हर बहन की अपनी अलग पसंद होती है, इसलिए उसके लिए गिफ्ट चुनते समय थोड़ा सोचना पड़ता है। अगर आपकी बहन ब्यूटी और सेल्फ केयर की चीजों की शौकीन है, तो इस बार उसके लिए एक राखी मिनी हैम्पर खरीद सकते हैं। इसमें बहन की पसंद की कई छोटी चीजें एक साथ रखी जाती है, इसलिए उसे यह गिफ्ट बहुत पसंद आएगा। फेस वॉश और शीट मास्क से लेकर और छोटी-सी एक्सेसरी तक, कई चीजों को मिलाकर एक खूबसूरत गिफ्ट हैम्पर तैयार किया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको अलग-अलग राखी गिफ्ट हैम्पर आइडिया विस्तार से बताएंगे।
मेकअप मिनी हैम्पर
अगर आपकी बहन को मेकअप का शौक है, तो छोटा-सा मेकअप हैम्पर बनाया जा सकता है। इसे घर पर बनाने के लिए पहले आपको मेकअप से जुड़ी छोटी-छोटी चीजें खरीदनी हैं और एक बॉक्स में पैक कर लेना है। आपकी बहन जिस ब्रांड का प्रोडक्ट यूज करती हैं, उसे आप अपनी बहन को दे सकते हैं।
मेकअप मिनी हैम्पर में क्या-क्या डाल सकते हैं?
- लिपस्टिक या लिप ग्लॉस
- काजल
- मस्कारा
- छोटी-सी आईलाइनर
- ब्लश या कॉम्पैक्ट
- मेकअप स्पंज
- छोटी-सा मेकअप ब्रश
- हेयर क्लिप
image credit- shutterstock
इसे आप किसी छोटे बॉक्स या बास्केट में सजा सकती हैं। पहले इसमें श्रेडेड पेपर डालें। फिर सभी मेकअप प्रोडक्ट्स को अच्छे से अरेंज करके रख दें। इसके बाद ऊपर से रिबन और छोटा-सा “Happy Rakhi” का टैग लगा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- बहन के लिए ₹500 के अंदर क्या खरीदें? रक्षाबंधन पर ये बजट-फ्रेंडली Gifts आएंगे पसंद
स्किन केयर मिनी हैम्पर
अगर बहन स्किन केयर पर बहुत ज्यादा करती है, तो यह हैम्पर काफी अच्छा रहेगा। इसे खरीदने से पहले प्रोडक्ट की क्वालिटी और रिव्यू अच्छे से पढ़ लें, ताकि स्किन पर बुरा असर न डाले
स्किन केयर मिनी हैम्पर में क्या-क्या डाल सकते हैं?
- फेस वॉश
- शीट मास्क
- मॉइस्चराइजर
- लिप बाम
- फेस क्रीम
- अंडर-आई पैच
- छोटी-सी हैंड क्रीम
इसके लिए अगर आप पेस्टल कलर का बॉक्स लेंगे, तो यह मिनी हैम्पर और भी ज्यादा सुंदर दिखेगा। इसे सजाते समय प्रोडक्ट्स को साइज के हिसाब से पीछे से आगे की तरफ रखें।
इसे भी पढ़ें- Silver Rakhi Under 1000: सस्ते में मिल जाएगी चांदी की ये खूबसूरत राखियां, भाई को आएंगी पसंद
हेयर केयर मिनी हैम्पर
इस समय ऐसा मौसम चल रहा है, जिसमें बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं। अगर आपकी बहन भी बालों के झड़ने से परेशान हैं, तो आप उसे हेयर केयर मिनी हैम्पर गिफ्ट कर सकती हैं। यह आपकी बहन के सबसे ज्यादा काम आने वाली चीज है।
हेयर केयर मिनी हैम्पर में क्या- क्या रख सकते हैं?
- हेयर सीरम
- हेयर मास्क
- शैंपू का छोटा पैक
- कंडीशनर
- स्क्रंची
- हेयर क्लिप
- छोटी कंघी
image credit-larisa/pinterest
बहन को गिफ्ट में ये चीजें देने के बाद आपको ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि इसे वह जरूर यूज करने वाली है। इनके अलावा आप ज्वेलरी मिनी हैम्पर भी गिफ्ट कर सकते हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- pinterest/shutterstock/magnific
