WhatsApp इस्तेमाल करने वाले कई लोग अपने फोन में ऐप लॉगइन नहीं कर पा रहे हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि हाल ही में Meta ने जानकारी दी है कि अब यूजर्स Android 6.0 से पुराने वर्ज वाले फोन में इस ऐप को नहीं चला पाएंगे। अगर आपका भी फोन Android 5.0 और 5.1 वर्जन में आता है, तो आप लॉगइन नहीं कर पाएंगे। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो समझ जाएं कि कंपनी ने पुराने वर्जन पर WhatsApp का सपोर्ट खत्म कर दिया है।

किन Android फोन में बंद हुआ WhatsApp?

कई यूजर्स को लग रहा है कि यह नियम किसी खास फोन मॉडल या ब्रांड के लिए जारी किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। WhatsApp ने किसी खास कंपनी के फोन की पूरी मॉडल लिस्ट जारी नहीं की है। यह नियम केवल Android वर्जन के लिए तय किया गया है। Android 5.0 करीब 2014 में आया था और इसके बाद Android 5.1 आया था। ऐसे में इतने पुराने फोन में वॉट्सऐप चला रहे यूजर्स अब यूज नहीं कर पाएंगे। ऐसे पुराने Android वर्जन वाले फोन में Samsung, LG, Motorola, Sony, Huawei और HTC जैसे कोई भी ब्रांड हो सकते हैं।

ध्यान रखें कि मॉडल या ब्रांड से कोई मतलब नहीं है, फोन में कौन सा Android वर्जन चल रहा है, उसपर ध्यान दें।

फोन में Android वर्जन कैसे चेक करें?

  • इसके लिए सबसे पहले अपने फोन में सेटिंग्स के ऑप्शन पर जाएं।
  • फिर सबसे नीचे स्क्रॉल करके अबाउट फोन (About Phone) या About Device के ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • यहां आपको Software Information लिखा हुआ नजर आएगा। कई फोन में Android Version का ऑप्शन भी मिलता है। इसपर टैप करें
  • यहां से आपको समझ आ जाएगा कि आपके फोन में कौन सा एंड्रॉइड वर्जन चल रहा है। यहां एंड्रॉइड वर्जन नंबर जैसे- 5, 4 और 6 दिखाई दे जाएगा।
  • इससे आप समझ पाएंगे कि आपके फोन में WhatsApp चलेगा या नहीं।

iPhone में WhatsApp चलेगा या नहीं? जानें नया नियम

iPhone यूजर्स को अभी परेशान होने की जरूरत नहीं है। 30 नवंबर 2026 से iPhone 6s, iPhone 6s Plus, Phone 7 और iPhone 7 Plus जैसे पुराने मॉडल पर असर पड़ सकता है। अगर उनका सॉफ्टवेयर अपडेट नहीं है, तो WhatsApp चलाने में परेशानी हो सकती है। 30 नवंबर 2026 के बाद iOS 15.5 या उससे नया वर्जन है, तो कोई दिक्कत नहीं होगी।

इसे भी पढ़ें- इंस्टाग्राम पर एफिलिएट मार्केटिंग कैसे करें? सिर्फ लिंक्स शेयर करके होगी कमाई

 

निष्कर्ष- इससे आप समझ गई होंगी कि अभी iPhone यूजर्स को घबराने की जरूरत नहीं है, पहले अपने फोन का iOS वर्जन चेक कर लें और अपडेट नजर आ रहा है, तो उसे इंस्टॉल कर लें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific