Tips To Remove Bottle Sticker Residue: नई वॉटर बॉटल खरीदने के बाद कंपनी का बड़ा सा स्टिकर पूरी खूबसूरती खराब कर देता है। नाखून से खुरचो तो और ज्यादा चिपचिपा गोंद फैल जाता है और बोतल पर स्क्रैच पड़ जाते हैं। बाजार में मिलने वाला गोंद इतना जिद्दी होता है कि साबुन-पानी से भी नहीं जाता, लेकिन किचन में रखी 2-3 चीजों से आप बिना जोर लगाए इसे मिनटों में साफ कर सकती हैं। आइए यहां जानते हैं।

पानी की बोतल पर लगा स्टिकर हटाने का तरीका

अक्सर बोतल का पूरा लुक गंदे स्टिकर के दाग की वजह से खराब हो जाता है। हम आपके लिए 3 तरीके लेकर आए हैं, जिनसे आप बोतल को चमका सकती हैं।

1. तेल वाला तरीका

यह सबसे सेफ तरीका है, बोतल पर एक भी निशान नहीं पड़ेगा। पहले हाथ से जितना हो सके स्टिकर को नोच लें। अब रूई या किसी पुराने कपड़े पर नारियल तेल, सरसों का तेल या बेबी ऑयल की कुछ बूंदें लें। उस तेल वाली रूई को चिपचिपी जगह पर रखकर 5-10 मिनट छोड़ दें। तेल धीरे-धीरे गोंद को अंदर से घोल देगा। अब टिशू पेपर से हल्के हाथ से पोंछ दें, सारा गोंद साथ में निकल आएगा। आखिर में गरम पानी और डिश सोप से धो लें ताकि तेल की चिकनाई निकल जाए।

image credit-ai

2. नेल पेंट रिमूवर वाला तरीका

अगर बोतल स्टील या कांच की है तो ये तरीका रॉकेट जैसा काम करता है। साधारण प्लास्टिक या पेंट वाली बोतल पर एसीटोन यूज न करें, रंग उड़ सकता है। पहले स्टिकर हटाएं, फिर रूई को थोड़े से रबिंग अल्कोहल या नेल पेंट रिमूवर (एसीटोन) में भिगोएं। 10 सेकंड तक उस चिपचिपी जगह पर रखें और हल्का सा रगड़ें। गोंद पिघलकर तुरंत साफ हो जाएगा। बाद में अच्छे से धोना न भूलें।

3. गर्म हवा वाला तरीका

अगर आप चाहती हैं कि स्टिकर बिना टूटे एक ही बार में निकल जाए। इसके लिए हेयर ड्रायर को मीडियम हीट पर करके स्टिकर पर 30-40 सेकंड तक चलाएं। गर्मी से पीछे का गोंद नरम हो जाएगा। अब एक कोने से धीरे-धीरे खींचें, पूरा स्टिकर साबुत निकल आएगा। अगर थोड़ा-बहुत गोंद रह भी गया तो एक बूंद तेल से साफ हो जाएगा।

image credit-ai

स्टिकर हटाते समय ध्यान रखने वाली बातें

बोतल पर लगा स्टिकर वैसे तो आसानी से हट जाएगा, लेकिन फिर भी नीचे दी गई बातों का ध्यान दें।

  • कांच / स्टील की बोतल पर - तेल, एसीटोन, हेयर ड्रायर तीनों चलेगा।
  • प्लास्टिक / कलर वाली बोतल पर - सिर्फ तेल वाला तरीका ही यूज करें, एसीटोन से रंग और प्रिंट उड़ सकता है।
  • चाकू, ब्लेड, कैंची या नाखून से न खुरचें, बोतल पर परमानेंट स्क्रैच पड़ जाएंगे।
  • बहुत देर तक गरम पानी में रखने से प्लास्टिक की बोतल टेढ़ी हो सकती है और स्टील की डबल वॉल खराब हो सकती है।
  • नेल पेंट रिमूवर या अल्कोहल यूज करने के बाद बोतल को 2-3 बार डिश सोप और गरम पानी से अच्छी तरह धोएं, सीधे पानी पीना खतरनाक है।
  • ड्रायर को बोतल से 5-6 इंच दूर रखें और एक जगह पर 10 सेकंड से ज्यादा न रोकें, ज्यादा गर्मी से प्लास्टिक पिघल सकता है।

यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Hacks: चमक जाएगी पीली पड़ी प्लास्टिक बोतल, अपनाएं टिश्यू पेपर का यह जादुई हैक

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।