भाई दूज पर हर बहन चाहती है कि वह अच्छी तरह तैयार हो और फोटोज में भी वह सबसे सुंदर द‍िखे, लेकिन हर बार वही सूट या साड़ी पहनकर आप भी बोर हो गई हैं, तो इस बार कुछ नया ट्राई कर सकती हैं। आजकल ट्रेडिशनल कपड़ों के साथ नए स्टाइल भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। शरारा, धोती-कुर्ता, अनारकली और इंडो-वेस्टर्न जैसे आउटफिट्स आपको खूबसूरत लुक देंगे। अच्छी बात यह है कि इनमें से कई कपड़े आप आराम से पूरे दिन पहन सकती हैं।

भाई दूज पर कौन से आउटफ‍िट्स पहनें?

हम आपको कुछ आउटफ‍िट्स के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जब पहनेंगी तो आपका लुक स्टाइलिश और खास लगेगा। आइए जानते हैं-

1. पेस्टल शेड वाला शरारा सेट

अगर आप भाई दूज पर थोड़ा हटकर और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो शरारा सेट पहन सकती हैं। लाइट बैंगनी, प‍िंक या पीच शेड का शरारा फेस्‍ट‍िवल के ल‍िए अच्‍छा रहता है। इसके साथ आप छोटी या मीडियम लंबाई का कढ़ाई वाला कुर्ता और मैचिंग दुपट्टा कैरी करें। कानों में झुमके और पैरों में जूती पहनकर आप अपने लुक को सबसे यून‍िक बना सकती ह‍ैं।

Image Credit- Pinterest/Pratibha Outfit Lab

2. धोती-कुर्ता सेट से पाएं अलग लुक

अगर हर बार त्योहार पर सलवार-सूट पहनना आपको पसंद नहीं है, तो इस बार धोती-कुर्ता सेट ट्राई कर सकती हैं। इसमें छोटे कुर्ते के साथ धोती स्टाइल की पैंट पहनना होगा। इस द‍िन के ल‍िए आप प‍िंक, ग्रीन या कोई डार्क शेड देख सकती हैं। इसके साथ कानों में छोटी बालियां पहन दें।

Image Credit- Pinterest/RAJ ARORA ROOP VATIKA

3. इंडो-वेस्टर्न आउटफिट से बनाएं बात

अगर आप मॉडर्न टच चाह‍िए, तो इंडो-वेस्टर्न आउटफिट आपके लिए अच्छा रहेगा। इसमें कढ़ाई और डिजाइन के साथ थोड़ा मॉडर्न स्टाइल भी देखने को मिलता है। आप केप स्टाइल टॉप के साथ पैंट या स्कर्ट पहन सकती हैं। इसके साथ स‍िंपल ज्वेलरी रखें, ताकि कपड़ों का डिजाइन अच्छे से नजर आए।

Image Credit- Pinterest/NextGen Fashion

4. अनारकली सूट में दिखें खूबसूरत

अनारकली सूट एक ऐसा आउटफिट है, जो खास मौके पर सबसे ज्‍यादा अच्‍छा लगता है। इसका घेरदार डिजाइन आपके लुक को यून‍िक देगा। भाई दूज पर आप कम काम वाला अनारकली सूट पहन सकती हैं। इसके साथ मैचिंग दुपट्टा और छोटे झुमके पहनें। अगर आपको ज्यादा सजना-संवरना पसंद नहीं है, तब भी इस आउटफिट में आपका लुक पूरा लगेगा।

Image Credit- Pinterest/Affordable Fashion | Budget Outfit Finds

5. ऑफ-व्हाइट सूट के साथ हैवी दुपट्टा

कभी-कभी सिंपल कपड़ों के साथ एक ड‍िजाइनर दुपट्टा भी आपके पूरी लुक को बदल देता है। भाई दूज पर आप ऑफ-व्हाइट या क्रीम कलर का सूट पहनें और उसके साथ डार्क प‍िंक या रेड कलर का हैवी दुपट्टा कैरी करें। आप बंधेज या बनारसी डिजाइन वाला दुपट्टा भी ले सकती हैं। इसके साथ सि‍ंपल ज्वेलरी पहनें।

Image Credit- Pinterest/Amazon.in

6. स‍िंपल साड़ी से पाएं ट्रेडिशनल लुक

अगर आपको साड़ी पहनना पसंद है, तो भाई दूज पर सिल्क, जॉर्जेट या ऑर्गेंजा साड़ी भी पहन सकती हैं। इसके साथ ड‍िजाइनर ब्लाउज पहनें और पल्लू को अच्छे से सेट करें। अगर आपको साड़ी पहनने में परेशानी होती है, तो पहले से सिली हुई यानी प्री-ड्रेप्ड साड़ी भी पहन सकती हैं। इससे साड़ी वाला लुक भी मिलेगा और इसे पहनना भी आसान रहेगा।

Image Credit- Pinterest/radhika

आउटफिट चुनते समय इन बातों का भी रखें ध्यान

अगर आप भाई दूज पर अपने लुक को खास बनाना चाहती हैं, तो कुछ बातों का ध्‍यान रखना होगा। जैसे-

  • ऐसा कपड़ा लें, जिसे पहनकर आप आराम से बैठ और चल सकें।
  • अगर आउटफिट पर ज्यादा कढ़ाई है, तो ज्वेलरी स‍िंपल रखें।
  • कपड़ों के कलर के हिसाब से दुपट्टा और फुटवियर लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Pinterest/Luxe/WedMeGood/B chandra/THE TREND EDIT