दिवाली 2026 के मौके पर घर की सफाई, शॉपिंग और पकवान बनाने में आप सभी काफी व्यस्त होंगी, कहीं इन सब के बीच आप मेहंदी लगवाना न भूल जाएं! दिवाली पर घर की सजावट के साथ-साथ अपने श्रृंगार पर ध्यान देना भी महत्वपूर्ण होता है। मेहंदी लंबे समय से शृंगार का एक अहम हिस्सा रही है। मगर त्योहार के मौके पर मार्केट में मेहंदी लगवाने में लंबी लाइन लगी होती है। तो इस साल समय के अभाव में मेहंदी न लगवाने की जगह यहां ये खास Mehendi Designs देख सकती हैं, जो कम समय में आसानी से हाथों पर रच जाती हैं। इन डिजाइन्स को लगाने के लिए आपके पास प्रोफेशनल स्किल्स होना जरूरी नहीं है। घर की व्यस्तता के बीच कुछ मिनट निकालकर इन मेहंदी डिजाइन्स को आसानी से लगा सकती हैं। वहीं ये जल्दी सूख जाती हैं, जिससे आपके काम में भी कोई रुकावट नहीं आती है।

यहां दिवाली के लिए देखें कुछ ट्रेंडिंग मेहंदी डिजाइन्स

1. दिवाली स्पेशल दिया मेहंदी डिजाइन

दिवाली पर दिए की आकृति वाली यह डिजाइन सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इस डिजाइन को कम समय में आसानी से लगाया जा सकता है। यह लगाने में जितनी आसान है, हथेलियों पर उतनी ही खूबसूरत लगती है। दिवाली के मौके पर बाहर जाने का समय नहीं मिल पाता है, तो इसे घर बैठे लगा सकती हैं।

कैसे बनाएं यह डिजाइन?

इस डिजाइन को बनाना बहुत आसान है। सबसे पहले हथेली के बीच में दिया बनाएं, फिर उंगलियों पर भी बेल वाले साधारण डिजाइन बना लें। ठीक इसी तरह हाथों के पीछे भी इस तरह का डिजाइन बनाएं। चाहें तो उंगलियों की पोर भर सकती हैं।

2. मंडाला मेहंदी डिजाइन

यह बेहद हल्की और सिंपल डिजाइन है, जो आजकल काफी ट्रेंड में है। पारंपरिक डिजाइन में मॉडर्न का तड़का लगाकर आप खूबसूरत मेहंदी लगा सकती हैं। घर के काम-काज से कुछ समय निकालकर झटपट यह डिजाइन बना सकती हैं।

कैसे बनाएं यह डिजाइन?

इसे बनाने के लिए सबसे पहले हथेली के बीच में किसी भी छोटी चूड़ी या गोल ढक्कन की मदद से गोलाकार बनाएं। उसके अनादर मंडाला डिजाइन बना सकती हैं या फिर दिवाली के मौके पर दिया बना कर उसे छोटे फूल या अन्य डिजाइन से भर सकती हैं। फिर उंगलियों पर भी हल्की डिजाइन बना लें और आपका मेहंदी डिजाइन पूरा हो जाएगा।

3. सिंपल अरेबिक बेल

अगर कुछ समझ न आए तो यह मेहंदी डिजाइन एक सबसे बढ़िया विकल्प है। इस डिजाइन को महिलाएं बहुत पहले से पसंद करती आ रही हैं। यह लगाने में जितनी आसान है, हथेलियों पर इसका लुक उतना ही खूबसूरत लगता है।

कैसे बनाएं यह डिजाइन?

इस डिजाइन को बनाने के लिए हथेली के निचले कॉर्नर से शुरू करें और ऊपर की ओर एक तिरछी लाइन बनाएं। फिर लाइन के दोनों ओर पत्तियां या फूल बना सकती हैं। यह Arabic Mehndi Design बनाने का सबसे आसान तरीका है। अगर आपके पास समय है और आपको मेहंदी लगानी आती है, तो आप हेवी अरेबिक मेहंदी डिजाइन भी बना सकती हैं।

4. झुमका और चेन वाली ज्वेलरी मेहंदी डिजाइंस

आजकल ज्वेलरी वाली मेहंदी डिजाइन भी काफी ट्रेंड में है जो सोशल मीडिया पर छाई हुई है। इस डिजाइन को मिनटों में बना सकती हैं। साथ ही इसमें बहुत ज्यादा बारीक डिजाइन भी नहीं बनाना पड़ता है। त्योहार की व्यस्तता में भी आप आराम से Jewellery Mehendi Design बना सकती हैं।

कैसे बनाएं यह डिजाइन?

इस डिजाइन को बनाने के लिए हथेली के एक कॉर्नर में झुमके का डिजाइन बनाएं फिर उनसे जोड़ते हुए दूसरे कोने तक हल्की कर्व लाइन खींचें। फिर लाइनों पर गोल-गोल डॉट बनाते जाएं; यह डिजाइन चेन जैसी लगती है। उंगलियों पर केवल झुमके वाला डिजाइन बनाकर छोड़ दें।

5. मिनिमल फिंगर मेहंदी डिजाइन

अगर आप इस दिवाली सामान्य से हटकर कुछ ट्राई करना चाहती हैं, तो यह आसान मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छी रहेगी। इसमें केवल उंगलियों पर आसान डिजाइन बनाई जाती है। जो आसानी से कम समय में बन कर तैयार हो जाती है। इसे सूखने में भी बहुत कम समय लगता है।

कैसे बनाएं यह डिजाइन?

उंगलियों पर जाल वाले डिजाइन या फूलों की बेल बना सकती हैं। साथ ही चाहें तो आधी उंगली को पूरी तरह से मेहंदी से भर दें और इनके नीचे फूलों का डिजाइन बना लें। इस तरह भी हथेलियों का लुक स्टाइलिश लगता है।

अगर आप भी मेंहदी की शौकीन हैं और दिवाली पर अपने हाथों पर मेंहदी लगाना चाहती हैं, तो ऊपर लेख में बताई गई डिजाइंस देख सकती हैं।  अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।