क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि घर से निकलते समय चाबी, चश्मा या पर्स मिलता ही नहीं है? आप पूरे घर में उन्हें ढूंढती रहती हैं और इसी वजह से ऑफिस के लिए लेट हो जाती हैं। दरअसल ये समस्या चीजों के खोने की नहीं बल्कि उन्हें कहीं भी रख देने की आदत की है। शाम को घर आते वक्त थकान की वजह से सारा सामान कहीं भी फेंक देती हैं। अगली सुबह यही छोटी सी लापरवाही बड़ी परेशानी बन जाती है।

अगर आप भी इस भागदौड़ से बचना चाहती हैं तो आपको सिर्फ 3 सेकेंड की एक आदत अपनानी होगी। इसे एक्सपर्ट 'ड्रॉप जोन' हैबिट कहते हैं।

क्या होता है 'ड्रॉप जोन'?

हमारा दिमाग हर छोटी चीज को याद रखने के लिए नहीं बना है। जब हम किसी चीज को रोज अलग-अलग जगह पर रखते हैं तो दिमाग कंफ्यूज हो जाता है। घर में एक ऐसी जगह, जहां सुबह के समय चाबी, चश्मा जैसी रोजमर्रा की जरूरी चीजें आसानी से मिल जाएं, उसे ‘ड्रॉप जोन’ कहते हैं।

3 सेकेंड की ड्रॉप जोन ट्रिक क्या है?

इस ट्रिक के लिए आपको घर में ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। बस घर के मेन दरवाजे के पास एक छोटी सी जगह तय करनी है।

  • घर में घुसते ही दरवाजे के पास एक छोटी टेबल, एक ट्रे या दीवार पर कुछ हुक लगा दें।
  • अब नियम बना लें कि घर में आते ही 3 सेकेंड के अंदर अपनी चाबी, चश्मा और बैग सिर्फ और सिर्फ इसी जगह पर लगाएं।
  • चाबी को हुक पर टांग दें, चश्मे को ट्रे में रख दें और बैग को वहीं पास में रख दें।
  • शुरू में 2-3 दिन आपको थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन 7 दिन में ही यह आपकी आदत बन जाएगी।

ड्रॉप जोन के फायदे क्या हैं?

ड्रॉप जोन एक बहुत अच्छी आदत है। इसके बहुत से फायदे होते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।

जब आपको पता होगा कि जरूरी चीजें एक ही जगह पर हैं, तो सुबह 15-20 मिनट चीजें ढूंढने में बर्बाद नहीं करने पड़ेंगे। आप बिना टेंशन के घर से निकल पाएंगी।

चाबी, चश्मा और बैग के कहीं भी पड़े रहने से घर बिखरा हुआ लगता है। जब हर चीज अपनी जगह पर होगी तब घर अपने आप ही ज्यादा साफ और ऑर्गेनाइज्ड दिखेगा।

छोटी-छोटी चीजों के लिए भागदौड़ करने से दिमाग पर बेवजह का बोझ पड़ता है। जब चीजें तय जगह पर मिलेंगी तो दिमाग शांत रहेगा।

चश्मा कहीं भी रखने से टूट सकता है। अगर एक जगह पर इसे रखा जाए, तो सुबह आसानी होगी और साथ ही यह टूटेगा भी नहीं।

आज से ही बाहर से आकर सामान इधर-उधर फेंकने की आदत को छोड़ें। दरवाजे के पास एक ड्रॉप जोन बनाएं और अपनी परेशानी को हमेशा के लिए दूर करें।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।