भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकतर लोग किचन के राशन, सब्जी और मसाले, हर एक छोटी चीज बाजार से खरीदकर लाते हैं। इसी में से एक है लाल मिर्च का पाउडर। हम सभी खाने के स्वाद और रंग को बढ़ाने के लिए लाल मिर्च पाउडर का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि भारतीय खाद्य सुरक्षा मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में रेड चिली पाउडर मिलावट की जांच के लिए सरल प्रयोग साझा किए हैं। इसमें दिखाया है कि आप जिस मिर्च पाउडर का उपयोग कर रहे हैं, उसमें ईंट का चूरा, रेत या टैल्क पाउडर की मिलावट की जांच कैसे कर सकती हैं। इस तरीके की खास बात यह है कि इसके लिए आपको केवल 1 गिलास पानी की जरूरत होगी।

लाल मिर्च पाउडर की शुद्धता कैसे जांचें?

लाल मिर्च पाउडर की शुद्धता की जांच करने के लिए आपको किसी प्रकार का तामझाम करने की जरूरत नहीं है। आप पानी की मदद से इसकी क्वालिटी जांच सकती हैं। नीचे जानें प्रोसेस-

इसे भी पढ़ें- Homemade Red Chilli Powder: हरी मिर्ची से घर पर ऐसे बनाएं लाल मिर्च पाउडर, जानिए तरीका

जरूरी सामग्री

लाल मिर्च पाउडर को बाजार से खरीदकर लाने के बाद उसकी क्वालिटी जरूर पता करें। इसके लिए आप दो तरीके आजमा सकती हैं, जिसे इस्तेमाल करने की प्रक्रिया नीचे बताई गई है।

  • पानी-1 गिलास
  • चम्मच-1
  • अखबार- 1
  • गलव्स-1

पहला तरीका- पानी से लाल मिर्च की क्वालिटी पता लगाने का प्रोसेस

  • लाल मिर्च पाउडर की क्वालिटी पता करने के लिए एक गिलास पानी लें।
  • अब इसमें एक चम्मच मिर्च पाउडर मिलाएं।
  • अगर मिर्च का पाउडर धीरे-धीरे ऊपर तैरने लगे और रंग लाल हो जाए, तो वह शुद्ध है।
  • अगर मिर्च पानी में तेजी से रंग छोड़ने के साथ तली में बैठने लगे, तो समझ जाए, इसमें मिलावट है।

दूसरा तरीकाअखबार से करें इसकी शुद्धता की पहचान

लाल मिर्च की क्वालिटी को आप हथेली पर रगड़कर भी पता लगा सकती हैं। मगर यह तरीका थोड़ा रिस्की है। ऐसे में आप अखबार वाला तरीका आजमा सकती हैं। बता दें कि इस तरीके को FSSAI ने नहीं बताया है, लेकिन यह मिर्च पाउडर की शुद्धता के बारे में बता सकता है। नीचे जानें कैसे

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इसके लिए 1-2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर को अखबार पर रखें।
  • अब हाथ में गलव्स पहनकर उंगली की मदद से रगड़ें।
  • अगर रगड़ने के वक्त खुरदुरापन महसूस हो, तो मिर्च पाउडर में ईंट का चूरा मिला हुआ है।

इसे भी पढ़ें- Kitchen Tips: मॉनसून में आटे और सूजी में हो जाते हैं सफेद कीड़े? ये आसान हैक्स आ सकते हैं काम

इन तरीकों को आजमाकर आप खाने में इस्तेमाल होने वाली लाल मिर्च पाउडर की क्वालिटी की जांच कर सकती हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: shutterstock