हम सभी अपने घर को रोजाना साफ करते हैं। साथ ही सभी चीजों को उनकी जगह पर रखते हैं ताकि कमरा व्यवस्थित दिखें। मगर बारी जब डीप क्लीनिंग या फिर किसी इंवेंट के बाद घर के सफाई की बात आती हैं, तो समझ नहीं आता है कि काम कहां से शुरू करें? ऐसे में जापानी क्लीनिंग हैक्स काम आ सकते हैं। ये न केवल काम को आसान बनाएंगे बल्कि स्ट्रेस को भी दूर रखने में मदद करता है। नीचे लेख में इन तरीकों के बारे में।
जापानी स्टाइल में इस तरीके से करें क्लीनिंग के काम (Japanese Cleaning Hacks)
जापानी संस्कृति में सफाई के काम को माइंडफुलनेस और पॉजीटिव एनर्जी का जरिया माना जाता है। अगर आप रोजाना की सफाई से थक जाती हैं, तो इन तरीकों को आजमाएं।
1. जरूरत का सामान रखें
चीजों को संभालकर रखने से पहले खुद से पूछें कि क्या यह वर्तमान में आपके लिए उपयोगी है या आपको खुशी देती है। जो चीजें अब काम की नहीं हैं, उन्हें या तो दान कर दें या अलविदा कहें, इससे घर में बेवजह का सामान इकट्ठा नहीं होता। इस तरीके को तोकिमाता कहते हैं। जो चीजें अब आपके किसी काम की नहीं हैं या केवल फालतू में जगह घेर रही हैं, उन्हें हटा दें। इस आदत से घर में बेवजह का सामान इकट्ठा नहीं होता और खुलापन बना रहता है।
2. रोज थोड़ा समय देकर चीजों को व्यवस्थित करें
एक ही दिन पूरे घर की सफाई का भारी-भरकम बोझ उठाने के बजाय, जापानी लोग हर दिन नियमित रूप से थोड़ा समय सफाई को देते हैं। आप भी अपने दिनभर के शेड्यूल में से केवल 10 से 15 मिनट निकालें और किसी एक छोटी जगह जैसे कि किचन शेल्फ या स्टडी टेबल को व्यवस्थित करें। रोजाना थोड़ी-सी सफाई करने से घर पर कभी भी काम का दबाव नहीं बनता और आपका घर हमेशा चमकता-दमकता रहता है।
इसे भी पढ़ें- साबुन या डिटर्जेंट नहीं, इस तरीके से 5 मिनट में साफ करें घी के डिब्बे की चिकनाहट
3. बच्चों को भी बनाएं सफाई का हिस्सा
जापानी स्कूलों में सफाई कर्मचारियों के बजाय बच्चे खुद अपने क्लारूम और कॉरिडोर की सफाई करते हैं। इससे उनमें बचपन से ही अनुशासन और अपने परिवेश की जिम्मेदारी लेने की आदत पड़ती है। सफाई को फैमिली एक्टिविटी बनाएं। बच्चों को उनके खिलौने और स्टडी टेबल साफ करने का छोटा टास्क दें। इसे जापानी भाषा में गैकोत्सु कहते हैं।
4. सफाई के लिए केवल नेचुरल चीजों का इस्तेमाल
जापानी लोग अपने घरों को चमकाने और सुरक्षित रखने के लिए हानिकारक केमिकल्स के बजाय नेचुरल चीजों का इस्तेमाल करने में विश्वास रखते हैं। वे सफाई के लिए बेकिंग सोडा, सिरका और नींबू जैसी प्राकृतिक सामग्रियों का खुलकर उपयोग करते हैं, जो बिना किसी साइड-इफेक्ट के जिद्दी दागों और गंदगी को आसानी से साफ कर देती हैं।
इसके अलावा, वे घर के फर्श और सतहों को पोंछने के लिए कैमेलिया ऑयल या शुद्ध पानी का उपयोग करते हैं। नेचुरल चीजों से सफाई करने से न सिर्फ घर में भीनी-भीनी प्राकृतिक खुशबू बनी रहती है और सेहत को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचता है।
5. न दिखने वाली जगह की रोजाना सफाई
अक्सर हम उन जगहों की सफाई को छोड़ देते हैं, जो दिखाई नहीं देती है। वहीं जापानी शिंतों परंपरा के अनुसार, उन छुपी हुई जगहों को भी साफ किया जाता है, जो नजर नहीं आती हैं जैसे फ्रिज के पीछे, बेड के नीचे या फिर अलमारी के ऊपर या नीचे। हफ्ते में चलते-फिरते दो बार इन जगहों की सफाई करें।
इसे भी पढ़ें- घर की ऐसी 5 चीजें जो हम सालों तक साफ नहीं करते, क्या आप जानती हैं?
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
