भारत के अन्य हिस्सों में मंगलसूत्र या सिंदूर का महत्व खास होता है, ठीक उसी तरह कश्मीर में डेजहूर को वैवाहिक महिलाओं में शादी और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक माना जाता है। डेजहूर को केवल वहां की शादिशुदा महिलाएं ही पहनती हैं। इसकी सबसे खास बात यह है कि इसे कश्मीरी महिलाओं में इसे मंगलसूत्र की तरह माना जाता है, लेकिन इसे कान में पहनते हैं। आमतौर में भारत के अन्य हिस्सों में मंगलसूत्र गले में पहनते हैं, लेकिन डेजहूर को कान में पहना जाता है। आम लोगों को देखने में यह सिंपल कान का इयरिंग्स लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। केवल विवाहित कशमीरी महिलाएं ही इसे कश्मीर में पहनती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको डेजहूर के अलग-अलग डिजाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे।
लाल धागे वाला कश्मीरी डेजहूर (Traditional Dejhoor)
लाल रंग को सिंदूर से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इसे ट्रेडिशनल डेजहूर कहते हैं। यह कश्मीरी पंडित दुल्हन के सुहाग का प्रतीक होता है। डेजहूर में लगा लॉकेट वैसे तो हमेशा षटकोण के आकार का होता है, लेकिन अब इसके कई डिजाइन आने लगे हैं। जो महिलाएं ट्रेडिशनल डेजहूर पहनती हैं, उसमें नीचे की तरह षटकोण डिजाइन वाला लॉकेट ही बना होता है, जिसमें शिव और पार्वती बने होते हैं।
कश्मीरी डेजहूर कान चेन डिजाइंस
इस तरह के डेजहूर डिजाइंस में चेन सोने की बनी होती है। कानों सोने की चेन होती है और नीचे षटकोण का लॉकेट या फिर झूमर जैसा डिजाइन होता है। समय बदलने के साथ-साथ डेजहूर के डिजाइन में काफी बदलाव आया है। इसलिए, लोग अलग-अलग तरह के डेजहूर डिजाइन अब कैरी करने लगे हैं।
image credit- suvarnajewellersdehradun/insta
झुमका स्टाइल कश्मीरी डेजहूर डिजाइन
आजकल इस तरह के डेजहूर का चलन काफी चल रहा है। बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसिस भी इस तरह के डेजहूर पहन रही हैं। इसमें कानों में सोने की चेन पहनी जाती है, जिसमें नीचे की तरफ छोटा झुमके जैसा डिजाइन होता है। महिलाएं इस तरह के डिजाइन को हर दिन कानों में पहने रहती हैं।
इसे भी पढ़ें- कश्मीरी झुमकों के ये डिजाइन आपके लुक को बनाएंगे क्लासी, हैवी से लेकर लाइटवेट तक, देखें बाजार में क्या है नया?
कश्मीरी आथूर डिजाइन
यह डिजाइन भी आपके लिए बेस्ट हो सकता है, हालांकि सोने का बना होने की वजह से आपको महंगा मिलेगा। इसमें चेन भी सोने की लगी होती है, लेकिन आप इसे लाल धागे के साथ भी कनेक्ट करते पहन सकती हैं। कश्मीरी वैवाहिक महिलाओं में इस तरह का डिजाइन काफी पसंद किया जाता है।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- pinterest, yami gautam insta official
