भारतीय रसोई में बर्तनों की तादाद हमेशा ज्यादा ही होती है। किचन में बिखरे पड़े बर्तन इसकी खूबसूरती को कम कर देते हैं। समय पर सही पतीला, कड़ाई या ढक्कन न मिलने से न सिर्फ दिमाग खराब होता है, बल्कि खाना बनाने में भी देरी होती है। अगर आपके किचन में भी बर्तन एक के ऊपर एक रखे रहते हैं और आपको रोज सुबह बर्तन ढूंढने में दिक्कत होती है, तो अब परेशान होने के बजाय इन स्मार्ट और आसान ऑर्गेनाइजेशन हैक्स की मदद ले सकती हैं।
बर्तनों को सही ढंग से व्यवस्थित रखने के 3 स्मार्ट हैक्स
आप अपने किचन स्पेस का पूरा इस्तेमाल करके बर्तनों को सही ढंग से रख सकती हैं। आइए जानते हैं कैबिनेट्स को सजाने और बर्तनों को व्यवस्थित रखने के इन 3 शानदार हैक्स के बारे में -
1. कटलरी ट्रे या कंपार्टमेंट्स का करें इस्तेमाल
बर्तनों को सही तरीके से रखने के लिए आप कैबिनेट्स के अंदर कटलरी ट्रे रख सकती हैं या अलग-अलग सेक्शंस वाले डिवाइडर्स बनवा सकती हैं। इसमें चम्मच, कांटा, चाकू और कड़छी जैसी छोटी-मोटी चीजें आसानी से अलग-अलग सेक्शन में रखी जा सकती हैं। इससे जब भी आप ड्रॉअर या कैबिनेट खोलेंगी, तो आपको हर छोटी चीज तुरंत अपनी जगह पर मिल जाएगी।
(image credit: pinterest/Sid-c)
2. ढक्कन और तवे के लिए वर्टिकल रैक का इस्तेमाल करें
कड़ाही व पतीले के ढक्कन और तवे को अक्सर महिलाएं ऐसे ही कैबिनेट्स के अंदर रख देती हैं। इससे सामान निकालने पर खड़खड़ाहट होती है और सब कुछ बिखरा हुआ नजर आता है। इस परेशानी से बचने के लिए आप कैबिनेट्स के अंदर वर्टिकल डिवाइडर या हुक रैक लगवा सकती हैं। इससे खाली जगह का सही इस्तेमाल होगा और बर्तनों के ढक्कन समय पर आसानी से मिल जाएंगे।
(image credit: pinterest/Smart Picks Zone)
3. साइज के हिसाब से स्टेकिंग और कॉर्नर कैरोसेल बनवाएं
कैबिनेट्स में बर्तनों को अलग-अलग रखने से जगह जल्दी भर जाती है। इसलिए हमेशा बड़े बर्तन के अंदर छोटा बर्तन रखें। इसके अलावा, आप किचन के कोने वाले कैबिनेट्स में रिवॉल्विंग कैरोसेल ट्रे लगवा सकती हैं। इसे हल्का सा घुमाते ही पीछे रखे भारी बर्तन भी आसानी से आगे आ जाते हैं, जिससे कम जगह में ज्यादा बर्तन आ जाते हैं।
किचन कैबिनेट्स व्यवस्थित रखने के मुख्य फायदे
किचन कैबिनेट्स न सिर्फ बर्तनों को व्यवस्थित रखते हैं, बल्कि इसके और भी कई फायदे हैं -
- बर्तन आपस में टकराकर खराब नहीं होते और खरोंच से बचे रहते हैं।
- खाना बनाते समय जरूरत का सामान तुरंत मिल जाता है, जिससे समय बचता है।
- छोटे किचन में भी काफी ज्यादा स्टोरेज स्पेस मिल जाती है और किचन मॉड्युलर दिखता है।
यह भी पढ़ें- Kitchen Cabinet Design: कम बजट में अपने किचन को बनाएं महल जैसा! ये 3 कैबिनेट डिजाइन देंगी लग्जरी और क्लासी फील
अगर आप भी अपने किचन को साफ और मॉड्युलर लुक देना चाहती हैं, तो इन 3 स्मार्ट हैक्स को आजमाकर बर्तनों को आसानी से व्यवस्थित कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
-1787321104209_m.webp)