हरियाली तीज का त्यौहार बस आने ही वाला है। इस खास दिन पर महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए कई जतन करती हैं। ट्रेडिशनल आउटफिट से लेकर सजने-संवरने तक इस खास त्यौहार पर महिलाएं अपनी सुंदरता का पूरा ख्याल रखती हैं। हरियाली तीज के खास मौके पर आप चिकनकारी सूट स्टाइल कर सकती हैं। ये सूट आपको एलिगेंट लुक देंगे। यहां हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और स्टाइलिश चिकनकारी सूट डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन्हें आप इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।
हरियाली तीज के लिए चिकनकारी सूट के 4 डिजाइन
1. सी ग्रीन शेड चिकनकारी सूट
ऑलिव ग्रीन कलर का यह चिकनकारी सूट इसे हरियाली तीज पर एकदम परफेक्ट लगेगा। ग्रीन बेस पर सफेद चिकनदारी वर्क इसे और खूबसूरत बना रहा है। हरियाली तीज पर यूं भी हरा रंग पहनना काफी शुभ माना जाता है। इस सूट का फ्लोरल बॉर्डर इसके लुक को और खास बना रहा है।
HZ स्टाइल टिप
अगर आप इस सूट को हरियाली तीज पर पहनना चाहती हैं, तो इसे कुछ खास टिप्स से स्टाइल करें ताकि लुक एकदम परफेक्ट लगे।
- इस साथ आप हरी चूड़ियां पहन सकती हैं। चाहें तो बीच में 1-2 गोल्डन बैंगल भी जोड़ सकती हैं।
- इसके साथ सिल्वर झुमकी काफी खूबसूरत लगेंगी।
- मेकअप को सॉफ्ट रखें। ड्यूई बेस, काजल और न्यूड लिपस्टिक के साथ लुक को पूरा करें।
- आप बालों में सॉफ्ट कर्ल्स कर सकती हैं।
- दुपट्टे को एक शोल्डर पर लूज ड्रैप करें। इससे चिकनकारी की डिटेलिंग ज्यादा अच्छे से नजर आएगी।
2. ऑरेंज कलर चिकनकारी सूट
हरियाली तीज के लिए यह सूट भी काफी वाइब्रेंट लगेगा। इसका ब्राइट ऑरेंज रंग इसे फेस्टिव वाइब देता है। फ्लोरल एंब्रॉयडरी और जिग जैग पैटर्न डिजाइन इसे खूबसूरत बनाता है। इस तरह के सूट फेस्टिवल के लिए परफेक्ट लगते हैं और बहुत हैवी फील भी नहीं देते हैं।
HZ स्टाइल टिप
किसी भी आउटफिट की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए उसे सही तरीके से स्टाइल करना जरूरी है। इस सूट को स्टाइल करने के लिए आप इन टिप्स की मदद ले सकती हैं।
- इसके साथ पर्ल इयररिंग्स बहुत खूबसूरत लगेंगे। इससे ऑरेंज रंग और उभरकर सामने आएगा।
- आप इसके साथ हरी चूड़ियां या मल्टीकलर चूड़ियां पहन सकती हैं।
- इसके साथ जूती बहुत खूबसूरत लगेंगी।
- आप मेकअप को सॉफ्ट हाइलाइटर के साथ पूरा करें।
- बालों को खुला छोड़ें या लूज वेव्स करें।
3. क्रीम कलर अनारकली सूट
अगर आप पेस्टल कलर पसंद करती हैं, तो यह सूट आपके लिए बेस्ट हो सकता है। यह अनारकली सूट आपको मिनिमल फेस्टिव लुक देगा। यह कलर बेहद ही क्लासी है और दुपट्टे की हल्की एंब्रॉयडरी लुक को और खास बना रही है।
HZ स्टाइल टिप
हरियाली तीज के मौके पर अगर आप ब्राइट रंगों की जगह कुछ अलग स्टाइल करना चाहती हैं, तो इस सूट को पहनें। इसके साथ सही एक्सेसरीज का सलेक्शन करना बहुत जरूरी है।
- आप इस आउटफिट के साथ ग्रीन ज्वेलरी या एमराल्ड-स्टाइल ज्वेलरी पहन सकती हैं। कॉन्ट्रास्ट में लुक और खिलकर सामने आएगा।
- ग्रीन स्टोन वाले इयररिंग्स इसके साथ परफेक्ट लगेंगे।
- इसके साथ कुंदन ज्वेलरी या चांदबाली भी खूब जचेगी।
- आप न्यूड कलर की हील पहन सकती हैं।
- इसके साथ रोज लिपस्टिक लगाएं। इससे ओवरऑल लुक बहुत ग्रेसफुल लगेगा।
- आप इसके साथ लो बन बना सकती हैं।
- अगर आप तीज पार्टी के लिए जा रही हैं, तो इसके साथ पोटली बैग कैरी करें।
यह भी पढ़ें- फेस्टिव सीजन पर पहनें अंगरखा सूट, ये 4 स्टनिंग डिजाइंस देंगे रॉयल लुक
4. लैवेंडर शेड सूट
यह डिजाइन ट्रेडिशन के साथ मॉडर्न टच देता है और हरियाली तीज के लिए काफी अच्छा विकल्प हो सकता है। लैवेंडर शेड का यह सूट आप हरियाली तीज या रक्षाबंधन पर भी स्टाइल कर सकती हैं।
HZ स्टाइल टिप
इस सूट को आप कई तरीकों से स्टाइल कर सकती हैं और अलग-अलग लुक क्रिएट कर सकती हैं।
- इसके साथ आप दुपट्टे को स्टोल स्टाइल में पहन सकती हैं। इससे ट्रेडिशन के बजाय थोड़ा इंडो-वेस्टर्न लुक मिलेगा।
- आप इसके साथ सिल्वर चूड़ियां पहन सकती हैं।
- इसके साथ चांदबाली या ऑक्सीडाइज्ड इयररिंग्स काफी अच्छे लगेंगे।
- आप इसके साथ हैवी स्टड्स भी पहन सकती हैं।
- मेकअप को फ्रेश और पिंक टोन में रखें।
- इसके साथ स्लिंग बैग कैरी करें।
यह भी पढ़ें- Sawan 2026: हरी चूड़ी के साथ पहनें ये कंगन डिजाइंस, खूबसरत लगेंगे हाथ
अगर आपको हरियाली तीज पर पहनने के लिए चिकनकारी सूट के ये डिजाइंस पसंद आए हों और आप इस तरह के अन्य आर्टिकल्स को पढ़ना चाहती हैं, तो हरजिंदगी को फॉलो जरूर करें।
Image Courtesy: Myntra, House of Chikankari, kalki fashion
