New Shoes Slipping Solution: नए जूते पहनकर ऑफिस या पार्टी में जाना और फिर बार-बार पैर का फिसलना, इससे ज्यादा शर्मनाक और कुछ नहीं हो सकता। कई बार जूता अंदर से फिसलता है, तो कई बार उसका सोल इतना चिकना होता है कि फर्श पर पैर टिकता ही नहीं।

असल में नए जूतों की फिसलन कोई बड़ी समस्या नहीं है। जूता नया होने की वजह से उसका सोल एकदम चिकना होता है और अंदर का मैटेरियल भी टाइट होता है। अगर आप 10 मिनट का एक छोटा सा घरेलू उपाय कर लेंगे, तो जूता पैर में एकदम फिट बैठने लगेगा और फिसलना भी बंद हो जाएगा।

इन उपायों से नहीं फिसलेगा जूता

क्या आपका भी नया जूता काफी फिसलता है? अगर हां, तो नीचे दी गई इन ट्रिक्स को जरूर फॉलो करें।

1- अखबार वाली ट्रिक

अगर नया जूता टाइट लग रहा है या अंदर से चुभ रहा है, तो पुराने अखबार को हल्का सा गीला करें। उसका पानी अच्छे से निचोड़कर उसकी गेंद बना लें और रातभर जूते के अंदर भरकर रख दें। सुबह तक अखबार जूते की शेप के हिसाब से फैल जाएगा, जिससे जूता थोड़ा ढीला और आरामदायक हो जाएगा।

अगर पैरों में पसीना आने की वजह से पैर अंदर फिसलता है, तो सूखे अखबार की गोलियां जूते में डालकर रखें। अखबार पसीने और नमी को सोख लेता है, जिससे पैर अंदर नहीं फिसलता।

image credit-gemini

2- सूती मोजे पहनें

बहुत से लोग नए जूते के साथ चिकने सिंथेटिक मोजे पहन लेते हैं, जिससे पैर और ज्यादा फिसलता है। हमेशा कॉटन वाले सूती मोजे पहनें। कॉटन पसीना सोख लेता है और पैर को जूते के अंदर जमाकर रखता है।

3- ग्रिप पैड लगाएं

अगर आपको तुरंत कहीं जाना है और जूता फिसल रहा है, तो बाजार या ऑनलाइन से एंटी-स्लिप ग्रिप पैड ले आएं। इन्हें जूते के सोल के नीचे चिपका दें। इससे चलते वक्त पैर बिल्कुल नहीं फिसलेगा। यह पैड सस्ते होते हैं और लंबे समय तक चलते हैं।

4- सैंडपेपर से सोल को खुरदरा करें

नए जूतों के सोल बहुत चिकने होते हैं, इसलिए फर्श पर ग्रिप नहीं बनती। इसके लिए सैंडपेपर या रेगमाल लें और जूते के सोल पर हल्के-हल्के रगड़ें। इससे सोल पर छोटी-छोटी लाइनें बन जाएंगी, जो फर्श पर पकड़ बनाएंगी। ध्यान रहे, सोल को बहुत ज्यादा जोर से न रगड़ें, नहीं तो सोल खराब हो जाएगा।

image credit-pinterest (vessi)

जूते पहनते वक्त ध्यान रखने वाली बातें

नए जूते पहनते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखने से आपकी दिक्कत कम हो सकती है।

  • नए जूते का सोल गीले टाइल्स या मार्बल पर सबसे ज्यादा फिसलता है। बारिश में नए जूते पहनने से बचें।
  • टाइट जूता पैर को काटेगा और ढीला जूता पैर से निकलेगा। हमेशा सही साइज का जूता ही लें।
  • कुछ लोग सोल चिकना करने के लिए तेल लगा देते हैं, इससे फिसलन और बढ़ जाती है।
  • अखबार भरने के बाद जूते को हल्की धूप में रखें, तेज धूप में रखने से चमड़ा सख्त हो जाता है।
  • गंदे मोजे से पैर में ज्यादा पसीना आता है, जिससे फिसलन बढ़ जाती है।

नए जूते में पैर फिसलना आम बात है, इससे घबराने की जरूरत नहीं है। अखबार वाली ट्रिक, सैंडपेपर से सोल रगड़ना और सूती मोजे पहनना से आपकी समस्या खत्म हो जाएगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- gemini