मॉनसून में आपके सही कपड़ों के साथ फुटवियर भी बहुत मायने रखते हैं। मौसम के अनुसार सही ढंग से ऑउटफिट और फुटवियर का चुनाव आपके स्टाइल में चार चांद लगा सकता है। अगर आपके जूते या चप्पल स्टाइलिश हों तो ऑफिस में भी आप ज्यादा कॉन्फिडेंट फील कर सकती हैं। इस मौसम में थोड़ी ढीली ढाली शर्ट के साथ स्टाइलिश और वाटरप्रूफ फुटवियर भला किसे अच्छे नहीं लगते हैं। जब बात न सिर्फ कपड़ों की हो बल्कि वाटरप्रूफ जूतों की भी हो तो हमेशा आपको ऐसे जूते ही मॉनसून में चुनने चाहिए जो पहनने में आसामदायक होने के साथ स्लिपरी भी न हों। अगर आप भी फुटवियर के कुछ ऐसे ही डिज़ाइन ढूढ़ रही हैं, तो हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे ही जूते चप्पलों के बारे में जो आपके ऑफिस लुक में स्टाइल जोड़ सकते हैं। आइए देखें फुटवियर के कुछ डिजाइन।
बोलड स्टेप बर्गंडी थोंग प्लेटफॉर्म
आत्मविश्वास से भरपूर बोल्डस्टेप बरगंडी थोंग प्लेटफॉर्म्स आपको एक आकर्षक और आरामदायक लुक देने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।
ये आपके लिए मॉनसून में पहनने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं जो किसी भी ऑउटफिट के साथ आपको परफेक्ट लुक दे सकते हैं। साथ ही ये मानसून में आपके लिए ज्यादा सुरक्षित भी हैं जो बारिश में स्लिप होने से बचा सकते हैं। एक कम्फर्टेबल बेस पर बने ये फुटवियर सॉफ्ट कुशन वाले होते हैं और दिखने में भी स्टाइलिश लुक देते हैं। ये आपको पूरे दिन आराम देते हैं और बर्गंडी कलर होने की वजह से किसी भी ऑउटफिट के साथ अच्छे लगते हैं।
प्लेटफॉर्म सैंडल्स विथ बक्कल
अगर आप मॉनसून में थोड़ा एलिगेंट और फैशनेबल लुक चाहती हैं, तो बक्कल वाले प्लेटफॉर्म सैंडल्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं।
वाटरप्रूफ होने के साथ पूरे दिन के लिए कम्फर्टेबल ये सैंडल आपकी किसी भी ड्रेस के साथ बहुत खूबसूरत लगते हैं। इन सैंडल्स में एडजस्टेबल बक्कल होने के कारण इन्हें आप अपनी सुविधानुसार फिट कर सकती हैं। इसकी प्लेटफॉर्म हील पैरों को बहुत आराम देने वाली होती हैं। इन्हें आप ऑफिस में ट्राउजर, कुर्ती या मिडी ड्रेस के साथ आसानी से कहीं भी स्टाइल कर सकती है।
वुमेन क्लॉग्स फ्लिप फ्लॉप्स
ये फुटवियर मॉनसून में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले फुटवियर में से एक हैं। ये हल्के, वाटर-रेसिस्टेंट और साफ करने में बेहद आसान होते हैं।
इनके बंद फ्रंट डिजाइन की वजह से पैरों को बारिश में सुरक्षित रखने में मदद मिलती है। इसका स्लिप-ऑन स्टाइल इन्हें मॉनसून में रोज ऑफिस में पहनने के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है। इसे आप फॉर्मल और कैसुअल किसी भी ड्रेस के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Footwear For Short Dresses: शॉर्ट ड्रेसेस पर खूब अच्छे लगेंगे ये फुटवियर, सबसे बोल्ड दिखेंगी आप
वूमेन कंफर्ट सैंडल्स
अगर आप पूरे दिन आरामदायक फुटवियर पहनना पसंद करती हैं, तो ये वूमेन कंफर्ट सैंडल्स आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती हैं।
इन सैंडल्स में सॉफ्ट फुटबेड और एंटी-स्लिप सोल लगा है, जो मॉनूसन में चलने में कम्फर्टेबल होते हैं। इनका सिंपल लेकिन स्टाइलिश डिजाइन आपके किसी भी ऑफिस वियर के साथ अच्छी तरह मैच कर सकता है। अगर आपको ऑफिस जाने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
स्टाइलिश और कम्फर्टेबल दिखने के लिए मॉनसून में आप भी जरूर ट्राई करें फुटवियर के ये डिजाइन। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Myntra.com
