Mop Ke Baad Baal Kaise Saaf Kare: जरा सोचिए आपने अभी-अभी पूरा घर झाड़ू-पोछा करके चमकाया हो, लेकिन 5 मिनट बाद ही फर्श पर फिर से बाल-बाल दिखने लगे? खासकर जिनके घर में लंबे बाल हैं या पेट डॉग है, उनके साथ यह रोज की टेंशन है।

पोछा लगाते ही बाल फर्श पर चिपक जाते हैं और नाली में जाने की बजाय कोनों में जमा हो जाते हैं, लेकिन टेंशन मत लीजिए, आपके घर में पड़ा एक पुराना मोजा ही इस परेशानी का पक्का इलाज है। यह ट्रिक इतनी आसान है कि एक बार आजमाने के बाद आप रोज यही करेंगी।

मोजे वाली ट्रिक क्या है? कैसे काम करती है?

यह ट्रिक बहुत सिंपल है। आपको बस एक पुराना, साफ और सूखा मोजा चाहिए। आइए जानते हैं यहां।

इस ट्रिक को करने के लिए पुराने मोजे को अपने फ्लैट वाले पोछे या झाड़ू के ऊपर ऐसे पहना दें, जैसे आप पैर में पहनती हैं। अब इस मोजे वाले पोछे से पूरे घर में सूखा पोछा लगाएं।

मोजे का कपड़ा बालों को अपनी तरफ खींच लेता है। जैसे-जैसे आप पोछा घुमाएंगी, फर्श के सारे बाल, पेट के बाल, धूल और रुई मोजे पर चिपकते जाएंगे। बाद में मोजे को उल्टा करके बाल निकालकर फेंक दें और मोजा धोकर फिर से इस्तेमाल कर लें।

सबसे जरूरी नियम: पहले हमेशा सूखा पोछा लगाएं, गीला नहीं। अगर आप सीधे गीला पोछा लगाएंगी, तो बाल पानी में चिपककर फर्श पर और भी ज्यादा फैल जाएंगे और टाइल्स के बीच की लाइन में फंस जाएंगे। इसलिए पहले मोजे से सूखा पोछा, फिर गीला पोछा। यही असली ट्रिक है।

 image credit- ai

मोजे वाली ट्रिक को और भी पावरफुल बनाने का तरीका

अगर आप चाहती हैं कि फर्श जल्दी साफ हो और धूल दोबारा जल्दी न जमे, तो मोजे पर थोड़ा सा फैब्रिक सॉफ्टनर और पानी का छिड़काव कर दें। इससे मोजे में एंटी-स्टैटिक पावर आ जाती है, जो बालों को और तेजी से खींचता है और फर्श पर धूल को दोबारा जमने से रोकता है।

अगर मोजा नहीं है तो ये 3 तरीके भी आजमाएं

वैसे तो मोजा हर किसी के घर में होता है, लेकिन अगर फिर भी आपके यहां नहीं है, तो ये 3 तरीके आजमा सकती हैं।

1. टेप वाली ट्रिक

झाड़ू या पोछे पर चौड़ा वाला सेलो टेप या पैकिंग टेप चिपकने वाली साइड बाहर की तरफ करके लपेट लें। अब फर्श पर घुमाएं, सारे बाल और कचरा टेप पर चिपक जाएगा। बाल उड़ेंगे भी नहीं।

 image credit- ai

2. रबर वाली झाड़ू

अगर घर में कुत्ता या बिल्ली है, तो रबर वाली झाड़ू जरूर रखें। रबर में स्टैटिक चार्ज बनता है, जिससे सारे बाल एक जगह इकट्ठा होकर ढेर बन जाते हैं। फिर उसे उठाकर फेंकना बहुत आसान हो जाता है।

3. हाथ से गोल-गोल घुमाने वाली ट्रिक

बाथरूम में गीले बाल झाड़ू से नहीं निकलते। इसके लिए हथेली को फर्श पर रखकर छोटे-छोटे गोल-गोल घुमाएं। सारे बाल एक जगह इकट्ठा होकर एक गोला बन जाएंगे। फिर उसे उठाकर डस्टबिन में डाल दें।

इन तरीकों को अपनाने से झाड़ू-पोछा लगाने के बाद फर्श पर बाल दिखने की टेंशन खत्म हो जाएगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

main image credit- ai