रक्षाबंधन पर बहन के लिए गिफ्ट खरीदने की बात आते ही अक्सर भाई कंफ्यूज होने जाते हैं। वह अपनी बहन को कुछ ऐसा देना चाहते हैं जो अलग भी हो, बजट में भी आए। आजकल ऑनलाइन कई तरह के छोटे-छोटे गिफ्ट ऑप्शन देखने को मिल रहे हैं, जो 500 रुपये के बजट में आसानी से आ जाएंगे। इस बजट में कई ऐसी चीजें मिल जाएंगी, जो खूबसूरत होने के साथ-साथ उपयोगी भी हैं। इस बार आप अपनी बहन को क्या-क्या दे सकते हैं, इसके बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकते हैं। 

1- मोबाइल ट्राइपोर्ट

अगर आपकी बहन को वीडियो बनाने का शौक है, तो इसे आप मोबाइल ट्राइपोर्ट गिफ्ट कर सकते हैं। घूमने-फिरने के दौरान भी यह बहुत काम आता है।

क्यों पसंद आएगा?

  • यह आपकी बहन के फोन पर वीडियो देखने, वीडियो कॉल करने या ऑनलाइन मीटिंग के दौरान भी काम आएगा।
  • फोल्ड होने वाला मॉडल आसानी से बैग या ड्रॉअर में रखा जा सकता है, इसलिए वो लेकर कहीं भी घूम सकती हैं।
  • फोन को हाथ में पकड़े बिना इस्तेमाल किया जा सकता है।
image credit- Kratos Store/amazon

2- वॉटर बॉटल

अपनी बहन को आप खूबसूरत वॉटर बॉटल गिफ्ट कर सकते हैं। ऑफिस या कॉलेज जाने वाली बहन के लिए यह रोज काम आने वाला गिफ्ट है।

इसे भी पढ़ें- Silver Rakhi Under 1000: सस्ते में मिल जाएगी चांदी की ये खूबसूरत राखियां, भाई को आएंगी पसंद

क्यों पसंद आएगा?

  • आप यूनिक डिजाइन चुनकर उसे बॉटल गिफ्ट करें।
  • ऐसा डिजाइन चुनें जिसे आसानी से बैग में रखा जा सके।
image credit- shrin/pinterest

3- हैंडबैग ऑर्गेनाइजर दे सकते हैं

आपकी बहन अगर बड़ा पर्स लेकर घूमती है और उसके बैग में सामान बिखरा रहता है, जिससे चीजें ढूंढने में परेशानी होती है, तो आप हैंडबैग ऑर्गेनाइजर दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- इस रक्षाबंधन भाई के लिए घर पर बनाएं बटन और मोती से सुंदर राखी, जानें तरीका

क्यों पसंद आएगा?

  • इसमें मोबाइल, चाबी, मेकअप, पेन और दूसरी छोटी चीजों के लिए अलग पॉकेट मिलता है, जिससे सामान निकालना आसान रहेगा।
  • इसे एक बैग से निकालकर दूसरे बैग में आसानी से रखा जा सकता है, इससे सामान भूलने की चिंता नहीं रहेगी।
  • रोज इस्तेमाल होने वाली चीज है और बैग को व्यवस्थित रखती है।

4- ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर

आपकी बहन को अगर ज्वेलरी पहनने का बहुत शौक है, लेकिन उसे कैसे संभालकर रखा जाए, समझ नहीं आता, तो आप उसे ज्वेलरी ऑर्गेनाइजर दे सकती हैं।

क्यों पसंद आएगा?

  • इयररिंग, अंगूठी, चेन और ब्रेसलेट रखने के लिए अलग-अलग सेक्शन वाला बॉक्स मिल जाएगा।
  • बॉक्स ड्रेसिंग टेबल पर ज्यादा जगह नहीं घेरेगा और सभी चीजें एक ही जगह रखी जा सकती है।
  • बहन की पसंद के हिसाब से छोटा या ट्रैवल फ्रेंडली डिजाइन भी ले सकते हैं, ताकि वह इसे हमेशा साथ लेकर जा सके।
  • ज्वेलरी एक जगह रहेगी, तो छोटी चीजें गुम नहीं होंगी।

image credit- SEO/pinterest

5- टोट बैग

इसका यूज कॉलेज, ऑफिस या बाजार जाने के लिए किया जा सकता है। आप अपनी बहन के लिए कॉटन या कैनवास वाला मजबूत बैग चुनें।

क्यों पसंद आएगा?

  • इसे वह हमेशा यूज कर सकती है, इसलिए उसके काम का सामान है।
  • बहन की पसंद के अनुसार सादा, प्रिंटेड या नाम वाला डिजाइन ले सकते हैं।
  • इसमें किताबें, टिफिन, छोटी शॉपिंग या रोजमर्रा का सामान रखा जा सकता है।
image credit- MazePresents/pinterest

आपको अपनी बहन के लिए गिफ्ट चुनते समय इस बात का ध्यान रखना है कि कोई ऐसी चीज दें, जिसे वह रोज यूज कर सकें।  

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- magnific