बरसात के मौसम अपने साथ हरियाली, ठंडी हवाएं और खूबसूरत नजारों का आनंद लेकर आता है। यही वजह है कि इस मौसम में घूमने-फिरने और ट्रेकिंग का शौक रखने वालों की संख्या भी बढ़ जाती है। हालांकि इस मौसम के दौरान गीले पत्थर, फिसलन भरे रास्ते और कीचड़ ट्रेकिंग को चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं। ऐसे में सही ट्रेकिग शूज का चुनाव करना जरूरी हो जाता है। अगर आप भी बरसात के मौसम में किसी ऐसी जगह जा रही हैं, जहां आप ट्रैकिंग का लुत्फ उठा सकें, तो ट्रैकिंग करने से पहले आप इस लेख में बताए गए कुछ ट्रेंडी ट्रैकिंग शूज को अपनी शॉपिंग लिस्ट में शामिल कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन शूज के बारे में।
ट्रेकिंग और हाइकिंग हाई नेक वॉकिंग शूज
बरसात के मौसम में ट्रैकिंग का अपना ही अलग मजा है, लेकिन फिसलन भरे रास्ते और कीचड़ की वजह से परेशानी हो सकती है। इससे बचने के लिए आप ट्रैकिंग शूज खरीद सकती हैं। आपके लिए इस तरह के ट्रेकिंग और हाइकिंग हाई नेक वॉकिंग शूज परफेक्ट रहेंगे, जो आपको आरामदायक अनुभव देंगे।
चंकी कोरमैक्स स्नीकर्स
बरसात में जूते स्लिप होना एक आम बात है, जिसकी वजह से कई बार पैर में मोच आ जाती है या फिर बैलेंस बिगड़ने से चोट भी लग सकती है। इससे बचने के लिए आप इस तरह के इम्पैक्टो चंकी कोरमैक्स स्नीकर्स को वियर करके स्लिप होने के चांसेस को कम कर सकती हैं। ये मजबूत रबर सोल वाले ट्रैकिंग शूज हैं, जो ट्रैकिंग के दौरान बिल्कुल सही रहेंगे।
व्हाइट एंड ब्लैक फैबमेट कैज़ुअल स्पोर्ट्स शू ट्रैकिंग स्नीकर्स
ट्रैक पर थोड़े मुश्किल रास्ते होते हैं, जिनसे गुजरना आसान नहीं होता। अगर आप भी ट्रैकिंग पर जाने से पहले किसी बेहतरीन ट्रैकिंग शूज की तलाश में हैं, तो आपके लिए ये फैबमेट कैज़ुअल स्पोर्ट्स शू ट्रैकिंग स्नीकर्स भी परफेक्ट हो सकते हैं, जिन्हें आप ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट्स से खरीद सकती हैं या ये आपको नजदीकी बाजार में भी आसानी मिल जाएंगे।
यह भी पढ़ें- जींस ही नहीं, इन आउटफिट के साथ भी खूब जंचते हैं व्हाइट स्नीकर्स
ब्लैक एंड पिंक सॉफ्ट कुशन सोल शूज
अगर आप ट्रैकिंग के दौरान पहनने के लिए हल्के और कम्फर्टेबल शूज खरीदना चाहती हैं, तो ब्लैक एंड पिंक सॉफ्ट कुशन सोल शूज आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। ऐसे शूज ट्रैकिंग या नेचर वॉक के लिए अधिकतर महिलाएं खरीदना पसंद कर रही हैं।
ट्रेंडी कैज़ुअल लाइटवेट स्नीकर्स
अगर आप ऐसे शूज की तलाश में हैं, जो लंबे समय तक चलें और जिन्हें पहनकर आप आरामदायक भी महसूस कर सकें। इस तरह के ट्रेंडी कैज़ुअल लाइटवेट स्नीकर्स भी आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं। ऐसे ट्रैकिंग शूज आपके लुक को भी स्टाइलिश बनाने में मदद करेंगे।
यह भी पढ़ें- वन पीस के साथ पहनने के लिए ट्राई करें ये स्नीकर्स, दिखेगा कुल लुक
अगर आप भी ट्रैकिंग के लिए जा रही हैं, लेकिन इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि कैसे शूज पहनें, तो ऊपर दिए गए कुछ शूज के डिजाइंस आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : flipkart/zeng/impakto/ajanta/fabbmate
