महिलाएं अपने पैरों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। वह एक से एक आउटफिट के साथ लेटेस्ट और नए पैटर्न वाली फुटवियर भी शामिल करती हैं, लेकिन अब आप कुछ ट्रेंडी ब्लैक कलर की फुटवियर्स को शामिल कर अपने पूरे लुक को कंप्लीट कर सकती हैं और पैरों को भी अट्रैक्टिव बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन फुटवियर्स के बारे में।
ब्लैक वॉक पंप हील्स
अगर आप रोजाना ऑफिस जाती हैं और अपने लुक को परफेक्ट बनाने के लिए लेटेस्ट और नए ट्रेंड वाले कपड़े शामिल करती हैं, लेकिन कौन से फुटवियर पहने इस बात को लेकर हमेशा कंफ्यूज रहती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह की ब्लैक वॉक पंप हील्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ब्लैक फुटवियर इन दिनों काफी ट्रेंड में है, जो आपके लिए बेस्ट रहेगी।
ब्लैक टो-रिंग ब्लॉक सैंडल हील्स
आपके लिए इस तरह के लेटेस्ट ब्लैक कलर ब्लैक टो-रिंग ब्लॉक सैंडल हील्स भी परफेक्ट हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपके पैरों की खूबसूरती को बढ़ाएंगे, बल्कि आपके ऑफिस या कॉलेज लुक को भी परफेक्ट बना देंगे। इससे आप किसी भी तरह के आउटफिट के साथ शामिल कर सकती हैं। यह आपके पैरों की खूबसूरती को दुगना कर देगी।
ब्लैक ओपन टो फ्लैट्स
अगर आप किसी खास मौके पर अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा रही हैं और वहां आउटफिट पहन रही हैं, लेकिन सैंडल या फुटवियर में क्या पहने इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं, तो अपने पैरों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए आप इस तरह के ब्लैक ओपन टो फ्लैट्स को शामिल कर सकती हैं। ऐसे फुटवियर आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर मिल जाएंगे।
काले रंग की कैज़ुअल प्लेटफॉर्म हील्स
आपके लिए इस तरह के काले रंग की कैज़ुअल प्लेटफॉर्म हील्स भी परफेक्ट हो सकते हैं, जो न सिर्फ आपके ऑफिस लुक को अट्रैक्टिव बनाएगी, बल्कि इसे पहनकर आप अपने पैरों की खूबसूरती में भी चार चांद लगा सकती हैं। ऐसे फुटवियर को आप नजदीकी बाजार में किसी भी फुटवियर शॉप से खरीद सकती हैं। हर आउटफिट के साथ ये फुटवियर बेस्ट रहेंगे।
ब्लैक टो लूप ब्लॉक सैंडल हील्स
आपके लिए इस तरह के ब्लैक टो लूप ब्लॉक सैंडल हील्स भी परफेक्ट रहेंगे, जो आपके पैरों को खूबसूरत बना देंगे साथ ही पूरे लुक को अट्रैक्टिव और स्टाइलिश बनाने में मदद करेंगे। इसे भी आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह से खरीदकर शामिल कर सकती हैं और अपने लुक को पर्फेक्ट बना सकती हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/ozzaro/Twenty Dresses by Nykaa Fashion/Inc.5/Metro/ELLE
