अधिकतर महिलाएं खासकर ऐसी महिलाएं, जो रोजाना कॉलेज या ऑफिस जाती है, वह अपने लुक स्टाइलिश और परफेक्ट बनाने के लिए एक से एक खूबसूरत आउटफिट शामिल करती हैं। अगर आप भी कॉलेज में पहनने के लिए बॉटम वियर की तलाश में है, तो आपके लिए कुछ ट्रेंडी ट्राउजर बेस्ट हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन ट्राउजर डिजाइंस के बारे में।
काले रंग की वाइड फिट प्लीटेड कोरियन ट्राउजर
अगर आप भी कॉलेज में एक जैसे कपड़े पहनकर बोर हो गई है और कुछ डिफरेंट ट्राई करने का सोच रही हैं, तो परेशान होने के बजाय आप इस तरह के नए पैटर्न वाले काले रंग की वाइड फिट प्लीटेड कोरियन ट्राउजर को शामिल कर सकती हैं। ऐसे ट्राउजर इन दिनों अधिकतर महिलाओं की पहली पसंद बने हुए हैं, जो आपके लिए भी बेस्ट रहेंगे।
लूज फिट ग्रे ट्राउजर
आप चाहें, तो अपनी खूबसूरती को दोगुना बनाने के लिए और गर्मी के मौसम में कंफर्टेबल लुक पाने के लिए इस तरह के लूज फिट ग्रे ट्राउजर को किसी भी टॉप या शर्ट के साथ पहनकर अपने लुक को पर्फेक्ट बना सकती हैं। ऐसे ट्राउजर आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर आसानी से मिल जाएंगे। ऐसे ट्राउजर आपको नजदीकी बाजार में किसी भी कपड़े की दुकान पर मिल जाएंगे।
रेगुलर फिट डिजाइनर ब्राउन कलर का ट्राउजर
यही नहीं अपनी खूबसूरती को बढ़ाने के लिए और कॉलेज में भीड़ से हटकर दिखने के लिए आप इस तरह के रेगुलर फिट डिजाइनर ब्राउन कलर का ट्राउजर को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ट्राउजर के डिजाइन न सिर्फ आपको स्टाइलिश लुक देंगे, बल्कि इसे पहनकर आप आरामदायक महसूस कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Trouser for Women: ऑफिस के लिए बेस्ट हैं ये कंफर्टेबल कॉटन ट्राउजर्स, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
लूज फिट आरामदायक ग्रे रंग की ट्राउजर
आप अगर डिफरेंट और यूनिक लुक पाना चाहती हैं, तो अपने ऑफिस में या कॉलेज में इस तरह के लूज फिट आरामदायक ग्रे रंग की ट्राउजर को पहनकर जा सकती हैं। आप इस ट्राउजर के साथ मैचिंग शर्ट या टॉप पहनकर अपने लुक को पर्फेक्ट बना सकती हैं। ऐसे ट्राउजर आपको गर्मी में आरामदायक लुक देने में मदद करेंगे, साथ ही इसे पहनकर आप स्टाइलिश दिख सकती हैं।
बेज रंग की हाई-राइज स्ट्रेट फिट कोरियन पैंट ट्राउजर
यही नहीं आप इस तरह के लेटेस्ट और नए डिजाइन वाले बेज रंग की हाई-राइज स्ट्रेट फिट कोरियन पैंट को भी शामिल कर सकती हैं। ऐसे ट्राउजर आपको रॉयल लुक देने में मदद करेंगे, साथ ही यह बेहद कंफर्टेबल है, ऐसे में आप इसे गर्मी में पहनकर आरामदायक महसूस कर सकती हैं। आपको ऐसे ट्राउजर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- समर सीजन में दिखना है कूल और स्लिम? वॉर्डरोब में शामिल करें ये हाई-वेस्ट लूज पैंट्स, देखें डिजाइंस
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : nykaafashion/BROADSTAR/flipkart/kiva/Doil Domec
