दिवाली पर हर लड़की चाहती है कि उसका लुक सबसे अलग और रॉयल लगे। अगर आप भी इस बार कुछ हैवी और ट्रेंडी ट्राई करना चाहती हैं तो अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट से बेहतर फैशन इंस्पिरेशन कोई नहीं हो सकता है। राधिका का साड़ी कलेक्शन हर तरह के मौके के लिए परफेक्ट है, चाहे वो सिल्क की ट्रेडिशनल चमक हो या सीक्वेंस की मॉडर्न शाइन। उनका हर लुक इंडियन और वेस्टर्न का बैलेंस है जो दिवाली की रोशनी में चार चांद लगा देगा।

राधिका मर्चेंट जैसा रॉयल लुक

राधिका मर्चेंट सिर्फ महंगे डिजाइनर कपड़े नहीं पहनतीं, बल्कि उनका स्टाइल भी सबसे यूनिक होता है। कभी वो आइवरी शिफॉन सीक्वेंस साड़ी में नजर आती हैं तो कभी नारंगी सिल्क साड़ी में ट्रेडिशनल बहू लगती हैं। खास बात ये है कि वो हर साड़ी के साथ ज्वेलरी, ब्लाउज और मेकअप को इतनी खूबसूरती से बैलेंस करती हैं कि लुक ओवर नहीं लगता है। आइए उनके 5 बेस्ट साड़ी लुक्स, जिससे आप भी इस दिवाली इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

Photo Credit: Instagram (Sabyasachiofficial)

1. आइवरी शिफॉन सीक्वेंस साड़ी

अगर आप भी इस दिवाली खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो राधिका के आइवरी शिफॉन लुक से जरूर इंस्पिरेशन लें। पूरी साड़ी पर बारीक सीक्वेंस वर्क और स्लीवलेस ब्लाउज। ऐसी शिफॉन साड़ी आपको भी 2500-3500 रुपये तक में बाजार में मिल जाएगी।

ऐसे करें स्टाइल: साड़ी बहुत हैवी है इसलिए ज्वेलरी हल्की रखें। एक पतला अमेरिकन डायमंड चोकर और छोटे स्टड ईयररिंग्स काफी हैं। हैवी मांग टीका या बड़ा झुमका अवॉइड करें। बालों को सॉफ्ट वेव्स में खुला रखें तो ईयररिंग्स ज्यादा हाइलाइट होंगे।

2. शिमरी ओम्ब्रे मेटैलिक साड़ी

इस दिवाली आप भी अगर कुछ अलग लेना चाहती हैं तो राधिका मर्चेंट की शिमरी ओम्ब्रे मेटैलिक साड़ी जरूर ट्राई जरूर करें। नॉर्मल बजट में ऐसी ही शिमर जॉर्जेट साड़ी 3000-4000 में मिल जाएगी। इसे स्वीटहार्ट या डीप U-नेक ब्लाउज के साथ पहनें।

ऐसे करें स्टाइल: इसके साथ आप हैवी ज्वेलरी के बजाय गले में हल्का सा सेट पहनें। सॉफ्ट पिंक मेकअप करें और जूती पहनें। आप एकदम रॉयल लगेंगी।

Photo Credit: Instagram (manishmalhotra)

3. सफेद नेट साड़ी

अगर आप भी दिवाली पर राधिक मर्चेंट की तरह स्टाइलिश दिखना चाहती हैं तो व्हाइट नेट साड़ी जरूर ट्राई जरूर करें। इसका ब्लाउज अगर आपको ज्यादा डीप नहीं पहनना तो U-नेक में बनवा लें, पीछे डोरी जरूर लगवाएं। ब्लाउज को स्लीवलेस रखें तो ज्यादा मॉडर्न लगेगा, ठंड लगे तो नेट वाली स्लीव्स लगवा सकते हैं।

ऐसे करें स्टाइल: इस साड़ी के साथ आप सिल्वर या अमेरिकन डायमंड ज्वेलरी या पतला चोकर या लॉन्ग नेकलेस पहन सकती हैं। व्हाइट साड़ी के साथ मेकअप सॉफ्ट और ग्लॉसी रखें। राधिका ने भी न्यूड पिंक लिप्स और ड्यूई ग्लो ग्लो मेकअप रखा था। आंखों में थोड़ा शिमर लगाएं। पैरों में सिल्वर या ट्रांसपेरेंट हील्स पहनें, जूती इस लुक के साथ नहीं चलेगी।

Photo Credit: Instagram (manishmalhotraworld)

4. एक्वा ब्लू शिफॉन साड़ी

इस दिवाली अगर आप भी एकदम दमदार और पावरलुक चाहती हैं, तो एक्वा ब्लू शिफॉन साड़ी जरूर ट्राई करें। इसके साथ आप स्लीवलेस या डीप नेक ब्लाउज के साथ पहनें, जो कि आपके लुक में एकदम चार चांद लगा देगा।

ऐसे करें स्टाइल: ज्वेलरी में हैवी कुछ मत पहनें सिर्फ सिल्वर या डायमंड के छोटे झुमके और एक पतला ब्रेसलेट काफी है। बालों को लो स्लीक बन में बांधें। न्यूड मेकअप, ग्लॉसी लिप्स के साथ सिल्वर हील्स पहनें तो बिना ज्यादा खर्च के भी क्लासी लुक आ जाएगा।

Photo Credit: Instagram (abujanisandeepkhosla)

5. ऑफ-व्हाइट सिल्क साड़ी

यह साड़ी उन लड़कियों के लिए बेस्ट हैं, जिन्हें सटल एलिगेंस पसंद है। इस साड़ी को U-नेक ब्लाउज के साथ वियर किया जा सकता है। जो लुक को एकदम बढ़िया बना देगा।

ऐसे करें स्टाइल: ज्वेलरी में छोटे गोल्डन झुमके, पतला चोकर और एक-एक चूड़ी काफी है और हैवी हार अवॉइड कर। बालों को लो बन या सॉफ्ट वेव्स में स्टाइल करें। इस लुक के साथ हल्का मेकअप और छोटी बिंदी लगाएं, लुक बिना ज्यादा खर्च के बहुत रॉयल लगेगा।

Photo Credit: Instagram (sangeetakalichandofficial)

राधिका मर्चेंट के साड़ी लुक्स से एक बात साफ है, साड़ी की कीमत से ज्यादा मैटर करता है उसे स्टाइल कैसे किया गया है। दिवाली हो या कोई भी फंक्शन, अगर साड़ी के साथ ज्वेलरी को बैलेंस रखा जाए, एक ही जगह को हाइलाइट किया जाए तो कम बजट में भी डिजाइनर जैसा लुक आ सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।