बाजार में सब्जियों के आसमान छूते दाम और घर की बढ़ती महंगाई आज हर घर के लिए एक बड़ी चिंता बन चुकी है। बेटे की शादी के बाद जब घर में बहू आई, तो सहारनपुर की रहने वाली कमली देवी को लगा कि अब उनके पास करने को कुछ नहीं बचा। खाली समय काटने के साथ-साथ हर छोटी चीज़ और महंगी सब्जी के लिए बच्चों के सामने हाथ फैलाने में भी झिझक होने लगी थी। एक दिन जब वह बाजार से महंगे टमाटर लेकर लौटी, तो मन में विचार आया कि क्यों न इन्हें घर पर ही उगाया जाए। बहू के काम में रुकावट बने बिना और कम जगह की परेशानी को दूर करते हुए, कमला ने अपनी रूम की छोटी सी बालकनी में गमले रखे। यूट्यूब वीडियो की मदद और कुछ महीनों की लगन के बाद, जब बालकनी में पहला लाल टमाटर उगा, तो उनकी खुशी और आत्मनिर्भरता का ठिकाना नहीं रहा। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि कमला देवी ने घर में कम जगह में कैसे टमाटर उगाए? जानते हैं आगे... 

घर में कम जगह में कैसे उगाएं टमाटर?

  • टमाटर के पौधे के लिए कम से कम 10 से 12 इंच गहरा गमला या प्लास्टिक ग्रो बैग लें, ताकि जड़ों को फैलने की पूरी जगह मिले।

  • सामान्य मिट्टी में गोबर की खाद या केंचुआ खाद और थोड़ी सी कोकोपीट मिलाएं। इससे मिट्टी उपजाऊ और हल्की बनी रहती है।
  • आप मार्केट से अच्छी क्वालिटी के बीज ला सकते हैं या फिर रसोई में मौजूद पके हुए टमाटर के स्लाइस काटकर भी मिट्टी में दबा सकते हैं। कुछ ही दिनों में छोटे पौधे निकल आएंगे।

यह भी पढ़ें- छोटी सी कटिंग से भर जाएगा गमला, माली से जानें Turtle Vine लगाने की प्रक्रिया

देखभाल के लिए जरूरी सावधानियां

  • टमाटर के पौधे को रोज कम से कम 5 से 6 घंटे की अच्छी धूप दिखाएं इसलिए गमले को बालकनी के उसी हिस्से में रखें जहां सीधी धूप आती हो।
  • गमले में पानी तभी डालें जब ऊपर की मिट्टी सूखी लगे। जरूरत से ज्यादा पानी देने से जड़ें सड़ जाती हैं और पत्तियां पीली पड़कर गिरने लगती हैं।

  • जब टमाटर का पौधा बड़ा होने लगे, तो एक लकड़ी या स्टिक के सहारे उसे बांध दें। इससे पौधा फलों के वजन से झुककर टूटेगा नहीं।

यह भी पढ़ें- बारिश में इन पौधों पर भर-भरकर खिलते हैं फूल, जानें लगाने और देखभाल करने का तरीका

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific