नवरात्रि का पावन पर्व चल रहा है। इस दौरान नौ दिनों तक जगह जगह गरबे की धूम देखने को मिल रही है। हर कोई अपने पारंपरिक कपड़ों में नजर आ रहा है। अक्सर महिलाएं गरबा नाइट्स के लिए अलमारी में कई महीनों से रखी हुई चनिया चोली निकालती हैं। सालभर से संभालकर रखने की वजह से उसमें या तो सीलन या नमी की वजह से अजीब सी बदबू आने लगती है। इस बदबू से बचने के लिए कई बार महिलाएं परफ्यूम से काम चला लेती हैं या ड्राई क्लीनिंग के लिए दे देती है, लेकिन इससे जेब खर्च पर असर पड़ सकता है।
बिना ड्राई क्लीन चनिया चोली की बदबू दूर करने के 3 घरेलू हैक्स
घर में रखी इन पुरानी चनिया चोली को ड्राई क्लीनिंग पर देने के बजाय बिना एक भी रुपया खर्च किए इन चनिया चोली को मिनटों में एकदम फ्रेश और नए जैसा बना सकती हैं। आइए जानते हैं इन चनिया चोली को फ्रेश और खुशबूदार बनाने का तरीका।
स्टीम और एसेंशियल ऑयल ट्रिक:
चनिया चोली से बदबू कम करने के लिए आप इसे एक हैंगर में टांगकर बाथरूम के किसी कोने में टांग दें। नहाते समय गर्म पानी की भाप से बाथरूम में नमी बन जाती है। ऐसे में भाप की मदद से कपड़े में जमा सिलवटें भी दूर होंगी और दुर्गंध भी खत्म हो जाएगी। कपड़े पर हल्की खुशबू के लिए पानी में लैवेंडर या लेमनग्रास तेल की दो बूंदें भी मिला सकती हैं।
धूप और ताजी हवा की सिकाई:
यही नहीं आप चनिया चोली से नेचुरली बदबू को दूर करना चाहती हैं, तो इसे ताजी हवा में खुला छोड़ सकती हैं। इसके लिए आप अपनी चनिया चोली को उल्टा करके सुबह की हल्की धूप या हवादार छांव में करीब 2 घंटे के लिए टांग दें। ध्यान रखें कि बहुत तेज कड़क धूप में कपड़े का रंग फीका पड़ सकता है, इसलिए हल्की धूप में ही इसे रखें।
यह भी पढ़ें- लहंगे से कितनी अलग है गुजरात की 'चनिया चोली'? 2 हजार साल पुरानी है गरबा आउटफिट की कहानी
वोदका या अल्कोहल स्प्रे हैक:
सालो से अलमारी में रखी इन चनिया चोली से बदबू को कम करने के लिए आप थिएटर आर्टिस्ट वाला उपाय भी आजमा सकती हैं। थिएटर आर्टिस्ट अपने भारी-भरकम कॉस्ट्यूम्स को साफ करने के लिए प्लेन वोदका का इस्तेमाल करते हैं। आप भी प्लेन वोटका को पानी में मिलाकर कपड़े की अस्तर पर स्प्रे करें, इससे पसीने और सीलन की बदबू गायब हो सकती हैं।
चनिया चोली को अलमारी में रखने से पहले याद रखें ये जरूरी बातें
अगर आप इस बार भी नौ दिनों के बाद चनिया चोली को दौबारा पैक करके अलमारी में रखने वाली हैं, तो कुछ जरूरी बातों का खास ध्यान रखें। जैसे -
- अलमारी में चनिया चोली रखते समय उसके पास सूती कपड़े में कपूर या नेफथलीन बॉल बांधकर रख दें।
- चनिया चोली को कभी भी सीधे प्लास्टिक की पन्नी में न बांधें। इसके बजाय आप कॉटन गारमेंट बैग का इस्तेमाल कर सकती हैं।
निष्कर्ष: अगर आप भी भारी एथनिक कपड़ों और पुरानी चनिया चोली से आने वाली सीलन और नमी की बदबू से परेशान हैं, तो बिना पानी में भिगोए और ड्राई क्लीन पर देने के बजाय घर पर ऊपर बताएं गए कुछ आसान उपाय को आजमा करके समय और पैसे दोनों की बचत कर सकती हैं। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
