घर की दीवारों पर रेंगती छिपकलियां न केवल देखने में खराब लगती हैं, बल्कि हाइजीन के लिहाज से भी खतरनाक है। बता दें कि मार्केट में मिलने वाले जहरीले केमिकल स्प्रे से बच्चों और पालतू जानवरों को नुकसान पहुंचने का डर रहता है। ऐसे में मात्र 10 रुपये की लागत में घर पर बनाई गई यह देसी बॉल छिपकलियों को आपके घर से दूर रखने में बेहद असरदार साबित हो सकती है। इन बॉल्स को बनाने के तरीके के बारे में पका होना जरूरी है। जानते हैं आगे...
घरेलू सामग्री से बनाएं असरदार होममेड बॉल्स
इस असरदार नुस्खे को तैयार करने के लिए रसोई में मौजूद कुछ सामान्य चीजों की जरूरत होती है।
आवश्यक सामग्री
- तंबाकू पाउडर
- कॉफी पाउडर
- काली मिर्च पाउडर
- बेकिंग सोडा
- चीनी
- सफेद सिरका (विनेगर)
बनाने और इस्तेमाल करने का सही तरीका
इसे बनाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं-
- सबसे पहले आप बराबर मात्रा में सूखा तंबाकू और कॉफी पाउडर लें।
- इसमें थोड़ी सी कुटी हुई काली मिर्च, बेकिंग सोडा और चीनी मिलाएं।
- अब मिश्रण में सफेद सिरके की डालकर गाढ़ा पेस्ट तैयार करें।
- इस मिश्रण की छोटी और सख्त गोलियां (बॉल्स) बना लें।
- इन गोलियों को घर के उन कोनों में रख दें, जहां छिपकलियां सबसे ज्यादा नजर आती हैं।
तंबाकू और कॉफी की तेज गंध से छिपकलियां तुरंत भाग खड़ी होती हैं।
यह भी पढ़ें- अंडा-प्याज नहीं... छिपकली भगाने के लिए अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय, दरवाजे-खिड़की से ही भाग जाएंगी
छिपकलियों को घर से हमेशा के लिए दूर कैसे रखें?
एक बार घर से छिपकलियों को भगाने के बाद यह जरूरी है कि वे दोबारा वापस न आएं। इसके लिए आपको सफाई का एक नियमित रूटीन अपनाना होगा।
रोज करें ये काम
रोजाना इन कामों को करने से घर में छिपकली का आना बंद हो सकता है-
- भोजन पकाने के तुरंत बाद किचन काउंटर को अच्छी तरह साफ करें।
- फर्श पर गिरे खाने के छोटे टुकड़ों को हटाने के लिए नियमित झाड़ू लगाएं।
- रात को सोने से पहले कचरे की बाल्टी खाली कर दें।
- खाने के खाली डिब्बों या पैकेटों को फेंकने से पहले एक बार धो लें।
हर हफ्ते करें ये काम
हर हफ्ते इन कामों को करने से छिपकली आपके घर का रास्ता भूल जाएंगी-
- भारी फर्नीचर के नीचे और कोनों की अच्छी तरह सफाई करें।
- घरेलू उपकरणों जैसे फ्रिज और ओवन के पीछे की जगह साफ रखें।
- डस्टबिन को अंदर और बाहर दोनों तरफ से धोएं।
- घर के कोनों में लगे मकड़ी के जालों को तुरंत हटाएं।
महीने में एक बार करें ये काम
महीने में एक बार इन कामों को करने से छिपकलियां कभी नहीं आती हैं-
- किचन की सभी अलमारियों और कैबिनेट की डीप क्लीनिंंग करें।
- भारी सोफे या दीवान के पीछे जमा धूल-मिट्टी साफ करें।
- दीवारों या खिड़कियों में आई नई दरारों को चेक करें और उन्हें बंद करें।
- पुरानी हो चुकी होममेड बॉल्स को हटाकर नई गोलियां रखें।
किन बातों का रखें ख्याल?
कुछ चीजों पर ध्यान देकर आप छिपकलियों का रास्ता बदल सकती हैं-
- छिपकलियों के मल जोकि काले रंग की छोटी गोलियां, जिनके सिरे पर सफेद निशान होता है, जैसी दिखती हैं, पर नजर रखें।
- छिपी हुई जगहों पर उनके अंडों को तलाशें और नष्ट कर दें।
- जैसे ही घर में छिपकली के आने का नया रास्ता दिखे, उसे तुरंत बंद कर दें।
निष्कर्ष
इस लेख के माध्यम से पता चलता है कि घर से छिपकलियों को भगाने के लिए महंगे और नुकसानदेह केमिकल स्प्रे पर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। रसोई में मौजूद साधारण चीजों से इन्हें भगाया जा सकता है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
