इन दिनों दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ बाकी कई राज्यों में बारिश का मौसम है। कई बार घर से हम निकलते नहीं हैं कि आधे रास्ते में ही बारिश शुरू हो जाती है। फिर याद आता है कि छाता तो घर ही भूल आए। ऐसे में समझ नहीं आता है कि वापस घर जाएं, बारिश में भीगते हुए आगे बढ़ें या फिर किसी जगह रुक जाएं। खासकर ऑफिस, कॉलेज या किसी जरूरी काम से निकले हों तो वापस लौटना भी आसान नहीं होता है, लेकिन ऐसी स्थिति में घबराने की जरूरत नहीं है।

बारिश में बिना छाते के बचने के 3 आसान तरीके

ऐसे में अगर आपके पास छाता नहीं है, तब भी आप कुछ आसान तरीकों से खुद को और अपने सामान को बारिश से काफी हद तक बचा सकती हैं। आज हम आपको अपने इस लेख में ऐसी 3 आसान ट्रिक्स बताने जा रहे हैं जो अचानक बारिश में आपके काम आ सकती हैं। आइए जानते हैं-

1. किसी ढकी हुई जगह पर रुकें

अगर अचानक तेज बारिश शुरू हो जाए और आपके पास छाता न हो, तो आप किसी शेड वाली जगह पर खड़ी हो जाएं। खुले में लगातार चलने से कपड़े तुरंत गीले हो जाएंगे। ऐसे में आप किसी दुकान के शेड, बस स्टॉप, मेट्रो स्टेशन के गेट या पेट्रोल पंप पर शेड के नीचे खड़ी हो सकती हैं। अगर आपको अपनी जगह पर पहुंचना ही है, तो बाहर निकलकर चलने के बजाय एक शेड से दूसरे शेड तक धीरे-धीरे आगे बढ़ सकती हैं। ऐसे में बारिश भी कई बार धीमी हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Rain Hacks: घर से आती है सीलन की बदबू तो ये हैक्स दिलाएंगे राहत

2. बारिश से बैग को ऐसे बचाएं

अगर आपके पास बैग है तो अचानक बारिश में वह भी आपके काम आ सकता है। खासकर अगर आप बैकपैक लेकर चल रही हैं और बारिश आ गई है तो बैग को कुछ समय के लिए आगे की तरफ करके पकड़ सकती हैं। इससे शरीर का सामने वाला हिस्सा नहीं भीगेगा और तब तक बारिश भी कम धीरे हो सकती है, लेकिन यहां सबसे जरूरी है कि बैग के अंदर रखे सामान को भी बचाया जाए। मोबाइल, वॉलेट, जरूरी कागज या कोई इलेक्ट्रॉनिक सामान को किसी प्लास्टिक बैग, पॉलीथिन या वाटरप्रूफ पाउच में रखकर ही निकलें। इससे अगर बैग बाहर से गीला हो भी जाए तो अंदर रखा जरूरी सामान बचा रहेगा।

यह भी पढ़ें- बरसात में सील गई हैं माचिस की तीलियां? रसोई की इस 1 चीज से दूर होगी नमी

3. तेज बारिश में भागे नहीं

कई बार ऐसा होता है कि जब अचानक बारिश शुरू होती है तो लोग तेज भागने लगते हैं, लेकिन अगर रास्ते में पानी जमा है तो इससे आपको परेशानी हो सकती है। इससे आप पर पानी के छींटे ज्यादा पड़ेंगे और फिसलन का खतरा भी बढ़ जाता है। इसलिए बहुत ज्यादा तेज भागे नहीं। रास्ते में जहां पानी जमा हो, वहां से दूरी बनाकर ही चलें।

यह भी पढ़ें- बारिश में कपड़ों से आ रही बदबू तो अपनाएं ये 5 देसी जुगाड़

अचानक बारिश आए तो इन छोटी बातों का भी रखें ध्यान

अगर अचानक से बारिश आ गई है तो छाता न होने पर सबसे पहले यह देखें कि बारिश कितनी तेज है और आपके आसपास सुरक्षित जगह कहां है। अगर बारिश कुछ समय के लिए बहुत तेज है तो किसी शेड वाली जगह पर रुक जाएं। अगर आगे जाना जरूरी है तो-

  • मोबाइल और जरूरी कागजों को प्लास्टिक या वाटरप्रूफ पाउच में रख लें।
  • बैग को बारिश से बचाने की कोशिश करें।
  • पानी भरी सड़क पर तेज भागने से बचें।
  • गाड़ियों के बहुत पास चलने से बचें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik