इंडोर प्‍लांट की कैटेगरी में स्‍नेक प्‍लांट का नाम सबसे आगे आता है। यह पौधा कार्बन डाइआक्साइड को सोखकर ऑक्सीजन छोड़ता है। यही वजह है, कि लोग इसे ड्राईंग रूम, लॉबी या फिर लिविंग रूम में रखना पसंद करते हैं। कई बार सही देखभाल नहीं होने की वजह से इस पौधे में पत्तियां नहीं बढ़ती हैं। जैसे गलत तरीके से पानी डालने की वजह से प्लांट्स बेबी प्रड्यूस नहीं कर पाता है। ऐसे में हम आपको स्‍नेक प्‍लांट में पानी डालने कब डालें? कैसे डालें? इसका सही तरीका बताने जा रहे हैं।

स्‍नेक प्‍लांट को सर्दियों में कम होती है पानी की जरूरत

Image Credit: Shutterstock

सर्दियों के मौसम में नमी होने की वजह से स्‍नेक प्लांट को पानी की कम जरूरत होती है। एमसीएफ बागवानी विभाग के वरिष्‍ठ अधिकारी अमर सिंह का कहना है कि स्‍नेक प्लांट को सर्दियों में 1 महीने में सिर्फ 1 बार ही पानी देने की जरूरत होगी। यह पौधा सर्दियों के दौरान 2 महीने तक पानी के बिना भी रह सकता है। हालांकि आपको मिट्टी सूखी होने पर पानी जरूर देना है।

गर्मी के सीजन में पौधे में खूब पानी डालें

गर्मी के दिनों की बात करें तो इस समय स्‍नेक प्लांट को ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसलिए गर्मियों में 15 दिन में एक बार पानी देना जरूरी है। जब भी इसमें पानी दें तो भरपूर मात्रा में डालें। गमला पूरा भर जाना चाहिए, ताकि नीचे ड्रेनेज से पानी निकलता जाए और हर एक जड़ को पानी पहुंच सके।

ध्‍यान दें कि स्‍नेक प्लांट में थोड़ा पानी देने का मतलब हरगिज यह नहीं है कि रोज-रोज थोड़ा पानी देना है। अगर स्‍नेक प्लांट की पत्तियां मोटी हैं तो वह बेबी प्रड्यूस नहीं करेगा। ऐसा पानी गलत तरीके से देने की वजह से होता है। अगर इसकी पत्तियां पतली-पतली होती हैं, तब यह बेबी प्लांट प्रड्यूस करता है।

कैसा होना चाहिए तापमान?

स्‍नेक प्लांट को सीधी धूप में रखने से बचें। आप कम रोशनी वाले कमरे में भी इस पौधे को आसानी से बढ़ा सकते हैं। पौधे को गर्म वातावरण पसंद है। पौधा 21°C से 32°C के बीच के तापमान में पनपता है। 10°C से कम तापमान में लंबे समय तक रहना नुकसान पहुंचाता है इसलिए सर्दी में इसके घर के अंदर रखें।

Image Credit: Shutterstock

क्‍या रीपॉटिंग की होती है जरूरत?

स्‍नेक प्लांट में ग्रोथ धीरे होती है। उन्‍हें रीपॉटिंग की जरूरत कम होती है। जब आपका गमला पत्तियों से भर जाए या जड़ें ड्रेनेज होल्स से बाहर झांकने लगें, तो रीपॉट करने का समय आ गया है। आप चाहें तो स्‍नेक प्लांट की हेल्दी, मजबूत पत्तियों पर बने फीके या खराब सिरों को कटाई-छंटाई से अलग कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- कम धूप और जगह में भी खिल उठेंगी ये 5 बेलें, बालकनी के सूने ग्र‍िल की बढ़ जाएगी खूबसूरती

स्‍नेक प्‍लांट आपकी छत, बालकनी और कमरे को सुंदर लुक देने के साथ ही शुद्ध हवा का संचार करते हैं। उम्‍मीद है, कि यहां दी गई जानकारियां आपके काम आएंगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit: Shutterstock