हर कोई पार्टी में सबसे अलग और आकर्षक दिखना चाहता है। हालांकि, स्टाइलिश दिखने के साथ-साथ खुद को कम्फर्टेबल रखना एक बड़ी चुनौती होती है। अक्सर लोग फैशन के चक्कर में सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। इस पार्टी सीजन में खुद को ग्लैमरस और कूल लुक देने के लिए आपको सही फैब्रिक, कलर्स और जैकेट की लेयरिंग का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए हमने फैशन डिजाइनर मानस गुप्ता से भी बात की है।

शिमरी आउटफिट

पार्टी वेयर के लिए शिमरी ड्रेस आजकल काफी ट्रेंड में हैं और अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स भी शिमरी आउटफिट में नजर आते हैं। इसकी सबसे अच्छी बात यह है कि आपको हर तरह की ड्रेस में शिमरी लुक मिल जाएगा। आप चाहें तो साड़ी, स्कर्ट, टॉप या फिर किसी अन्य ड्रेस में भी शिमरी पैटर्न कैरी कर सकते हैं। इस वजह से अपनी पार्टी के लिए शिमरी आउटफिट एक एकदम परफेक्ट चॉइस हो सकती है। शिमरी ड्रेसेस पर किसी भी तरह की ब्राइट या शाइनी एक्सेसरीज पहनने से बचें।

यह भी पढ़ें- मॉनसून में फ्लोर टच ड्रेसेस को कहें बाय-बाय, पार्टी में ट्राई करें ये Knee Length Dresses

पहनें टर्टल नेक

फैशन के साथ-साथ अपनी सेहत का ध्यान रखना भी जरूरी होता है। इस वजह से आप अपने लिए ऐसे आउटफिट का चयन करें, जिसे आप आसानी से पहन सकें और स्टाइलिश दिखें। इसके लिए टर्टल नेक स्वेटर या फिर आपकी ड्रेस के मैचिंग कोट भी आपके काम आ सकता है।

पार्टी के लिए कैजुअल लुक

यंगस्टर्स पार्टी के लिए कैजुअल लुक में ही जाना पसंद करते हैं। कैजुअल पैंट, स्वेट शर्ट, जैकेट और बूट्स को पार्टी के लिए तैयार कर लें। आप इनके कलर को अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं, लेकिन इस मौके पर किसी ब्राइट और शाइनी कलर को ही चुनें।

एक्सेसरीज का चुनाव

अगर आप पार्टी में डांसिंग फ्लोर पर जाने वाले हैं, तो युवतियां लॉन्ग डैंगलर्स की जगह स्टड्स या हूप्स ट्राई करें। वहीं पुरुष चश्मे की जगह कॉन्टैक्ट लेंस यूज करें, इस दिन चश्मा न लगाकर आपका लुक भी डिफरेंट और खास लगेगा।

विंटर नाइट

विंटर नाइट पार्टी में युवतियां और पुरुष दोनों ही किसी भी आउटफिट पर प्लेन स्वेटर या ब्लेजर पहन सकते हैं। वहीं दोनों अगर कैजुअल पैंट ट्राई कर रहे हैं, तो उस पर ब्रोग्स शूज को आजमा सकते हैं। आपका यह लुक देखने के बाद कोई भी आपकी स्टाइल का कायल हो सकता है। किसी भी ओकेजन में कैजुअल ड्रेस को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस दौरान आप फॉर्मल लुक को इग्नोर कर सकते हैं। अगर आपको फॉर्मल लुक से ज्यादा लगाव है, तो खुद को न रोकें।

ब्लैक ड्रेस

ब्लैक ड्रेस फैशन में हमेशा बनी रहती है और यह पार्टी की शान है। जब आपको अपनी वार्डरोब में कुछ भी समझ नहीं आ रहा है, तो ब्लैक ड्रेस को पहनना आपके लिए बेस्ट ऑप्शन साबित होगा। इस रंग का आउटफिट तो आप सभी की वार्डरोब में जरूर होगा। ब्लैक ड्रेस पर आप किसी भी कलर की एक्सेसरीज को पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Hand Bracelet For Dark Dresses: ड्रेसेस पर परफेक्ट लुक देंगे ये हैंड ब्रेसलेट्स, दिखेंगी स्टाइलिश

कैजुअल वेयर

अगर आप पार्टी में सिंपल सोबर लुक में जाना चाहते हैं, तो कैजुअल वेयर आपके लिए एकदम परफेक्ट है। कैजुअल में आप अपने कम्फर्ट जोन के अनुसार कुछ भी पहन सकते हैं और स्मार्ट, बोल्ड एंड ग्लैमरस लुक के साथ भीड़ से अलग दिख सकते हैं।

नोट: इस तरह से खुद को सेलिब्रेशन के लिए तैयार कर सकते हैं। पार्टी लुक के लिए आपको ज्यादा माथापच्ची करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ऊपर दिए गए टिप्स के हिसाब से आप अपने लिए कोई भी एक लुक आसानी से चूज कर सकते हैं।

प्रस्तुति: गीतांजलि

फोटोज: संजीव कुमार

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।