मार्केट से जब भी हम नए स्टील के बर्तन, कांच के जार या प्लास्टिक के डिब्बे खरीदकर लाते हैं, तो उन पर लगे जिद्दी स्टिकर और उनके गोंद के निशान लुक को खराब कर देते हैं। कई बार इन्हें रगड़कर निकालने की कोशिश में बर्तनों पर स्क्रेच भी आ जाते हैं। ऐसे में महंगे केमिकल क्लीनर इस्तेमाल करने के बजाय हमारी रसोई में मौजूद नारियल तेल का यह पुराना नुस्खा जादुई काम करता है। ऐसे में इस नुस्खे के बारे में पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि कैसे आप नारियल तेल की मदद से आप बिना किसी मेहनत के बर्तनों से स्टिकर और उसके दागों को आसानी से साफ कर सकते हैं? जानते हैं आगे...
नए डिब्बों और बर्तनों से स्टिकर हटाने के लिए क्या करें?
- सबसे पहले आप नए डिब्बे या बर्तन पर लगे स्टीकर पर थोड़ा सा नारियल तेल रुई की मदद से लगाएं। आप देखें कि स्टिकर का पूरा हिस्सा तेल से अच्छी तरह गीला हो जाए।
- फिर तेल लगाने के बाद बर्तन को कम से कम 20 से 25 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें। नारियल तेल स्टिकर के नीचे मौजूद सख्त गोंद को ढीला और नरम कर देता है, जिससे उसे निकालना आसान हो जाता है।
- फिर अपने नाखून या किसी प्लास्टिक के स्क्रैपर की मदद से स्टिकर के एक कोने को पकड़कर धीरे-धीरे ऊपर की तरफ खींचें।
यह भी पढ़ें- घर के कचरे से जुड़े पांच हैक्स जो बचा सकते हैं आपका समय और पैसे
- यदि स्टिकर निकलने के बाद भी बर्तन पर थोड़ा बहुत चिपचिपा गोंद रह जाता है, तो उस जगह पर एक-दो बूंद नारियल तेल और डालें। अब एक सूखे सूती कपड़े या टिशू पेपर से उस जगह को थोड़ा सा रगड़कर पोंछ लें।
- बर्तन या डिब्बे पर लगे तेल के चिकनेपन को साफ करने के लिए उसे सामान्य डिशवॉशिंग लिक्विड/साबुन और गुनगुने पानी से धो लें।
जरूरी टिप्स
स्टिकर या उसके गोंद को छुड़ाने के लिए कभी भी स्टील वूल या लोहे के जूने का यूज न करें। इससे नए बर्तनों और खासकर कांच या प्लास्टिक के डिब्बों पर स्क्रैच पड़ सकते हैं।
यह भी पढ़ें- हैंगर से फिसलकर खराब हो जाते हैं कपड़े? अपनाएं ये 3 आसान ट्रिक्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: magnific
