Circle Earring Designs: महिलाओं को सबसे ज्यादा पसंद होता है कि उनके पास ज्वेलरी की अलग-अलग कलेक्शन हो। ऐसा इसलिए क्योंकि इससे वो अपने आउटफिट और फेस शेप के हिसाब से ज्वेलरी को कभी भी स्टाइल कर सकती हैं। इस बार आप सर्कल डिजाइन इयररिंग्स को वियर करें, जिसे पहनने के बाद आपका लुक कंप्लीट और सुंदर लगेगा। आइए बताते हैं किस तरह के डिजाइन वाले सर्कल इयररिंग्स को आप स्टाइल कर सकती हैं।
सर्कल डिजाइन हूप्स इयररिंग्स
अगर आपको साड़ी या सूट के साथ पहनने के लिए इयररिंग्स चाहिए, तो ऐसे में आप सर्कल डिजाइन हूप्स इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इयररिंग्स पहनने के बाद काफी सुंदर लगेंगे। साथ ही इससे आपका फेस भी अच्छा लगेगा। इस तरह के इयररिंग्स हर एक फेस कट पर अच्छे लगते हैं और पहनने में कानों में दर्द भी नहीं करते हैं। इसलिए आप इस तरह के डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं।
सर्कल स्टड इयररिंग्स
आप ड्रेस स्टाइल कर रही हैं, तो ऐसे में आप सर्कल डिजाइन स्टड इयररिंग्स को वियर कर सकती हैं। इयररिंग्स पहनने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। इनका डिजाइन भी काफी अलग होता है। इसलिए इसे किसी भी आउटफिट के साथ और फेस शेप पर स्टाइल किया जा सकता है। मार्केट में आपको इयररिंग्स के कई सारे ऑप्शन्स मिल जाएंगे।
सर्कल हैवी डिजाइन इयररिंग्स
अगर आप किसी खास दिन पर पहनने के लिए इयररिंग्स को स्टाइल करने के बारे में सोच रही हैं, तो इसके लिए आप इस तस्वीर में नजर आने वाले ऑप्शन को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह के इयररिंग्स यूनिक और काफी सुंदर लगते हैं। इसमें आपको हैवी वर्क भी मिल जाता है, जिसे वियर करके आप फेस्टिवल या खास दिन को और स्पेशल बना सकती हैं। आपको मार्केट में इयररिंग्स के कई सारे ऑप्शन्स मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- Artificial Diamond Earrings: हर आउटफिट में लगाएं चार चांद, देखें डायमंड इयररिंग्स के ये लेटेस्ट डिजाइंस
सिंपल सर्कल इयररिंग्स
अगर आप ऑफिस में पहनने के लिए इयररिंग्स डिजाइन को सर्च कर रही हैं, तो सिंपल सर्कल इयररिंग्स बेस्ट ऑप्शन है। इस तरह के इयररिंग्स पहनने के बाद काफी सुंदर लगते हैं। साथ ही रोजाना पहनने में भी लिए जा सकते हैं। इसे आप किसी भी तरह के आउटफिट्स के साथ स्टाइल कर सकती हैं और खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Dancing Earring Designs: आपके लुक में चार चांद लगा देंगे डांस वाले ये इयररिंग्स डिजाइन
इस बार आप ट्राई करें सर्कल इयररिंग्स डिजाइन। इस तरह के इयररिंग्स हर फेस शेप पर सुंदर लगते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image credit- myntra/ SHREE KRISHNA SHOPPING, JMBW INTERNATIONAL, MEENAZ
