भारतीय महिलाएं सबसे ज्यादा अपनी शादी और सगाई में अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए अलग-अलग तरह के आउटफिट और एक्सेसरीज शामिल करती है। ऐसे में अगर आपकी भी सगाई होने वाली है और आप अपने इंगेजमेंट वाले लुक को बेहतर बनाना चाहती हैं, तो अब लहंगे के साथ आप कुछ ट्रेंडी फुटवियर शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन फुटवियर डिजाइंस के बारे में।
गोल्डन स्टोन वर्क प्लेटफॉर्म सैंडल
अगर आप भी अपनी सगाई में लहंगा पहनने का सोच रही हैं, तो लहंगे के साथ इस तरह की खूबसूरत गोल्डन स्टोन वर्क प्लेटफॉर्म सैंडल को आप शामिल कर सकती हैं। यह न सिर्फ आपके इंगेजमेंट वाले लुक को बेहतर बनाएंगे, बल्कि आपके पैरों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देंगे।
रोज गोल्ड ब्लॉक हील्स
अगर आप अपनी सगाई के लिए खूबसूरत लहंगा सिलेक्ट कर चुकी है, लेकिन इसके साथ कौन से फुटवियर पहने इस बात को लेकर परेशान है, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के फुटवियर को चुन सकती हैं। ऐसे फुटवियर इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो अधिकतर दुल्हनों को पसंद आ रहे हैं।
फ्लोरल एम्ब्रोइडरी शार्प हील्स
आपके लिए इस तरह का लेटेस्ट और नए डिजाइन वाला फुटवियर भी परफेक्ट हो सकता है, जिसे आप इंगेजमेंट में या शादी के किसी भी फंक्शन के दौरान पहनकर अपने वेडिंग और इंगेजमेंट लुक को खास बना सकती हैं। ऐसे फुटवियर आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- High heels Designs: कम हाइट की लड़कियों को लंबा और स्टाइलिश दिखाएंगे ये हील्स डिजाइन, हर कोई करेगा तारीफ
ग्लिटर प्लेटफॉर्म हील्स
आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले ग्लिटर प्लेटफॉर्म हील्स भी बेस्ट हो सकते हैं, जिसे आप नजदीकी बाजार में किसी भी फुटवियर की दुकान से खरीद कर शामिल कर सकती हैं। यह आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर भी आसानी से मिल जाएंगे।
रोज गोल्ड स्पार्कलिंग हील्स
अधिकतर महिलाएं लहंगे के साथ कौन से फुटवियर पहने इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं और फुटवियर सिलेक्ट नहीं कर पाती हैं, तो कंफ्यूज होने के बजाय आप रोज गोल्ड स्पार्कलिंग हील्स को लहंगे के साथ पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। ऐसे फुटवियर इन दिनों काफी चलन में है, जो आपके लिए भी बेस्ट हो सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : pinterest/Redlip22/soft desi era/G/Orangelips
