What kills termites the fastest naturally: बरसात के मौसम में अक्सर नमी के कारण लकड़ी के दरवाजे, अलमारी और किचन रैक पर दीमक लगना आम बात है। मगर यह दिक्कत कई बार दीवार पर भी नजर आने लगती है। अब ऐसे में अगर इसका तुरंत समाधान न निकाला जाए, तो यह पूरी दीवार पर अपना पर कब्जा कर लेते हैं। आमतौर पर लोग दीमक से छुटकारा पाने के लिए हजारों रुपये खर्च करते हैं। मगर आपको बता दें कि आप मात्र 15 रुपये की इस 1 चीज से इसे खत्म कर सकते हैं। नीचे लेख में पढ़ें-
दीवार पर लगे दीमक को कैसे हटाएं?
किसी भी समस्या का अगर समय रहते समाधान कर दिया जाए, तो भारी दिक्कत से बचा जा सकता है। इसी प्रकार अगर आपके घर की किसी भी दीवार पर दीमक लग गई है, तो उसे तार वाले झाड़ू से पहले हटाएं। इसके बाद पानी में 1 चम्मच नमक डालकर उबालें। अब इसमें सूती कपड़ा डुबोकर दीवार को पोंछे। अब मिट्टी के तेल को स्प्रे बोतल में भरकर छिड़काव करें।
इसे भी पढ़ें- सूजी-मैदा में बार-बार लग रहे हैं कीड़े? जानें वजह और बचाव के तरीके
सस्ते में दीमक को दीवार से कैसे हटाएं?
अगर आपके घर की दीवार का आतंक बहुत ज्यादा हो गया है, तो बिना देरी किए इसका इलाज करें। हालांकि, इसके लिए आपको हजारों रुपये पानी की तरह बहाने की जरूरत नहीं है। आप मात्र 15 रुपये में होने वाले घरेलू तरीकों को आजमा सकती हैं। नीचे जानें तरीका-
जरूरी सामग्री
- बोरिक एसिड
- नीम का तेल
- स्प्रे बोतल
- पानी
1. बोरिक एसिड पाउडर का इस्तेमाल
दीमक को हटाने के लिए आप बोरिक एसिड का इस्तेमाल कर सकती हैं। बोरिक एसिड पाउडर से आने वाली तेज बदबू इन कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इसकी 50 ग्राम की डिब्बी 40 रुपये की मिलती है। आप इसे 15 रुपये का खुला पाउडर भी खरीद सकती हैं।
बोरिक एसिड का इस्तेमाल दीमक भगाने के लिए कैसे करें?
- इसका पेस्ट या घोल बनाने के लिए 1 कप गुनगुना पानी लें।
- अब इसमें 1 चम्मच बोरिक एसिड पाउडर डालकर मिलाएं।
- तैयार घोल को दीमक प्रभावित जगह और रास्ते पर छिड़कें।
- इसकी तेज महक के कारण दीमक निकलकर भागेंगे और मर जाएंगे।
- इसके बाद 1-2 घंटे बाद उस जगह की दोबारा से सफाई करें। फिर दोबारा से इस घोल का छिड़काव करें।
2. नीम के तेल से तैयार करें दीमक का रामबाण इलाज
दीमक को दीवार से हटाने के लिए आप नीम के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए नीम की पत्ती को पीसकर इसका पेस्ट या फिर बाजार से तेल खरीदकर ला सकती हैं।
कैसे करें इस्तेमाल?
- दीमक को दीवार से हटाने के लिए नीम के तेल का पानी में मिलाएं।
- इसके बाद इसमें आधा छोटा चम्मच लिक्विड डिश सोप मिलाएं।
- अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर अच्छे से मिक्स करें।
- इसके बाद रूई को इस लिक्विड में डिश करके दीमक प्रभावित जगह पर रखें।
- अगर नहीं, तो इस घोल को दीवार पर दीमक लगी जगह पर छिड़कें।
- अगर आप पत्ती के पेस्ट का इस्तेमाल कर रही हैं, तो इसे दीवार पर चिपका दें।
- 30 मिनट बाद इसे साफ करके नीम पत्ती के पानी का छिड़काव करें।
3. हरी मिर्च से दीमक की करें छुट्टी
कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर बारीक पेस्ट बनाएं।
- अब इसे 1 गिलास पानी में डालें।
- फिर इसे चम्मच की मदद से अच्छे से मिलाएं।
- अब इसे स्प्रे बोतल में भरकर दीवार पर छिडकें।
इसे भी पढ़ें- नीम की पत्तियों का पानी है बड़े काम की चीज, 7 ऐसे फायदे; जिनके बारे में शायद नहीं जानते होंगे
अगर आपके घर की दीवार पर दीमक का आतंक नजर आ रहा है, तो आप ये तरीके अपना सकती हैं। इनकी खास बात यह है कि इनकी महक का असर बच्चे, बड़े या फिर पालतू जानवर पर नहीं होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- magnific
