ये आपके डेली लुक को ज्यादा स्टाइलिश और अट्रैक्टिव बनाने के काम आएंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।