सफेद कपड़े पहनना जितना अच्छा लगता है, उतना ही इसे संभाल कर रखना मुश्किल होता है। कई महिलाएं सफेद कपड़ों को धोते समय और सुखाते समय भी खास ध्यान रखती हैं। इसे दूसरों कपड़ों से अलग धोती हैं, सुखाते समय भी तेज धूप में नहीं डालती। ऐसे में इतनी सेफ्टी रखने के बाद भी अगर कपड़े कुछ ही दिनों में पीले दिखने लगे, तो बहुत ज्यादा दुख होता है। आप भी अगर सफेद कपड़ों के पीले हो जाने से परेशान हैं, तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके कारण बताएंगे। अगर आप इन बातों का ध्यान रखेंगी, तो इन्हें पीले पड़ने से बचाया जा सकता है।
सफेद कपड़े पीले क्यों पड़ रहे हैं?
कपड़ों के पीले पड़ने की एक वजह, सही तरह से वॉश न करना हो सकता है। जब आप एक दिन पहनकर सफेद कपड़ों को धो देती हैं, तो बार-बार धोने से भी इसका रंग पीला पड़ने लगता है, क्योंकि इससे इसकी चमक खो जाती है।
1- अच्छी तरह से न सुखाना
महिलाएं कपड़ों को पीला होने से बचाने के लिए इसे धूप में नहीं डालती। ऐसे में कपड़ा हल्का गीला भी होता है, तो वह इसपर ध्यान नहीं देती। हल्की नमी होने पर भी कपड़े को मोड़कर रख देने से यह पीला पड़ सकता है।
- क्या करें?- कपड़ों को रखने से पहले अच्छे से चेक करें। अगर हल्की भी नमी लग रही है, तो इसे अलमारी में न रखें।
2- डिटर्जेंट का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल करना
सफेद कपड़ों को अलग से धोने की वजह से डिटर्जेंट का अंदाजा नहीं लग पाता। यही कारण है कि महिलाएं हर बार सफेद कपड़ों को जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट में भिगोकर रखती हैं। इससे कपड़ों की चमक खराब होने लगती है।
इसे भी पढे़ं- कुर्सी बन गई है कपड़े रखने का स्टैंड? नोट करें ये 3 ऑर्गेनाइजिंग टिप्स
- क्या करें?- केवल एक ही शर्ट धो रही हैं, तो केवल 1 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर काफी है। आधी बाल्टी पानी में कपड़े को लगभग 20 मिनट तक भिगोएं और धोकर सूखने के लिए डाल दें।
3- पसीने वाले कपड़े को तुरंत न धोना
अक्सर देखा जाता है कि महिलाएं सफेद कपड़ों को 2 से 3 बार पहनने के बाद ही धोती हैं। मौसम अगर ठंडा है, तो इसे आप दोबारा पहन सकती हैं, लेकिन बहुत ज्यादा गर्मी के मौसम में कपड़ों पर पसीने का दाग बन जाता है। पसीने की वजह से कपड़ों पर गंदगी जम जाती है, जिससे यह पीलापन का रूप ले लेती है।
इसे भी पढ़ें- वॉशिंग मशीन में छूटे कपड़ों से आ रही है गंदी बदबू? जानें 5 कारण और समाधान
क्या करें?- पसीने या दाग वाले कपड़ों को जल्द से जल्द धो लें, क्योंकि पसीना समय के साथ पीले दाग छोड़ सकता है।
इसके अलावा कभी भी सफेद कपड़े को स्टोर कर रही हैं, तो हमेशा प्रेस करके ही रखें। अच्छे से प्रेस करके किसी अच्छे पैकेट में रखें। इससे यह सालों तक पीला नहीं पड़ेगा।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit: Magnific
