हील्स दिखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं और ये आपके पूरे लुक को गॉर्जियस बना देती हैं, लेकिन कुछ ही घंटों में इनसे पैर और एड़ियां दर्द करने लगती हैं। अक्सर सूट और साड़ी के साथ किस तरह के फुटवियर पहनें, इस बात को लेकर भी हम हमेशा कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप भी अपने आउटफिट के हिसाब से फुटवियर सिलेक्ट नहीं कर पाती हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे फुटवियर डिजाइंस बताएंगे, जिन्हें आप साड़ी या सूट के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।
साड़ी और सूट के साथ पहनने के लिए 4 एथनिक हैंडक्राफ्टेड जूतियां
अगर आप भी इस बार किसी भी खास मौके पर साड़ी या सूट के साथ कंफर्टेबल फुटवियर पहनना चाहती हैं, तो फैशन की दुनिया में इन दिनों एथनिक हैंडक्राफ्टेड जूतियां काफी ज्यादा ट्रेंड कर रही हैं। ये आपकी साड़ी और सूट दोनों ही लुक को बेहतरीन बना देंगी। आइए जानते हैं इन 4 पारंपरिक जूतियों के बारे में -
1. एम्ब्रॉयडरी पंजाबी जूती
अगर आप किसी भी खास मौके पर एथनिक वियर के साथ परफेक्ट फुटवियर कैरी करना चाहती हैं, तो रेशम के धागों और जरी वर्क वाली पंजाबी जूती कैरी कर सकती हैं। यह आपके एथनिक लुक में जान फूंक देगी। यह जूती आपके सूट लुक को गॉर्जियस तो बनाएगी ही, साथ ही पैरों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा देगी।
ऐसे करें स्टाइल: इसे आप सलवार सूट, पटियाला सूट या अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं।
(image credit: myntra/LORYPHILORY)
2. हैवी एम्ब्रॉयडरी मोजड़ी
अगर आप किसी खास मौके पर साड़ी पहन रही हैं, तो साड़ी के साथ आप हैवी एम्ब्रॉयडरी, गोटा-पत्ती और जरी वर्क के साथ तैयार खूबसूरत मोजड़ी ट्राई कर सकती हैं। ऐसी मोजड़ी इन दिनों अधिकतर महिलाओं के बीच चर्चा में है। इसके अलावा दुल्हनें भी ऐसी मोजड़ी पहनना पसंद कर रही हैं। आप इस तरह की मोजड़ी को किसी भी ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट से खरीद सकती हैं।
ऐसे करें स्टाइल: ऐसी मोजड़ी को आप किसी भी बनारसी, कांजीवरम या कॉटन की साड़ी के साथ पेयर कर सकती हैं।
(image credit: etsy)
3. बंजारा स्टाइल जूती
अगर आप किसी तीज-त्योहार के लिए सूट और साड़ी के साथ परफेक्ट फुटवियर चुनना चाहती हैं, तो अब ढेरों कलेक्शंस में कंफ्यूज होने के बजाय बंजारा स्टाइल वाली जूती कैरी कर सकती हैं। इस तरह की जूती को आप नवरात्रि के दौरान डांडिया नाइट के समय भी पहन सकती हैं, यह आपको एकदम कंफर्टेबल लुक देगी।
ऐसे करें स्टाइल: ऐसी जूती खास तौर पर कॉटन साड़ी, इंडो-वेस्टर्न कुर्तियों और धोती-सेट के साथ खूब जचेंगी।
(image credit: flipkart/pehnawacraft)
यह भी पढ़ें- Pakistani Jutti for Women: रमजान के मौके पर पहनें लेटेस्ट पाकिस्तानी जूती, देखें एक से एक डिजाइंस
4. पर्ल वर्क जूती
पर्ल वर्क वाली जूती भी इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जिसे महिलाएं साड़ी और सूट के साथ पहनना काफी पसंद कर रही हैं। यह आपको सिंपल और सोबर लुक देगी, साथ ही पैरों को दिनभर आरामदायक फील कराने में मदद करेगी। इस तरह की जूती आपके नजदीकी बाजार में किसी भी फुटवियर शॉप पर आसानी से मिल जाएगी।
ऐसे करें स्टाइल: पर्ल वर्क वाली जूती को आप किसी भी पेस्टल शेड वाले सूट या साड़ी के साथ कैरी कर सकती हैं।
(image credit: flipkart/SS Traders)
सूट और साड़ी के साथ जूती कैरी करने के फायदे
अगर आप सूट और साड़ी के साथ इस तरह की जूतियां कैरी करती हैं, तो इससे आपको कई फायदे हो सकते हैं -
- आप दिनभर बिना दर्द के आसानी से चल-फिर सकती हैं और पूरे प्रोग्राम में एनर्जेटिक फील कर सकती हैं।
- फ्लैट सोल वाली जूतियों की वजह से आपके शरीर का वजन पैरों पर समान रूप से बंट जाता है, जिससे रातभर पैरों में सूजन और तकलीफ नहीं होती।
- इस तरह की जूतियों को आप सिर्फ सूट और साड़ी के साथ ही नहीं, बल्कि इंडो-वेस्टर्न, शॉर्ट कुर्ती, लॉन्ग कुर्ती और कैजुअल आउटफिट्स के साथ भी कैरी कर सकती हैं।
- ऐसी जूतियां आपके पैरों को छालों और शू-बाइट से बचाने में मदद करती हैं, साथ ही लंबे समय तक आरामदायक अहसास देती हैं।
निष्कर्ष:अगर आप भी सूट या साड़ी के साथ पहनने के लिए परफेक्ट और कंफर्टेबल फुटवियर की तलाश में हैं, तो आपके लिए इस तरह की पारंपरिक जूतियां सबसे बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं। ये जूतियां इन दिनों काफी चर्चा में हैं, जो आपके लुक को अट्रैक्टिव बनाने के साथ-साथ पैरों की खूबसूरती को भी बढ़ा देंगी। इनमें लगे रंग-बिरंगे धागे, मोतियां और मिरर वर्क वाले डिजाइंस आपके त्योहार और फंक्शन्स की रंगत को और निखार देंगे। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से।
(image credit: MAGNIFIC)
-1790669992811_m.webp)