Temple Gold Jhumka Designs Diwali 2026: दिवाली आ गई है और अब तक समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें?हर साल वही पुरानी साड़ी, वही पुराने झुमके पहनकर बोर हो गई हैं ना? इस बार कुछ नया ट्राई कीजिए। इस दिवाली साड़ी चाहे सिंपल ही क्यों न हो, बस कानों में ये टेंपल गोल्ड झुमके पहनकर देखिए। पूरा लुक अपने आप बदल जाएगा।

हम आपके लिए 5 ऐसे टेंपल गोल्ड झुमके लेकर आए हैं, जो इस बार हर फंक्शन में आपको सबसे अलग दिखाएंगे। साथ में स्टाइलिंग टिप्स भी, ताकि आप गलती न करें।

दिवाली के लिए ट्रेंडी टेंपल गोल्ड झुमके

इस दिवाली साड़ी के साथ लोग झुमके की भी करेंगे तारीफ। कैरी करें नीचे दिए गए ये सुंदर झुमका डिजाइन्स।

1. क्लासिक टेंपल गोल्ड झुमका

यह वो डिजाइन है, जो आपकी दादी-नानी के जमाने से चला आ रहा है और आज भी ट्रेंड में है। इसमें देवी-देवताओं के छोटे-छोटे मोटिफ, घंटी और घुंघरू वाली डिटेलिंग होती है। आप इसे कांजीवरम या बनारसी सिल्क साड़ी के साथ पहनें। साथ में पतली गोल्ड चेन और छोटी-सी बिंदी लगाएं। बालों का लो बन बनाएं, ताकि झुमका पूरा दिखे।

image credit- Pinterest (etsy)

2. मोर पंख वाला झुमका

मोर का डिजाइन हमेशा से शुभ और रॉयल माना जाता है। इस झुमके में मोर की पूंछ की तरह फैली हुई कारीगरी होती है, जो हिलने पर बहुत सुंदर लगती है। अगर आप रील या फोटो शूट के लिए तैयार हो रही हैं, तो यही झुमका चुनें। इसके साथ ग्रीन या ब्लू कलर की साड़ी पहनें, मोर वाला लुक और भी निखर जाएगा।

image credit- Pinterest (luxejewelvault)

3. लक्ष्मी मोटिफ वाला झुमका

इसमें मां लक्ष्मी की छोटी सी मूर्ति बनी होती है। पूजा या किसी भी धार्मिक फंक्शन के लिए लड़कियां इसे सबसे ज्यादा पसंद करती हैं। इसे लाल, पीली या ऑरेंज साड़ी के साथ पहनें। हाथ में लाल चूड़ियां और माथे पर छोटी बिंदी आपके लुक को पूरा कर देगी।

image credit- Pinterest (Nooranijewellery)

4. डोली डिजाइन झुमका

अगर आपकी शादी करीब है या आप किसी की शादी में दुल्हन की तरह तैयार होना चाहती हैं, तो डोली वाला डिजाइन ट्राई करें। इसमें डोली, दूल्हा-दुल्हन की छोटी-सी झलक होती है, जो देखने में बहुत ही यूनिक लगती है। इस झुमके को हैवी लहंगे के साथ पहनें। इसके साथ ज्यादा नेकलेस मत पहनें, वरना लुक भरा-भरा लगेगा। सिर्फ मांग टीका काफी है।

image credit-pinterest (south jewellery collection)

5. पट्टी वाला टेंपल झुमका

यह डिजाइन थोड़ी लंबी और पट्टी स्टाइल में आती है, जो कान को पूरा कवर करती है। यह मम्मी, दीदी और आंटी पर सबसे ज्यादा जचती है। इसे सिंपल कॉटन सिल्क साड़ी के साथ भी पहन सकती हैं। इसके साथ बालों को साइड में करके खुला छोड़ें, झुमका और भी सुंदर दिखेगा।

image credit- pinterest (heartfeltjewellery)

खरीदते समय ध्यान रखने वाली 5 बातें

झुमका खरीदते समय जल्दबाजी न करें और नीचे दी गई बातों का जरूर ध्यान दें।

  • टेंपल झुमका दिखने में सुंदर होता है, लेकिन ज्यादा भारी होगा तो 2 घंटे में ही कान दुखने लगेंगे। खरीदते समय 2 मिनट कान में लगाकर देखें।
  • पीछे का लॉक टाइट है या नहीं, यह जरूर चेक करें। ढीला लॉक होगा तो फंक्शन में झुमका गिरने का डर रहेगा।
  • अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो गोल्ड प्लेटेड या हाइपोएलर्जेनिक वाला झुमका लें। सस्ते मेटल से कान में खुजली हो सकती है।
  • झुमका हमेशा साड़ी के बॉर्डर के कलर से मैच करके लें। गोल्डन बॉर्डर वाली साड़ी पर गोल्डन टेंपल झुमका सबसे अच्छा लगेगा।
  • गोल्ड प्लेटेड है तो कितने समय तक पॉलिश रहेगी, ये दुकानदार से पूछें। बिल लेना न भूलें।

टेंपल झुमका सिर्फ एक फैशन नहीं है, यह परंपरा की पहचान है। सही डिजाइन और सही स्टाइलिंग से आप बिना ज्यादा मेकअप के भी सबसे सुंदर दिख सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- mystore collections, varalakshmi