Winter Clothes Drying Tips: गर्मियों में कपड़े धोना और सुखाना काफी आसान होता है, लेकिन सर्दियों के आते ही यही काम सबसे बड़ी टेंशन बन जाता है। सूरज जल्दी ढल जाता है, हवा में नमी बढ़ जाती है और जो कपड़े 2-3 घंटे में सूखने चाहिए थे, वो अगले दिन तक गीले ही रहते हैं। खासकर फ्लैट और अपार्टमेंट में रहने वालों के लिए तो धूप और जगह दोनों की कमी हो जाती है। रोज-रोज ड्रायर चलाना भी समझदारी नहीं है, इससे बिजली का बिल बढ़ता है और कपड़े भी जल्दी खराब होते हैं। सर्दियों में कपड़े न सूखने की असली वजह सिर्फ धूप की कमी नहीं, बल्कि घर में फंसी नमी, हवा की आवाजाही न होना और हमारी छोटी-छोटी गलत आदतें हैं। आइए जानते हैं यहां।
कपड़े सुखाने के लिए करें ये काम
इस सर्दी कपड़े सुखाने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप फॉलो कर सकती हैं। ऐसा करने से फ्लैट में रहने वालों के भी कपड़े आसानी से सूख जाएंगे।
1- सुखाने की शुरुआत वॉशिंग मशीन से ही करें
कपड़े सुखाने का काम स्टैंड पर नहीं, वॉशिंग मशीन में ही शुरू हो जाता है। अगर कपड़ों से टपकता हुआ पानी निकलेगा तो वह कभी जल्दी नहीं सूखेंगे।
हमेशा सबसे तेज सेफ स्पिन साइकिल का इस्तेमाल करें। जींस, तौलिया, स्वेटशर्ट जैसे मोटे कपड़ों के लिए एक बार एक्स्ट्रा स्पिन साइकिल चला दें। इससे कपड़ों का 60% पानी मशीन में ही निकल जाता है और वो आधे सूखे हुए बाहर आते हैं।
image credit-Pinterest (wordpress.com)
2- तौलिये वाला देसी जुगाड़ अपनाएं
अगर धुलाई के बाद भी कपड़े भारी लग रहे हैं तो यह तरीका सबसे कारगर है। एक सूखा बड़ा तौलिया जमीन पर बिछाएं, उस पर गीला कपड़ा रखें और टाइट रोल करके हल्के हाथों से दबाएं। तौलिया अंदर तक भरी नमी को खींच लेगा। मोटे स्वेटर और हुडी के लिए यह ट्रिक सुखाने का टाइम 3-4 घंटे तक कम कर देती है।
यह भी पढ़ें- सर्दियों में गीले कपड़े सुखाने की टेंशन खत्म, जानें ये 5 हैक्स जो बिना धूप के भी कपड़ों को जल्दी सुखा देंगे
3- घर में सही जगह चुनना सबसे जरूरी है
ठंडे कोने या बंद कमरे में कपड़े लटकाने से वो कभी नहीं सूखेंगे। कपड़ों को बहती हुई हवा चाहिए। घर की वो जगह चुनें जहां थोड़ा वेंटिलेशन हो। सीलन वाली जगह या जहां हवा रुकी हुई महसूस हो, वहां कपड़े बिल्कुल न सुखाएं।
image credit- Pinterest (Ashu Fashion Finds)
4- पंखे से बनाएं हवा का रास्ता
सर्दियों में पंखा चलाने का आइडिया अजीब लग सकता है, लेकिन यही सबसे सस्ता ड्रायर है। कपड़ों के स्टैंड के पास एक सीलिंग फैन, टेबल फैन या पेडेस्टल फैन चला दें। तेज हवा की जरूरत नहीं है, हल्की-हल्की हवा भी नमी को कपड़ों से निकालकर बदबू आने से रोकती है।
5- कपड़ों के बीच दूरी बनाए रखें
एक ही स्टैंड पर सारे कपड़े ठूंस देने से नमी वहीं फंस जाती है। शर्ट एक-दूसरे से चिपकनी नहीं चाहिए, पैंट को खुलकर लटकाएं। मोटे कपड़ों के बीच ज्यादा गैप रखें। हुडी, स्वेटर और जींस को उल्टा करके सुखाएं, इससे अंदर की परतें जल्दी सूखती हैं। जगह कम है तो थोड़े-थोड़े बैच में सुखाना बेहतर है।
image credit-Pinterest (The Mirror)
6- हीटर का इस्तेमाल समझदारी से करें
हीटर से कपड़े जल्दी सूखते हैं, लेकिन दूरी का ध्यान रखना जरूरी है। स्टैंड को हीटर से कम से कम 3-4 फीट दूर रखें, कपड़े कभी भी हीटर पर न डालें। सिर्फ गर्म हवा नहीं, गर्म हवा और पंखे की हवा का कॉम्बिनेशन सबसे तेज और सेफ तरीका है। इससे कपड़े कड़क भी नहीं होते।
7- बाथरूम की एग्जॉस्ट टेक्निक
अगर बाथरूम में एग्जॉस्ट फैन या खिड़की है तो वो सर्दियों में सबसे अच्छी ड्राइंग जगह बन सकती है। वहां कपड़े लटकाकर फैन चला दें, सारी नमी सीधे बाहर निकल जाएगी और पूरे घर में सीलन नहीं फैलेगी।
सर्दियों में बिना धूप के कपड़े सुखाते वक्त इन बातों का रखें ध्यान
सर्दियों में धूप के बिना कपड़े सुखाना जंग जीतने जैसा लगता है, लेकिन छोटे-छोटे तरीकों से आप बिना ड्रायर और बिना बदबू के कपड़े जल्दी सुखा सकते हैं।
- जल्दबाजी में लोग गीले कपड़े सीधे हीटर या ब्लोअर पर डाल देते हैं। इससे कपड़े जलने और शॉर्ट सर्किट से आग लगने का खतरा रहता है। हमेशा 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें।
- एक ही बंद कमरे में रोज-रोज ढेर सारे कपड़े सुखाने से दीवारों पर फफूंदी और फर्नीचर में सीलन आ सकती है। दिन में 15 मिनट खिड़की जरूर खोलें ताकि नमी बाहर निकल जाए।
- सर्दियों में कपड़े देर तक गीले रहते हैं, इसलिए गीले रहने पर रंगीन कपड़ों का रंग छूटकर सफेद कपड़ों पर लग सकता है। दोनों को अलग-अलग हैंगर पर सुखाएं।
- अगर कपड़े 24 घंटे से ज्यादा गीले रहे तो उनमें से बदबू आने लगती है। इसलिए धोने के तुरंत बाद तौलिया ट्रिक करें और पंखे के नीचे डाल दें, बाल्टी में पड़े न रहने दें।
ऊपर बताए गए तरीकों को फॉलो कर आप ठंड के मौसम में अपने कपड़ों को आसानी से सुखा सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
main image credit- Ai
