आजकल महिलाएं अपने लुक को फैशनेबल और स्टाइलिश बनाने के लिए क्रोशिया जैकेट्स का काफी इस्तेमाल कर रही हैं। क्रोशिया जैकेट्स न सिर्फ आपके लुक को परफेक्ट बनाती हैं, बल्कि इन्हें पहनकर आप काफी आरामदायक भी महसूस कर सकती हैं। अगर आप भी क्रोशिया पहनकर अपने लुक को परफेक्ट बनाना चाहती हैं, तो साधारण तरीके से इसे पहनने के बजाय इसका अलग-अलग तरीकों से इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे स्टाइल करने के 5 खास तरीके

डेनिम शॉर्ट्स के साथ करें स्टाइल

अगर आप क्रोशिया से अपने लुक को डिफरेंट बनाना चाहती हैं, तो क्रोशिया जैकेट को आप प्लेन टॉप और डेनिम शॉर्ट्स के साथ कैरी कर सकती हैं। इस तरह स्टाइल करने पर आप भीड़ से अलग नजर आ सकती हैं। अगर आप किसी ट्रिप पर पहनने के लिए एक बेहतरीन आउटफिट की तलाश में हैं, तो यह पेयर आपके लिए परफेक्ट हो सकता है।  

स्कर्ट के साथ देगा डिफरेंट लुक

आप उसी सेम क्रोशिया जैकेट को क्रॉप टॉप और स्कर्ट के साथ भी पहन सकती हैं। इससे कम खर्चे में एक नया और डिफरेंट लुक बनाया जा सकता है। अपने इस लुक को और भी बेहतर बनाने के लिए आप इसके साथ कुछ गोल्डन एक्सेसरीज कैरी कर सकती हैं और मिनिमल मेकअप रख सकती हैं। 

स्किनी-फिट जींस के साथ पाएं क्लासी टच

आप चाहें तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए और अपने लुक को क्लासी टच देने के लिए उसी क्रोशिया जैकेट को स्किनी-फिट जींस के साथ भी ट्राई करके एक डिफरेंट लुक पा सकती हैं। इसे पहनकर आप अपने कॉलेज या ऑफिस भी आसानी से जा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Crochet Purse Designs: स्टाइलिश क्लच और टोट बैग को छोड़ कैरी करें क्रोशिया पर्स, यहां देखें डिजाइंस

कंट्रास्ट ट्राउजर के साथ करें कैरी

आप चाहें तो इसे किसी भी कलर के कंट्रास्ट ट्राउजर के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ट्राउजर के साथ अगर आप इसे पेयर करेंगी, तो इससे आपको बार-बार आउटफिट बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप इसे किसी भी खास मौके पर पहनकर अपने लुक को आकर्षक बना सकती हैं।

प्लाजो के साथ भी लगेगा बेहद खूबसूरत

क्रोशिया जैकेट को आप प्लाजो के साथ भी कैरी कर सकती हैं। ऐसे क्रोशिया जैकेट डिजाइंस प्लाजो के साथ पहनने के लिए भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकते हैं। यह न सिर्फ आपको भीड़ से हटकर लुक देने में मदद करेगा, बल्कि इसे पहनकर आप बेहद आरामदायक भी महसूस कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पार्टी में चार चांद लगा देंगे अनारकली प्लाजो के ये लेटेस्ट डिजाइंस, देखें यहां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

Image Credit :  magnific