LPG Gas Saving Tips: रसोई में खाना बनाते समय अक्सर लोगों को लगता है कि एलपीजी सिलेंडर बहुत जल्दी खत्म हो जाता है। खासकर महंगाई के दौर में गैस को बचाना हर घर के लिए जरूरी हो गया है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि खाना बनाने के तरीके में कुछ छोटे बदलाव करके गैस को बचाया जा सकता है? इतना ही नहीं, बाजार में बर्नर के लिए एक खास रिंग मिलती है, जिससे गैस की खपत कम हो सकती है। आज हम आपको बताएंगे की सही तरीके अपनाने पर सिलेंडर 10 दिन तक ज्यादा कैसे चलाया जा सकता है। हालांकि, वास्तविक बचत आपके खाना बनाने के तरीके, गैस की खपत और इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरणों पर निर्भर करती है।
गैस सेवर रिंग है बड़े काम की चीज?
गैस की बचत के लिए बाजार में गैस सेवर गार्ड या रिंग जैसे उपकरण मिलते हैं। ये काफी सस्ते होते है। इन्हें गैस बर्नर के आसपास लगाया जाता है, ताकि हवा की वजह से आंच फैलें न और बर्तन तक गर्मी आसानी से पहुंच सके।
जब गैस फैलेगी नहीं, तो गैस की खपत कम हो सकती है। हालांकि, हर गैस सेवर रिंग का काम एक जैसी नहीं होता और सिलेंडर 10 से 15 दिन ज्यादा चलने की गारंटी नहीं है। इसलिए इसे खरीदने से पहले उसकी गुणवत्ता, गैस स्टोव के साथ अनुकूलता और सुरक्षा जैसी बातों का जरूर ख्याल रखें।
image credit-magnific
ये 5 तरीके बचाएंगे गैस
अगर आपके घर में भी गैस जल्दी खत्म हो जाती है, तो सबसे पहले इन 5 बातों का ध्यान रखें।
1. खाना बनाते समय बर्तन को ढककर रखें
गैस बचाने का सबसे आसान तरीका है कि खाना बनाते समय हर बर्तन को प्लेट से ढक दें। इससे भाप और गर्मी बाहर कम निकलती है और खाना जल्दी पकता है। इससे खाना जल्दी बनता है और गैस की खपत भी कम हो सकती है। हालांकि, बचत की वास्तविक मात्रा खाने और पकाने के तरीके पर निर्भर करती है।
2. दाल और चने को पहले भिगो दें
दाल, चना और राजमा जैसी चीजों को पकने में टाइम लगता है। इसलिए इन्हें पहले पानी में भिगो कर रख दें। इससे इन्हें पकने में कम समय लग सकता है। चावल और साबुत अनाज को भी उनकी जरूरत के हिसाब से भिगोया जा सकता है। इससे खाना जल्दी बन सकता है और गैस का भी कम इस्तेमाल हो सकता है।
3. छोटे बर्तन के लिए छोटे बर्नर का इस्तेमाल करें
अगर आप छोटे बर्तन में चाय या थोड़ा-सा खाना बना रहे हैं, तो छोटे बर्नर का इस्तेमाल करें। बर्तन के शेप का ध्यान रखना काफी जरूरी होता है। ज्यादा आंच रखने से गर्मी बर्तन के किनारों से बाहर निकल सकती है। बर्नर की आंच बर्तन तक सीमित रखने से गर्मी का बेहतर इस्तेमाल होता है।
4. गैस पर रखने से पहले बर्तन का निचला हिस्सा सुखाएं
जब भी गैस पर बर्तन रखें तो ध्यान दें कि गीले बर्तन न हो। ऐसा करने से गैस ज्यादा खर्च होती है। इसलिए खाना बनाने से पहले बर्तन के बाहरी निचले हिस्से को कपड़े से पोंछ लें। यह छोटी-सी आदत गैस की बर्बादी कम करने में मदद कर सकती है।
image credit-magnific
5. गैस बर्नर की नियमित सफाई करें
बर्नर के छेदों में तेल, गंदगी या खाना फंसने से आंच प्रभावित हो सकती है। इसलिए समय-समय पर बर्नर की सफाई करें। गैस की लौ नीली होनी चाहिए। अगर लौ लगातार पीली दिखे या बर्नर से अजीब आवाज आए, तो उपकरण को चेक करवाएं।
गैस ऑन करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
गैस ऑन करते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखने से गैस को बचाया जा सकता है।
- गैस सिलेंडर की खपत कम करने के लिए महंगे नहीं सही उपकरण खरीदें।
- बर्नर को साफ रखना और जरूरत के अनुसार आंच को मैनेज करने से गैस की बचत होती है।
- गैस ऑन करते वक्त ध्यान रखें कि पंखा बंद हो, वरना गैस फैल सकती है और ज्यादा खर्च होगी।
यह भी पढ़ें- LPG Subsidy Status: खाते में नहीं आया LPG Subsidy का पैसा? मिनटों में चेक करें पेमेंट स्टेटस
ऊपर बताई गई बातों का ध्यान रख आप गैस को थोड़े ज्यादा दिन तक चला सकती हैं। ऐसा करने से आपका खर्चा कम होगा।
main image credit-ai
