मेहंदी का नाम सुनते ही कई महिलाओं का मन खुश हो जाता है, क्योंकि वह हर त्योहार पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं। राखी पर ज्यादातर महिलाओं को सिंपल और आसान डिजाइन लगाना पसंद होता है। ऐसे मेहंदी डिजाइन जिसे बनाने में दिक्कत न हो और आप कुछ टिप्स फॉलो करके मिनटों में इसे हाथों पर लगा लें। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसे ही यूनिक मेहंदी डिजाइंस के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। अगर अभी तक आपने मेहंदी नहीं लगाई है, तो आज रात लगाने का सोच सकती हैं।

1- फूल-पत्तियों वाला बोल्ड ब्लैक मेहंदी डिजाइन (Quick Mehndi Design Ideas)

यह मेहंदी डिजाइन उनके लिए अच्छा है, जिसे हाथों पर थोड़ा हटकर और बोल्ड लुक पसंद होता है। इसमें हाथों पर पर आपको फूल-पत्तियों का बड़ा डिजाइन बनाना होता है और बीच-बीच में गोल डॉट और छोटे फूल डिजाइन बनाने होते हैं।

  • अगर हाथ छोटा है, तो फूलों का डिजाइन भी छोटा ही रखें।
  • इसमें बड़े फूल और पत्तियां होने की वजह से डिजाइन जल्दी बन जाती है।
  • मोटी आउटलाइन की वजह से मेहंदी सूखने के बाद डार्क चढ़ती है ।
  • अगर मेहंदी लगाना नहीं आता है, तो पहले पेंसिल से हल्का डिजाइन बनाकर उसपर मेहंदी लगा सकती हैं।

Image credit- Styled by Arsh /pinterest

2- फ्लोरल सिंपल मेहंदी डिजाइन (Easy Rakhi Mehndi Designs)

अगर आपको बहुत ज्यादा भरी डिजाइन पसंद नहीं है, तो यह डिजाइन आपके लिए एकदम सही है। इसमें हथेली के अलग-अलग हिस्सों पर छोटे-छोटे फूल और गोल बिंदी बनाई जाती है। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्छा है, जिन्हें सिंपल मेहंदी चाहिए लेकिन हाथ बिल्कुल खाली भी न लगे।

  • इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा एक्सपर्ट होने की जरूरत नहीं है।
  • इसमेंमुश्किल पैटर्न बनाने की जरूरत नहीं हती, इसलिए जल्दी बन जाता है।
  • छोटे गोल घेरे, डॉट्स और पंखुड़ियों से ही पूरा डिजाइन तैयार हो जाता है।
  • सबसे पहले हथेली पर छोटे-छोटे गोल सर्कल बनाएं।
  • सर्कल के चारों तरफ बराबर दूरी पर छोटी पंखुड़ियां बनाएं।
  • स्पेस बराबर रहे, इसलिए हाथों पर पेन से निशान बना सकती हैं।

image credit- Karam Sandhya/pintrest

3- गोल मंडला और लीफ बॉर्डर वाली मेहंदी डिजाइन (Simple Mehndi Patterns)

यह डिजाइन देखने में बहुत ही साफ-सुथरा और एलिगेंट लगता है। इस डिजाइन की खासियत उंगलियों पर छोटे लीफ पैटर्न हैं, जो इस डिजाइन को और भी सुंदर बना रहे हैं। अगर आपको ऐसी मेहंदी पसंद है जिसमें ज्यादा चीजें न बनी हों, लेकिन हाथ देखते ही खूबसूरत लगे, तो यह डिजाइन जरूर ट्राई किया जा सकता है।

  • इस मेहंदी में उंगलियों पर भी ज्यादा काम नहीं किया गया है, इसलिए इसे बनाने में ज्यादा समय नहीं लगेगा।
  • सिर्फ टिप्स पर मेहंदी भरकर और उनके नीचे कुछ सीधी या गोल लाइनें बनाना भी आसान रहता है।
  • बीच का गोल सर्कल बनाने के लिए पहले पेन से निशान बना सकती हैं।
  • सभी पत्तियों को एकदम परफेक्ट बनाने की जरूरत नहीं है, क्योंकि इसके बिना भी डिजाइन अच्छा लगेगा।

Image credit- FaiQa NaWaz/pinterest

4- चांद और फूलों वाला खूबसूरत आसान मेहंदी डिजाइन

यह डिजाइन उन लोगों को काफी पसंद आ सकता है जिन्हें थोड़ा ट्रेडिशनल और थोड़ा मॉडर्न मेहंदी डिजाइन चाहिए। अगर चांद के पास का डिजाइन नहीं बन रहा है, तो आप उसे छोड़ भी सकती हैं।

  • इस तरह का डिजाइन खासतौर पर त्योहारों पर ज्यादा अच्छा लगता है।
  • अगर आप पहली बार ऐसी डिजाइन बना रही हैं तो पहले चांद का का आकार किसी ढक्कर की मदद से बना सकती हैं।
  • चांद के साइज में छोटे-छोटे डॉट्स भी बना सकती हैं।

image credit- ZahraBrand/pinterest

5- फ्लोरल मंडला चेन मेहंदी डिजाइन

इस डिजाइन में हाथ पर 4-5 गोल फूल बने हैं, आपका हाथ छोटा है, तो आप स्किप भी कर सकती हैं। हर फूल के अंदर छोटी-छोटी गोल लाइनें हैं और फूलों के चारों तरफ बारीक पंखुड़ियां बनाई गई हैं।

  • अगर आप यह डिजाइन बनाने जा रही हैं, तो पहले हाथ पर फूलों को बनाने के लिए जगह तय कर लें।
  • बीच में एक छोटा गोल घेरा बनाएं।
  • उसके चारों तरफ बराबर पंखुड़ियां बनाएं।
  • फूलों के बीच थोड़ा गैप रखें।
  • सभी फूल बिल्कुल एक जैसे बनाने की जरूरत नहीं है।

image credit- Shrivyan.co/pinterest

इन डिजाइंस को देखने के बाद आप समझ गए होंगे कि इसे बनाना इतना मुश्किल नहीं है। आप इन सभी मेहंदी डिजाइंस में अगर थोड़ा बदलाव करना चाहती हैं, तो भी कर सकती हैं। डिजाइन सिंपल है, इसलिए इसमें बदलाव किए जा सकते हैं। 

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- DIY Paper Fan Palm Leaves, diyvisual./pinterest