What Fertilizer Makes Roses Bloom More: बागवानी का शौक रखने वाले लोगों के बगीचे में गुलाब का पौधा लगा हुआ जरूर देखने को मिल जाएगा। हालांकि, इसे लेकर अक्सर लोगों की शिकायत रहती हैं कि नई-नई कलियां और पत्तियां आ रही हैं, लेकिन फूल नहीं खिल रहे हैं। इस समस्या के समाधान के लिए लोग नर्सरी या फिर गूगल पर इसकी ग्रोथ को बढ़ाने का तरीका खोजते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी इस समस्या का हल आपकी किचन में मौजूद है। नीचे लेख में गार्डनर कविता तिवारी से जानें गुलाब के पौधे पर फूल पाने के लिए क्या करें?

गुलाब के पौधे पर फूल नहीं आ रहे हैं, तो क्या करें?

गुलाब के पौधे को हरा-भरा और फूलों से लदा रखने के लिए चायपत्ती और हल्दी का यह देसी नुस्खा बेहद कारगर और असरदार है। यह आपके बगीचे के पौधों के लिए एक बेहतरीन और पूरी तरह से ऑर्गेनिक खाद का काम करता है। नीचे जानें इस्तेमाल का तरीका-

जरूरी सामग्री

  • चाय की पत्ती-2 चम्मच
  • हल्दी- 1 चम्मच

इस्तेमाल करने का सही तरीका

तैयार किए गए खाद का इस्तेमाल 15 से 20 दिन में एक बार दोहराने से पौधे में नई कलियां फूटेंगी और गुलाब का पौधा बड़े, चमकदार और सुंदर फूलों से भर जाएगा। नीचे जानें इस्तेमाल करने का आसान तरीका-

  • इस्तेमाल की हुई चायपत्ती को अच्छी तरह धोकर सुखा लें।
  • अब 2 चम्मच सूखी चायपत्ती में 1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर अच्छी तरह मिला लें।
  • गुलाब के गमले की मिट्टी की हल्की गुड़ाई (कम से कम 2-3 इंच गहराई तक) करें।
  • इस मिश्रण को पौधे की जड़ों के पास डालकर मिट्टी में अच्छी तरह मिला दें।
  • खाद डालने के तुरंत बाद पौधे में थोड़ा पानी जरूर दें ताकि पोषक तत्व मिट्टी में घुल जाएं।

गुलाब के पौधे में चाय पत्ती और हल्दी डालने से क्या होता है?

किसी भी फूल वाले पौधे की ग्रोथ के लिए सही समय पर सही मात्रा में पोषक तत्वों का मिलना जरूरी होता है। जब आप गुलाब के पौधे में हल्दी और चाय पत्ती से तैयार इस फर्टिलाइजर को डालती हैं, तो यह फूलों की संख्या को बढ़ाने का काम करता है।

ऐसा इसलिए क्योंकि चायपत्ती में प्रचुर मात्रा में नाइट्रोजन, पोटैशियम और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो गुलाब की ग्रोथ के लिए बेहद जरूरी हैं।गुलाब के पौधे के लिए थोड़ी अम्लीय मिट्टी उपयुक्त मानी जाती है। चायपत्ती मिट्टी के पीएच (pH) लेवल को संतुलित करती है, जिससे पौधे को जड़ से पोषण मिलता है।

वहीं, हल्दी में प्राकृतिक एंटी फंगल और एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह मिट्टी में लगने वाले कीड़ों, फंगस और बीमारियों से जड़ों की बचाता है।

इसे भी पढ़ें- Monsoon Gardening Tips: बरसात में उगाएं ये 5 सब्जियां, चंद दिनों में हरी-भरी हो जाएगी बगिया

गुलाब के पौधे की ग्रोथ के लिए आप इस तरीके को आजमा सकती हैं। गार्डनिंग से जुड़े हैक्स, फर्टिलाइजर और पौधों से जुड़ी समस्याओं का हल से जुड़े आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ। साथ ही अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है, तो इसे शेयर करें।

Image Credit- Magnific, AI