भाई की कलाई पर इस रक्षाबंधन कुछ ऐसा बांधना चाहती हैं जो बाकी राखियों से थोड़ा अलग हो, तो इस बार चांदी की राखी खरीद सकती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि आप लगभग 1000 रुपये के अंदर चांदी की राखी ले सकती हैं। अक्सर बहनें अच्छी राखी खरीदने में लगभग 400-500 रुपये तक खर्च कर देती हैं, लेकिन अगर बजट थोड़ा बढ़ाकर 1000 रुपये तक कर सकती हैं, तो चांदी की खूबसूरत राखी मिल सकती है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको चांदी की राखी के अलग-अलग डिजाइन के बारे में विस्तार से जानकारी देंगे। आप अपने हिसाब से राखी डिजाइन का चुनाव कर सकती हैं।

1- Giva की सिल्वर राखी डिजाइन

इसमें गोल सिल्वर राखी डिजाइन दिया गया है, जिसपर आप अपने भाई का नाम लिखवा सकती हैं। बीच में भाई का नाम पर्सनलाइज करवाकर देना, वाकई आपके भाई के लिए यह यादगार रहेगा। गोल डिजाइन बहुत ज्यादा भारी भी नहीं दिखता, इसलिए कलाई पर साफ और क्लासी नजर आएगा। अच्छी पैकिंग के साथ आपको सिल्वर का Authenticity Certificate भी मिलता है।

  • मटेरियल- 925 सिल्वर
  • कीमत- 999 रुपये

2- PNG Jewellers हनुमान रक्षा सिल्वर राखी डिजाइन

नाम के अनुसार आप समझ गए होंगे कि इसमें हनुमान जी से जुड़ा डिजाइन है। यह राखी-ब्रेसलेट स्टाइल में है, इसलिए आपके भाई को यह काफी पसंद आएगा। इसका प्राइस भी बहुत ज्यादा नहीं है, इसलिए आप इसे खरीद सकती हैं। अगर भाई को धार्मिक डिजाइन पसंद हैं या वह हनुमान जी का भक्त है, तो उसके लिए यह सबसे बेस्ट राखी है।

  • कीमत- 1,000
  • मटेरियल- 925 सिल्वर

3- कुबेर बॉक्स सिल्वर राखी डिजाइन

अगर भाई को रंग-बिंरगी राखी नहीं पसंद है, तो आप उसे सिंपल ब्रेसलेट पैटर्न वाला डिजाइन चुन सकती हैं। सिल्वर ब्रेसलेट वाला पैटर्न होने की वजह से आपका भाई इसे रोज पहन सकता है। रक्षाबंधन के बाद भी भाई इसे कई सालों तक कलाई पर पहन सकता है। यह मॉडर्न दिखेगा, इसलिए वह इसे हमेशा साथ रखेगा।

  • कीमत- 737 रुपये
  • मटेरियल- 925 सिल्वर

अगर हर बार भाई राखी पर आपको गिफ्ट देने के लिए पूरी मेहनत करता है, तो इस बार आपको भी उसे खास राखी बांधने का सोचना चाहिए। सिल्वर राखी डिजाइन एक ऐसी राखी होती है, जिसे कभी भाई फेंकना नहीं चाहेगा, वह इसे संभालकर रखेगा।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Giva, kuber, PNG jwels