दिनभर ऑफिस, कॉलेज या मार्केट से घर आने के बाद हर किसी का मन करता है कि वह सीधे बेड पर लेट जाए। कभी-कभी थकान में बहुत से लोग बिना कपड़े बदले ही लेट जाते हैं। काफी लोगों को यह आदत नॉर्मल लगती है, लेकिन क्या आपको पता है कि यह जरा सी लापरवाही आपकी सेहत खराब कर सकती है? आइए जानते हैं यहां।  

 बाहर के कपड़े बेड पर क्यों नहीं लाने चाहिए?

बाहर के कपड़ों को बेड पर लेकर नहीं जाना चाहिए, क्योंकि ये सिर्फ थकान नहीं, बल्कि सैकड़ों बैक्टीरिया लेकर आती हैं।

बाहर के कपड़ों में होते हैं सैकड़ों बैक्टीरिया

हम लोग पूरे दिन बाहर रहते हैं और न जानें किन-किन चीजों से टकराते हैं। दिनभर में हमारे कपड़ों पर बहुत से बैक्टीरिया, वायरस और धूल-मिट्टी खुद चिपक जाती है। सभी गंदे बैक्टीरिया घंटों तक हमारे कपड़ों पर जिंदा रहते हैं। जब आप गंदे कपड़ों के साथ बेड पर ले जाती हैं, तो कपड़ों के साथ वह आपके बेड पर भी चिपक जाते हैं। वह वही बेड है जिस पर आप 7-8 घंटे सोती हैं। इसलिए बाहस से आकर कपड़े बदलने के बाद ही बेड पर बैठे।

स्किन एलर्जी और एक्ने का बन सकता है कारण

बाहर के गंदे कपड़ों में बेड पर लेटने से सबसे ज्यादा दिक्कत आपनी त्वचा को होती है। कपड़ों पर जितनी भी धूल और पसीना होता है, वह सब आपके बेड पर आ जाता है। फिर जब आप बेड पर सोती हैं, तो वहीं गंदगी की वजह से आपके चेहरे पर दाने हो जाते हैं। कभी-कभी लोगों को इससे स्किन एलर्जी, खुजली और रैशेज भी हो जाते हैं। यह दिक्कत उन लोगों के साथ ज्यादा होती है जिनकी स्किन सेंसिटिव है।

अच्छी नींद नहीं आती

बाहर से आने के बाद जब आप गंदे कपड़े और जूते के साथ बेड पर जाती हैं, तो दिमाग बिस्तर को आराम की जगह नहीं समझ पाता। इसे 'स्लीप हाइजीन' खराब होना कहते हैं। गंदगी और पसीने की बदबू की वजह से आप अच्छे से सो नहीं पाती और करवट बदलती रहती हैं।

घर आते ही क्या करें?

इस गंदी आदत में सुधार लाने के लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। आइए जानते हैं यहां।

कपड़े तुरंत बदलें

घर आने के बाद सबसे पहला काम कपड़े बदलना होना चाहिए। हल्के कपड़े पहनें और साथ ही जो बाहर के कपड़ों को बेड पर न रखें। उन्हें सीधे लॉन्ड्री बास्केट में डालें।

हाथ-पैर धोना है जरूरी

कपड़े बदलने के बाद अपने चेहरे के साथ हाथ पैर को भी धोएं। अगर आपका मन करें तो आप नहा भी सकती हैं। इससे सारे बैक्टीरिया निकल जाएंगे।

बेड को बनाएं नो-एंट्री जोन

अपने बेड को नो-एंट्री जोन बनाएं। सभी घरवालों के लिए सख्त नियम रखें। साथ ही घर आए मेहमानों को भी ड्रॉइंग रूम में बैठाएं और हो सके तो उन्हें भी हाथ पैर धोने के लिए बोलें।

यह छोटी सी लगने वाली आदत आपको बीमारी से बचाएगी। इसलिए आज से ही बाहर से आकर सीधे बेड पर लेटने की आदत को बदलें और खुद को और अपने परिवार को हेल्दी रखें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।