शंखा-पोला बैंगल्स के डिजाइंस महिलाओं को इसलिए सबसे ज्यादा पसंद आते हैं, क्योंकि यह दिखने में सिंपल और आकर्षित लगते हैं। इस तरग के बैंगल्स को आप डेली यूज में भी कैरी कर सकती हैं। हर दिन हाथों में पहनने के लिए इस तरह के कंगन डिजाइन बेस्ट ऑप्शन है। शंखा-पोला, जिसमें शंख का अर्थ सीप से है और पोला का मतलब लाल रंग की चूड़ी से होता है। सीप यानी Oyster जो समद्र से निकलता है। शंखा-पोला बैंगल्स को बंगाली संस्कृति की पहचान माना जाता है। हालांकि, आजकल केवल बंगाली महिलाएं ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग हिस्सों की महिलाएं भी शंखा-पोला बैंगल्स को अपने ज्वेलरी कलेक्शन में शामिल करने लगी हैं।

सिंपल शंखा पोला बैंगल्स डिजाइंस

बंगाल में शादी के बाद महिलाएं डेली यूज में हर दिन इस तरह के बैंगल्स पहनती हैं। इसे सुहाग की निशानी के तौरा पर पहना जाता है। यह दिखने में सिंपल लगती है, लेकिन हर रंग की साड़ी-सूट के साथ जचती है। आजकल इसमें महिलाएं अलग-अलग डिजाइन वाले बैंगल्स भी पसंद करने लगे हैं।

image credit-  Tanvi J Store/amazon

गोल्डन बॉर्डर वाली शंखा-पोला

इसमें बैंगल्स पर गोल्डन वर्क किया होता है। गोल्डन डिजाइन की वजह से चूडियां रॉयल लगती हैं। शादी और त्योहारों के समय महिलाएं बंगाल में इस तरह के बैंगल्स पहनती हैं। इससे वह अपने लुक में रॉयल टच देने के साथ-साथ इसे हैवी लुक देने के लिए कैरी करती हैं।

स्टोन वाले शंखा-पोला

समय के साथ-साथ शंखा-पोला के डिजाइंस में भी काफी बदलाव आया है। आजकल इसमें स्टोन वाले डिजाइंस भी आने लगे हैं, जो अलग-अलग तरह से इन बैंगल्स को अच्छा लुक देते हैं। पार्टी-वियर लुक के लिए आप इस तरह के बैंगल्स पहन सकती हैं।

image credot- MAA sitala store/myntra

नक्काशीदार शंखा-पोला

इस तरह के बैंगल्स डिजाइन में आपको कोई नग या गोल्डन प्लेट देखनो को नहीं मिलेगी। इसमें बैंगल्स पर ही डिजाइन बनाया गया होता है, जो चूड़ियों को खूबसूरत बनाता है। हैंडलूम और सिल्क साड़ियों के साथ इस तरह के बैंगल्स बहुत ज्यादा सुंदर लगते हैं। इसमें डिजाइन को बारीकी से बनाया जाता है।

इसे भी पढ़ें- ननद को गिफ्ट में दें ये 5 आर्टिफिशियल कंगन, कम बजट में मिलेगा रॉयल लुक

इन डिजाइंस के अलावा आप मल्टी-लेयर शंखा-पोला सेट, टेम्पल वर्क शंखा-पोला और कुंदन- पर्ल शंखा-पोला डिजाइंस भी आप चुन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- Party Wear Mojari Designs: एथनिक आउटफिट के साथ खूब जंचेंगे मोजरी के ये डिजाइंस, स्टाइलिश पार्टी लुक के लिए करें ट्राई

आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- pinterest/amazon/myntra