How To Get Rid Of Odor From Silicon Utensils: आजकल हर रसोई में सिलिकॉन क्रॉकरी और स्पैटुला का इस्तेमाल बहुत आम हो गया है। इसके रंग-बिरंगे लुक, बर्तनों को खरोंच से बचाने की खूबी और आसानी से साफ होने की वजह से लोग इसे खूब पसंद करते हैं। परंतु लगातार इस्तेमाल के बाद सिलिकॉन के इन बर्तनों से मसाले, तेल या साबुन की अजीब सी महक आने लगती है, जो सामान्य पानी से धोने पर भी नहीं जाती। आज के इस लेख में हम आपको कुछ आसान घरेलू तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बदबू से राहत पा सकती हैं।
सिलिकॉन क्रॉकरी और स्पैटुला से आ रही बदबू को कैसे दूर करें?
हम में से अधिकतर लोग सिलिकॉन क्रॉकरी और स्पैटुला से आने वाली बदबू को हटाने के लिए मार्केट से क्लीनिंग प्रोडक्ट्स खरीदकर लाते हैं। मगर आप घर में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर इस समस्या से राहत पा सकती हैं। नीचे जानें कैसे?
Image Credit- AI
1. कॉफी बीन्स वाला तरीका आजमाएं
सिलिकॉन क्रॉकरी और स्पैटुला से आने वाली बदबू को दूर करने के लिए कॉफी बीन्स वाला तरीका आजमा सकती हैं। इसके लिए एक डिब्बे में स्पैटुला या क्रॉकरी को रखें और कॉफी बीन्स या इस्तेमाल की हुई सूखी कॉफी का पाउडर डालकर ढक्कन को कसकर बंद कर दें। अब इसे 24 से 48 घंटे के लिए छोड़ दें। कॉफी की तेज और प्राकृतिक खुशबू सिलिकॉन के पोर्स में बसी हर तरह की बासी या तेल वाली गंध को सोखकर उसे रिफ्रेश कर देती है।
2. टार्टरी पाउडर और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल
अगर आप ऊपर बताया गया तरीका नहीं आजमा रही हैं, तो आप टार्टरी और हाइड्रोजन पेरोक्साइड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए थोड़ा सा टार्टर पाउडर लें और इसमें कुछ बूंदें हाइड्रोजन पेरोक्साइड की मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें। अब इसे बर्तनों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से धो लें। यह मिश्रण बदबू के साथ-साथ सिलिकॉन बर्तनों पर जमे जिद्दी पीलेपन और बैक्टीरिया को भी जड़ से साफ कर देता है।
3. अखबार और चाय पत्ती वाला तरीका
इस हैक को आजमाने के लिए इस्तेमाल की हुई चाय की पत्तियों (सूखी) को अखबार में लपेटकर सिलिकॉन के डिब्बे या क्रॉकरी के साथ कसकर बंद कर दें। इसे रातभर के लिए छोड़ दें। बता दें कि चाय की पत्तियां और अखबार का कागज दोनों ही नेचुरल डीओडराइजर का काम करते हैं, जो बिना किसी केमिकल के अंदर की नमी और बदबू दोनों को खींच लेते हैं।
Image Credit- AI
4. बेकिंग सोडा का पेस्ट
बदबू हटाने के लिए बेकिंग सोडा सबसे असरदार माना जाता है। थोड़ा सा बेकिंग सोडा लेकर उसमें पानी मिलाएं और एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें। अब इस पेस्ट को अपने सिलिकॉन स्पैटुला या क्रॉकरी पर अच्छी तरह लगाकर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे सामान्य डिशवॉश और पानी से धो लें। सारी बदबू गायब हो जाएगी।
5. सफेद सिरके का इस्तेमाल
सिरका बर्तनों से जिद्दी गंध को खींचने का काम करता है। एक बर्तन में पानी लें और उसमें आधा कप सफेद सिरका मिलाकर एक घोल तैयार करें। अपने सिलिकॉन बर्तनों को इस पानी में लगभग 30 से 40 मिनट के लिए डुबोकर रख दें। इसके बाद इन्हें साफ पानी से धोकर हवा में सूखने दें। सिरके की महक बर्तन सूखने के साथ ही उड़ जाएगी।
सिलिकॉन के बर्तनों को इस्तेमाल करने के तुरंत बाद धोना चाहिए, ताकि उनमें तेल और मसाले जमें नहीं। साथ ही बहुत तेज खुशबू वाले डिश सोप का इस्तेमाल करने से बचें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Magnific, AI
