आजकल लिविंग रूम को सजाने के लिए लोग तरह-तरह के टिप्स फॉलो कर रहे हैं। कई लोग लाइट्स और महंगे-महंगे डेकोरेटिव आइटम से घर सजा रहे हैं, तो कई लोग इंडोर प्लांट्स की मदद से घर को अलग लुक दे रहे हैं। अगर आप भी लिविंग एरिया को हरा-भरा लुक देना चाहती हैं, तो कुछ ट्रेंडी टिप्स फॉलो कर सकती हैं। इसकी खास बात यह है कि पौधों से कमरे में सजावट के साथ-साथ एक ताजगी भी महसूस होगी। आज के इस आर्टिकल की मदद से आप भी अपने घर का लिविंग रूम खूबसूरती से सजा लेंगी।
गमलों को एक साथ रखें, लेकिन ऊंचाई बराबर न हो
लिविंग रूम में आप किसी भी कोने में दो गमला एक साथ रख सकते हैं, लेकिन ध्यान रखें कि दोनों गमलों का साइज एक बराबर न हो। एक बड़ा और एक छोटा पौधा साथ रखने से कमरे में पौधों का लुक अच्छे से खिलकर आता है। इस तरीके से आप कमरे के किसी खाली कोने में छोटा-सा ग्रीन कॉर्नर बना सकती हैं। आप चाहें, तो 1 बड़ा और 2 छोटे गमले भी रख सकती हैं।
किन बातों का ध्यान रखें?
- आप चाहें, तो दोनों पोधों कि किस्म अलग ले सकती हैं।
- दोनों पौधों के पत्तों का आकार अलग हो तो अच्छा लगेगाा
- गमलों को एकदम चिपका न रखें, दोनों के बीच थोड़ी जगह रखें।
- गमलों के रंग एक जैसे रखना अच्छा रहेगा।
फर्श पर जगह कम है तो पौधे स्टैंड पर रखें
कई लोग घर को पौधों से तो सजाना चाहते हैं, लेकिन उन्हें समझ नहीं आता कि किस तरह से डेकोरेट करें। ऐसी स्थिति में आप पौधा स्टैंड यूज कर सकती हैं। अलग-अलग ऊंचाई वाले स्टैंड पर छोटे गमले रखने से कम जगह में भी हरियाली दिखाई देगी। इससे कमरा बिखरा हुआ भी नजर नहीं आता।
किन बातों का ध्यान रखें?
- स्टैंड के हिसाब से गमलों के आकार का चयन करें।
- इस स्टैंड को आप सोफे के पास, दरवाजे के पास या टीवी कैबिनेट के पास भी रख सकती हैं।
- स्टैंड की ऊंचाई सोफे और टीवी कैबिनेट को देखकर चुनें।
- बहुत ज्यादा छोटा या बहुत ज्यादा बड़ा स्टैंड छोटे कमरों में अच्छा नहीं लगता।
सोफे के पास खाली स्पेस में लंबा गमला रखें
सोफे के पास अगर कोई बैठता है, तो उसे आस-पास इसकी मदद से ताजगी का अहसास होगा। इससे खाली जगह भी भर जाती है और कमरे में हरियाली भी लगती है। कई लोग टेबल पर एक छोटा गमला या डेकोरेटिव आइटम रखकर स्पेस को भरते हैं, लेकिन आप एक बड़ा पौधा रख सकती हैं।
किन बातों का ध्यान रखें?
- पौधा रखते समय ध्यान रखें कि इससे आने-जाने में परेशानी न हो।
- पौधे की ऊंचाई सोफे से थोड़ी ज्यादा रख सकते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा नहीं।
- सोफे के साइड में बचे स्पेस के हिसाब से आप गोल या चौकोर गमला चुन सकती हैं।
निष्कर्ष- इससे आपको आइडिया लग गया होगा कि अगर गमले से लिविंग एरिया सजाना है, तो सही प्लेसिंग का ध्यान रखना जरूरी होता है। कमरे में कुछ ऐसी जगहें होती हैं, जिसपर लगभग हर किसी का ध्यान जाता है, इसलिए आपको ऐसी जगहों पर गमले का स्टैंड या लंबे गमले रखने चाहिए।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-magnific
