संडे को इंतजार तो हर क‍िसी को रहता है। पूरे हफ्ते ताे ऑफ‍िस, काम और दूसरी ज‍िम्‍मेदार‍ियों में समय न‍िकल जाता है। ऐसे में पार्टनर के साथ टाइम स्‍पेंड करने का मौका ही नहीं म‍िल पाता है। ऐसे में छुट्टी जब म‍िलती है तो साथ में समय ब‍िताने के ल‍िए लोग कुछ स्‍पेशल प्‍लान करते हैं, लेकिन कई बार कपल्‍स सोचते हैं क‍ि स्‍पेशल डेट के ल‍िए बाहर जाना, रेस्‍टोरेंट में ड‍िनर करना या कोई और प्‍लान बनाना जरूरी है, लेकिन ऐसा ब‍िल्‍कुल भी नहीं है।

पार्टनर के साथ संडे को प्‍लान करें ये एक्‍ट‍ि‍व‍िटीज

कई बार ब‍िना पैसे खर्च क‍िए घर पर या आसपास ही ऐसा समय ब‍िताया जा सकता है, ज‍िसे दोनों लंबे समय तक याद रखें। असल में डेट को स्‍पेशल बनाने के ल‍िए महंगे ग‍िफ्ट से ज्‍यादा जरूरी है क‍ि आप एक दूसरे को अपना पूरा टाइम दें। तो अगर इस संडे आप ब‍िना पैसे खर्च क‍िए संडे को कुछ स्‍पेशल करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ स्‍पेशल एक्‍ट‍िव‍िटीज के बारे में बता रहे हैं। आइए जानते हैं-

एक-दूसरे के लिए बनाएं नो फोन टाइम

आजकल आपने देखा होगा क‍ि साथ बैठकर भी दोनों फोन में लगे रहते हैं। ऐसे में इस संडे आप कुछ समय के ल‍िए फोन को साइड में रख दें। इस दौरान न तो सोशल मीड‍िया पर एक्‍ट‍िव रहें और न ही बार-बार नोट‍िफ‍िकेशन चेक करें। बस दोनों साथ बैठें और एक-दूसरे से बात करें। आप चाहें तो अपनी पसंद, आने वाले द‍िनों के प्लान या ऐसी कोई बातें शेयर कर सकते हैं जो काफी समय से आपके मन में हो। इस छोटी-सी एक्टिविटी में कोई पैसा नहीं लगेगा, लेकिन साथ बिताया गया समय जरूर मिलेगा।

यह भी पढ़ें- क्या है नया ट्रेंड 'फूड डिवोर्स', ज‍िसे अपना रहे कपल्‍स? समझें इसका मतलब

एक-दूसरे का फेवरेट डे बनाएं

इस बार संडे पर आप फ‍िक्‍स करें क‍ि कुछ घंटों तक एक पार्टनर की पसंद चलेगी और बाकी समय दूसरे की। जैसे सुबह से दोपहर तक पार्टनर जो करना चाहता है, वही करें और उसके बाद आपकी पसंद की चीज हो। इसमें फिल्म देखना, गाने सुनना, पुरानी तस्वीरें देखना, घर में बैठकर बातें करना या टहलने जाना जैसी चीजें शामिल हो सकती हैं।

घर में करें मजेदार चैलेंज

अगर दोनों को मस्ती करना पसंद है, तो घर पर ही एक-दूसरे को छोटे-छोटे चैलेंज दे सकते हैं। जैसे कौन ज्यादा अच्छी एक्टिंग कर सकता है, कौन दूसरे की पसंदीदा चीज बिना पूछे बता सकता है या कौन पार्टनर की कोई पुरानी मजेदार बात सबसे सही तरीके से याद रखता है। आप चाहें तो बचपन की कोई मजेदार बात सुनाने का चैलेंज भी रख सकती हैं।

यह भी पढ़ें- पेरेंट्स बनने के बाद भी बरकरार रहेगा प्यार, फॉलो करें ये 5 सिंपल रूल्स

छत या बालकनी को बनाएं डेट स्पेस

आमतौर पर लोग डेट के ल‍िए कहीं बाहर जाना पसंद करते हैं, लेक‍िन डेट के लिए हमेशा बाहर जाने की जरूरत नहीं होती है। आप घर की छत या बालकनी में ही कुछ समय साथ बैठ सकती हैं। अगर मौसम ठीक हो तो वहां बैठकर ईवन‍िंग टी वाली डेट प्‍लान कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- काम की भागदौड़ में खो रहा है प्यार? पार्टनर से बॉन्डिंग मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 4 आदतें

आने वाले संडे का बनाएं प्लान

यह थोड़ा अलग आइडिया है। ऐसे में इस संडे आप साथ बैठकर अगले कुछ हफ्तों के लिए ऐसे छोटे-छोटे प्लान बनाएं जिनमें पैसे खर्च न हों। जैसे घर पर मूवी देखना, साथ खाना बनाना, पार्क में जाना या किसी पुरानी जगह पर घूमने जाना। इससे न केवल सिर्फ आज का दिन ही खास होगा, बल्कि साथ समय बिताने का भी मौका म‍िलेगा।

यह भी पढ़ें- पासवर्ड शेयर करना प्यार की निशानी है या कंट्रोल की शुरुआत? एक्सपर्ट से जानें

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI